धूमधाम से मनाया गया हरियाली अमावस्या पर्व.....
Updated : August 04, 2024 08:11 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

सामाजिक
छोटीसादड़ी :- समीपस्थ ग्राम केसुंदा में मां विंध्यवासिनी धाम पर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए हरियाली अमावस्या पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें श्री विंध्येश्वर महादेव जी का सोडशोपचार विधि से पूजन कर 51 लीटर दुध द्वारा रूद्राभिषेक किया गया और उसके बाद कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद भोग जिमाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात मां विंध्यवासिनी के सभी सेवादारों द्वारा आम भक्तों के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा गया।इस अवसर पर पर्यावरण शुद्धि के लिए वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। मां विंध्यवासिनी धाम केसुंदा में क्षेत्र से एवं दूरदराज क्षेत्रों से भी भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर सजावट का कार्य सेवादार संदीप, सचिन,साक्षी, कारूलाल, पवन, जया, विजया, और अंश ने मिलकर किया।यहां निर्मल हृदय से श्रद्धा एवं विश्वास से प्रार्थना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ज्ञात रहे कि मां विंध्यवासिनी मंदिर की स्थापना 2021 चैत्र नवरात्र में हुई थी। इतने अल्प समय में स्थान की प्रसिद्धि दूर दूर तक हो गई यह मां के द्वार पर आए भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने का हीं प्रभाव है। यहां प्रत्येक नवरात्रि में (गुप्त नवरात्रि सहित) विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजन,दूर्गा पाठ एवं अष्टमी को रात्रि में हवन होता है। जिसमें भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहां प्रत्येक नवरात्रि में तथा प्रत्येक माह की अष्टमी को कन्या पूजन विशेष रूप से किया जाता है जो यहां का विशेष आकर्षण हैं।
और खबरे
आबकारी विभाग की छापेमारी कार्यवाही, 450 किलो महुआ लाहन बरामद...
February 08, 2025 08:12 PM

दिल्ली में भाजपा की जीत पर विधायक परिहार ने दी बधाई आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, परिहार ने कहा आप-दा गई....
February 08, 2025 07:53 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....
February 08, 2025 06:57 PM

कौन हैं केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, मध्य प्रदेश में है ससुराल....
February 08, 2025 05:19 PM

बोर्ड परीक्षाओं के केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों का द्वितीय रेंडमाईजेशन संपन्न....
February 08, 2025 05:09 PM

अहंकार के त्याग बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है-साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब....
February 08, 2025 05:05 PM

बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संपादन के लिए नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण संपन्न....
February 08, 2025 04:50 PM

दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर, आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिला एक दुसरे का मुंह मीठा कराया....
February 08, 2025 04:47 PM

सास के साथ मारपीट करने वाले जमाई को 03 माह का सश्रम कारावास...
February 08, 2025 04:41 PM

अवैध देशी कट्टा रखने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 08, 2025 04:39 PM

विधायक परिहार ने किया दूदरसी में 34 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन...
February 08, 2025 04:34 PM

जाजू कन्या महाविद्यालय इको क्लब द्वारा बोनसाई पौधे प्रशिक्षण नेचर इन मिनिएचर कार्यशाला संपन्न...
February 08, 2025 04:31 PM

मल्हारगढ़ के नरेश खाटू श्याम के दिव्य दर्शन हेतु चीताखेड़ा से जत्था पैदल हुआ रवाना....
February 08, 2025 04:14 PM

53 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार...
February 08, 2025 04:09 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....
February 08, 2025 03:26 PM

दाता की महिला सरपंच द्वारा पांच सौ रूपये के स्टॉम्प पर अनुबंध कर अपने दायित्व अन्य व्यक्ति को सौंपने की जांच प्रारंभ, जिला पंचायत सीईओ ने मांगी उपपंजीयक से अनुबंध संबंधी जानकारी, गवाहों को कथन देने संबंधी सूचना पत्र जारी...
February 08, 2025 03:02 PM

सेन युवा एकता मंच की नई कार्यकारिणी टीम का पुनर्गठन....
February 08, 2025 01:49 PM

दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर सरवानिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई....
February 08, 2025 01:26 PM

प्रसार कार्यकर्ताओं के संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
February 08, 2025 10:16 AM
