FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तपस्या का पुण्य अनमोल होता है - आचार्य श्री जिन सुंदरसुरीजी मसा,

  Updated : July 10, 2024 01:32 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- मनुष्य जीवन में की गई तपस्या अनमोल होती है। लाखों रुपए देने के बाद भी तपस्या खरीदी बेची नहीं जा सकती है। सिद्धि तप की तपस्या से अनेक रोग और कष्ट भी मिट जाते हैं। तपस्या के लिए यदि मनुष्य सच्चे मन से पवित्र भावना भी रखें तो वह भी पुण्य फलदाई होती है।एक तपस्वी की तपस्या का पुण्य फल पूरे परिवार को मिलता है। यह बात आचार्य जिन सुंदर श्री जी महाराज साहब ने कहीं ।वे वासुपुज्य मंदिर मंडल ट्रस्ट इंदिरा नगर ‌नीमच के तत्वावधान में इंदिरा नगर स्थित आराधना भवन में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचतत्व से बना‌‌ यह शरीर एक दिन पांच तत्व में मिल जाएगा इसलिए अपनी आत्मा के कल्याण के लिए हमें तपस्या की आराधना की साधना करना चाहिए तभी जीवन का कल्याण हो सकता है।
जीवों की हिंसा करने से बचने का सदैव प्रयास करना चाहिए। जीव दया बिना पुण्य का फल नहीं मिलता है। जीवो की हिंसा नहीं हो इसी प्रकार जीवन जीना चाहिए तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। पूजा करने का लक्ष्य आत्म कल्याण का होता है इसमें पूजा के मध्य कोई जीव हिंसा भी हो जाए तो उसकी क्षमा मांग कर आगे बढ़ना चाहिए। जीवन में उबले हुए पानी के पीने का संकल्प लेवें तो लाखों करोड़ों जीवों की रक्षा कर जीव हिंसा के पाप से बच सकता है और उसके जीवन में पुण्य बढ़ सकता है। आहार करने से भी जीव हिंसा नहीं होती है इसका सदैव ध्यान रखना चाहिए जमीन कंद का उपयोग नहीं करना चाहिए। उबले हुए पानी ‌का उपयोग कर अनेक जीवों को अभयदान देने का पुण्य कमाते हैं। कच्चा पानी पीने से जीव दया का पालन नहीं हो पाता है इसलिए इसे सदैव बचना चाहिए। पाप कर्म से सदैव बचना चाहिए। पूर्व जन्म में हमने तपस्या साधना की उसी का परिणाम है कि हमें इस जन्म में मानव कुल मिला है। गाड़ी धन संपत्ति सोना चांदी सब यही संसार में रह जाएगा हमारे साथ सिर्फ हमारे पुण्य कर्म ही साथ जाएंगे इसलिए सदैव पुण्य कर एम करने की ओर फोकस करना चाहिए पाप कर्मों से सदैव बचने का प्रयास करना चाहिए तभी जीवन का कल्याण हो सकता है और आत्मा को मोक्ष मिल सकता है। पुण्य के लिए परिश्रम और पुरुषार्थ करना चाहिए पुण्य को बचाना है तो पुण्य को अपना चाहिए। सिद्धि तप तपस्या अनमोल रतन होती है। चातुर्मास के समय ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए इससे मन पवित्र रहता है और पाप कर्म काम होते हैं तीर्थ यात्रा में दर्शन और के साथ धर्म अध्यात्म का लाभ भी लेना चाहिए इसके बिना तीर्थ यात्रा अधूरी होती है तीर्थ पर होने वाले पाप को रोकना होगा नहीं तो हमारे जीवन का कल्याण नहीं हो सकता है हम जीवन पर्यंत संकल्प लेने की जीवन में कभी भी तीर्थ यात्रा में डोली का उपयोग नहीं करेंगे और जीव दया का पालन सदैव करेंगे। श्री वासु पुज्य मंदिर श्रीसंघ इंदिरा नगर नीमच में प्रवचन के लिए पूज्य आचार्य भगवंत श्री जिनसुंदर सुरिजी मसा आदि ठाणा 8 का सानिध्य मिला। आचार्य भगवंत के प्रवचन एवं धर्मसभा हुई। आचार्य जिन सुंदर श्री जी महाराज साहब ने कहा कि जीव दया नहीं करे‌ तो वह चाहे किसी भी वर्ग में जन्म ले नरक का भागीदार बनता है। सिद्धि तप करने से आत्मा पवित्र होती है और आत्मा का कल्याण होता है। वासु पूज्य मंदिर श्री संघ इंदिरा नगर के अध्यक्ष चंद्रराज कोटीफोडा, सचिव चंचल श्रीमाल ने संयुक्त रूप से बताया कि पूज्य आचार्य भगवंत ने कहा कि श्रीसंघ में सामूहिक सिद्धितप एवं अन्य तपस्याए कराने की भावना है।सामूहिक सिद्धितप जिनको भी करने की भावना हो तो उसके अभिमंत्रित पास आचार्य श्री द्वारा पास देना प्रारंभ किए गए श्रीसंघ में प्रवचन करने के लिए दो-दो आचार्य भगवंत, पन्यास भगवंत एवं 8 साधु भगवंतों के दर्शन वंदन का लाभ नीमच वासियों को मिला प्रवचन का धर्म लाभ लिया। अमृत प्रवचन आज ही इंदिरा नगर वासु पूज्य आराधना भवन में आज गुरुवार सुबह 9:15 बजे अमृत प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM

करवा चौथ पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूदी महिला, बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हुए, युवक ने घर आकर लगाया फंदा....

October 21, 2024 04:48 PM

जिला पुलिस लाईन में 65 वॉ पुलिस स्मृति दिवस का हुआ आयोजन, सर्वोच्च बलिदान देकर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणो की आहूती देने वाले शहिदो को दी गयी श्रद्धांजली...

October 21, 2024 04:43 PM

कुछ न बनने वाला ही सब कुछ बन जाता है, 22 अक्टूबर को भिंडर में विशाल सत्संग...

October 21, 2024 04:16 PM