पानी की मोटर बनी नशा तस्करी का ठिकाना, 50 लाख की एमडी ड्रग्स और अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार...
Updated : May 07, 2026 10:04 AM
जुगल राठौर नीमच
अपराध
मन्दसौर :- पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये है कि थाना क्षेत्र मे नशे के सौदागरो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे। इन्ही निर्देश के पालन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये 50 लाख से अधिक की राशि के अवैध नशीले पदार्थ एमडी ड्रग व अफीम व तस्करी हेतु उपयोग करने वाले वाहन को जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। इस प्रकार है कि दिनांक 06 व 07 अप्रेल की रात्री को थाना शहर कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति स्कुटी को लेकर मंदसोर रेल्वे स्टेशन के पास स्कूटी से अवैध मादक पदार्थ अफीम व एमडी ड्रग्स की तस्करी करने आने वाला है। जिसके द्वारा चालाकी से पानी की मोटर में अवैध मादक पदार्थ को छुपाकर रखा गया है ताकि किसी भी व्यक्ति को उस पर शक न हो एवं तलाशी के दौरान भी अवैध मादक पदार्थ का पता न चल सके व आरोपी अपनी योजना में कामयाब होकर तस्करी करने मे सफल हो सके। उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास मंदसौर से मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को अभिरक्षा मे लेकर वैधानिक कार्यवाही करते हुये नाम पता पूछा जिस पर आरोपी ने अपना नाम इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दावतखेडी मंदसौर का बताया। जिसकी तलाशी हेतु वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा अपराध कारित करने मे उपयोग किया गया दो पहिया वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त की गई एवं आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवली पर धारा 8/18,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया है। प्रकरण में प्रारंभिक पूछताछ मे आरोपी द्वारा शहर मंदसौर के अनेक व्यक्तियो के उक्त अपराध मे संलिप्त होने की जानकारी दी है। आरोपी का नाम - 01- इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दावतखेडी मंदसौर जप्त मश्रुका का नाम- 01- 500 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स किमत 50,00,000 रुपये, 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, अफीम किमत 01,00,000 रुपये व एक स्कूटी वाहन व मोबाईल 70,000 एंवं विद्युत मशीन 2,000 रुपये कुल जप्त मश्रुका - 51,72,000 रुपये. सराहनीय कार्य - निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली व थाना शहर कोतवाली मदंसौर की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
और खबरे
ग्राम चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर टामोटी व कोज्या में 11 से 13 मई तक लगेंगे आधार कैम्प, MBU पेंडिंग विद्यार्थियों का होगा बायोमेट्रिक अपडेट....
May 07, 2026 11:47 AM
स्वच्छत भारत अभियान के तहत नागरिकों से सीटीजन फीड बैंक देने की अपील...
May 07, 2026 11:44 AM
नल-जल योजना के संधारण के संबंध में सरपंच, सचिवों व पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न, तकनीकी मार्गदर्शन, जलकर निर्धारण व पानी की गुणवत्ता जांच संबंधी दिया प्रशिक्षण....
May 07, 2026 11:42 AM
अजा-जजा वर्ग के लिए स्वरोजगार की तीन योजनाएं संचालित, 1 लाख से 50 लाख तक के ऋण पर मिलेगा ब्याज अनुदान, उद्योग, सेवा व व्यवसाय हेतु ऋण आवेदन करें....
May 07, 2026 11:40 AM
पानी की मोटर बनी नशा तस्करी का ठिकाना, 50 लाख की एमडी ड्रग्स और अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार...
May 07, 2026 10:04 AM
मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए कीमत का 6 क्विंटल 1 किलो डोडाचूरा सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...
May 07, 2026 09:36 AM
जेसीबी की टक्कर से टूटी बिजली लाइन, करंट लगने से व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार...
May 07, 2026 09:30 AM
कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में शक्ति केंद्रों पर नियुक्तियां, पालसोड़ा शक्ति केंद्र के संयोजक बने कमल बैरागी, अन्य नियुक्तियां भी हुई..
May 07, 2026 08:57 AM
मत्स्य उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर, केज स्थापना एवं मत्स्य गतिविधियों हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित..
May 07, 2026 08:48 AM
लासुर में आजीविका मिशन की बयार, 15 स्वयं सहायता समूहों से जुड़े 185 परिवार, कलाबाई व शबाना बनीं स्वरोजगार की मिसाल, बदली गांव की तस्वीर-75 लाख से अधिक के बैंक ऋण से खुले किराना स्टोर व ब्यूटी पार्लर, महिलाए बनीं आत्मनिर्भर...
May 07, 2026 08:27 AM
पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा की बड़ी कार्रवाई, प्याज की आड़ में 33 किलो डोडा चूरा जब्त...
May 07, 2026 08:22 AM
बेटियों के सशक्तिकरण हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नीमच का तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर 8 मई से...
May 07, 2026 08:14 AM
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत नीमच से 23 यात्रियों को दल रवाना, विधायक, न.पा.अध्यक्ष ने यात्रियों का स्वागत कर किया यात्रा वाहन को रवाना...
May 07, 2026 08:11 AM
मध्यप्रदेश टेक्सटाइल सेक्टर में बड़ा लक्ष्य, 2030 तक 5 अरब डॉलर निर्यात का टारगेट उद्योग, कौशल और ग्लोबल बाजार को जोड़कर बनाया रोडमैप...
May 07, 2026 02:55 AM
डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी पारदर्शिता और दक्षता -उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, म.प्र. वित्त सेवा अधिकारी संघ की वेबसाइट लॉन्च....
May 07, 2026 02:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 07, 2026 02:35 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 07, 2026 02:32 AM
तपोभूमि पर डॉ. मुखर्जी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न...
May 06, 2026 04:11 PM
टाटा हैरियर कार से 145 किलो डोडाचूरा बरामद, तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार...
May 06, 2026 04:08 PM