FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स समाप्त करने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने दिया धन्यवाद....

  Updated : July 11, 2024 07:58 AM

ब्यूरो रिपोर्ट

  प्रशासनिक

प्रदेश में पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन के लिए गत दिवस पांडुचेरी में हुई ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस - एआईएमटीसी की 216 वीं कार्यकरिणी समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंन्द्र सरकार के समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया है।
अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त करने का वादा पूरा - ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष अमृतलाल मदान, चेयरमैन डॉ. जी. आर. शन्मुगप्पा और कोर कमिटी के चेयरमैन बल मलकित सिंह ने मध्य प्रदेश में एक जुलाई 2024 से अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। पारदर्शी शासन की प्रतिबद्धता के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव के बाद एआईएमटीसी के कमेटी के चैयनमेन श्री बल मलकित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चेकपोस्ट बंद करने के निर्णय का ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने स्वागत किया है। ट्रांसपोटर्स ने डॉ. यादव के निर्णय की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताते अन्य प्रदेशों से भी इस व्यवस्था को अपनाने की अपेक्षा की है। ट्रांसपोटरों ने कहा कि मध्यप्रदेश में चेक पोस्ट नाके बंद करने का निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व और स्वच्छ और पारदर्शी शासन के प्रति प्रतिबद्धता के तहत, राज्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव आया है। यह कदम परिवहन क्षेत्र में भ्रष्टाचार कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
परिवहन समुदाय से जुड़े लोगों ने कहा है कि यह कदम सुशासन के लिए स्वस्थ वातावरण बनाएगा, विदेशी निवेश आकर्षित करेगा और राज्य की छवि को बढ़ाएगा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए ट्रांसपोर्टर्स ने कहा कि यह निर्णय भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे व्यापार करने में आसानी होगी और सामानों की निर्बाध आवाजाही होगी, लॉजिस्टिक लागत कम होगी और "मेक इन इंडिया" पहल को समर्थन मिलेगा। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस परिवहन समुदाय एक गैर-राजनीतिक, धर्मनिरपेक्ष, गैर-लाभकारी शीर्ष संगठन है, जो 1936 से सेवा कर रहा है। एआईएमटीसी 95 लाख ट्रक ड्राइवरों और परिवहनकर्ताओं, लगभग 50 लाख बस, पर्यटक टैक्सी, और मैक्सी कैब ऑपरेटर्स का प्रतिनिधित्व करता है और पूरे देश में 3,500 से अधिक तालुका, जिला, राज्य-स्तरीय संघों और परिवहन संघों की आवाज है, जो लगभग 20 करोड़ लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से परिवहन व्यापार से मदद करता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आबकारी विभाग की छापेमारी कार्यवाही, 450 किलो महुआ लाहन बरामद...

February 08, 2025 08:12 PM

दिल्ली में भाजपा की जीत पर विधायक परिहार ने दी बधाई आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, परिहार ने कहा आप-दा गई....

February 08, 2025 07:53 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....

February 08, 2025 06:57 PM

कौन हैं केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, मध्‍य प्रदेश में है ससुराल....

February 08, 2025 05:19 PM

बोर्ड परीक्षाओं के केन्‍द्राध्‍यक्ष एवं सहायक केन्‍द्राध्‍यक्षों का द्वितीय रेंडमाईजेशन संपन्‍न....

February 08, 2025 05:09 PM

अहंकार के त्याग बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है-साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब....

February 08, 2025 05:05 PM

बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संपादन के लिए नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण संपन्न....

February 08, 2025 04:50 PM

दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर, आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिला एक दुसरे का मुंह मीठा कराया....

February 08, 2025 04:47 PM

सास के साथ मारपीट करने वाले जमाई को 03 माह का सश्रम कारावास...

February 08, 2025 04:41 PM

अवैध देशी कट्टा रखने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास...

February 08, 2025 04:39 PM

विधायक परिहार ने किया दूदरसी में 34 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन...

February 08, 2025 04:34 PM

जाजू कन्या महाविद्यालय इको क्लब द्वारा बोनसाई पौधे प्रशिक्षण नेचर इन मिनिएचर कार्यशाला संपन्न...

February 08, 2025 04:31 PM

मल्हारगढ़ के नरेश खाटू श्याम के दिव्य दर्शन हेतु चीताखेड़ा से जत्था पैदल हुआ रवाना....

February 08, 2025 04:14 PM

53 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार...

February 08, 2025 04:09 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....

February 08, 2025 03:26 PM

दाता की महिला सरपंच द्वारा पांच सौ रूपये के स्टॉम्प पर अनुबंध कर अपने दायित्व अन्य व्यक्ति को सौंपने की जांच प्रारंभ, जिला पंचायत सीईओ ने मांगी उपपंजीयक से अनुबंध संबंधी जानकारी, गवाहों को कथन देने संबंधी सूचना पत्र जारी...

February 08, 2025 03:02 PM

सेन युवा एकता मंच की नई कार्यकारिणी टीम का पुनर्गठन....

February 08, 2025 01:49 PM

दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर सरवानिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई....

February 08, 2025 01:26 PM

प्रसार कार्यकर्ताओं के संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...

February 08, 2025 10:16 AM