FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

टाटा हैरियर कार से 145 किलो डोडाचूरा बरामद, तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : May 06, 2026 04:08 PM

जुगल राठौर नीमच

  अपराध

सुवासरा :- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के भंडारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में की गई कार्रवाई में सुवासरा थाना पुलिस ने टाटा हैरियर कार से 145 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मई 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार खत्री एवं एसडीओपी श्री विवेक प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुवासरा राजेंद्र सिंह बैंचेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गरोठ रोड स्थित ग्राम मोलाखेड़ा के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान बाइक सवार पुलिस को देखकर एक टाटा हैरियर कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश कुमार पिता हरीराम उम्र 26 वर्ष निवासी हनुमान नगर, भोजासर थाना भोजासर जिला फलोदी (राजस्थान) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार की 9 प्लास्टिक की बोरियों में भरा कुल 145 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार क्रमांक MP20 ZL 9604 भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने फरार साथी अनिल पिता रामकिशन उर्फ मसलाल निवासी बाखेड़ा, थाना गरोठ का नाम बताया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 132/26 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बैंचेल, चौकी प्रभारी उनि भारत कटारा सहित गठित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

टाटा हैरियर कार से 145 किलो डोडाचूरा बरामद, तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार...

May 06, 2026 04:08 PM

घाटा क्षेत्र में जूणजी बावजी तीन दिवसीय मेले का अतिथियों के हाथों हुआ शुभारंभ...

May 06, 2026 03:43 PM

जोधपुर में सीबीएन मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 39,250 प्रतिबंधित मनःप्रभावी (साइकोट्रॉपिक) गोलियां जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार...

May 06, 2026 03:41 PM

संगठन ही शक्ति, भाजपा मंडल रतनगढ़ की बैठक में बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प....

May 06, 2026 03:39 PM

जिले में मनाया जा रहा है 10 मई तक फायर सेफ्टी सप्ताह वैध अग्नि सुरक्षा प्रमाणीकरण के ही हो अस्पतालों का संचालन...

May 06, 2026 03:37 PM

सड़क पर भटक रहे बच्चों व उनकी माता को मिली राहत, प्रशासन ने करवाया पुनर्वास...

May 06, 2026 03:35 PM

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, गैस सिलेंडर को पहनाई माला, व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी पर अनोखा विरोध, छोटे व्यापारियों से किया सीधा संवाद..

May 06, 2026 03:32 PM

सत्संग व संतों की संगत से संवरती है इंसान की सीरत और सूरत - शास्त्री, कथा में हजारों भक्त भक्ति रस में सराबोर, नन्हें बच्चों ने धरा भगवान का रूप...

May 06, 2026 01:58 PM

9 मई को जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस, बैंक वसूली, वैवाहिक, विवाद, बिजली-पानी-सम्पत्ति कर के प्रकरणों में मिलेगी विशेष छूट...

May 06, 2026 01:36 PM

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, पोर्टल 3.0 पर पंजीयन व प्रोफाइल अपडेट के लिए समय-सारणी जारी....

May 06, 2026 01:32 PM

सभी विभाग ग्रामीणों के आवेदनों/समस्‍याओं का सकारात्‍मक निराकरण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने निराकरण की बैठक में रात्रि चौपाल में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की...

May 06, 2026 01:30 PM

इनर व्हील डायमंड का सराहनीय प्रयास 22 यूनिट रक्तदान, मिल्क बैंक जागरूकता व स्मार्ट डस्टबिन स्थापना...

May 06, 2026 01:23 PM

जगदीश नागदा विप्र सेना नीमच जिला मंत्री नियुक्त...

May 06, 2026 01:21 PM

म.प्र.राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया 13 मई को नीमच प्रवास पर....

May 06, 2026 01:16 PM

नीमच में डेंगू-मलेरिया का खतरा, मच्छरों से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय, सावधानी बरतें...

May 06, 2026 01:14 PM

मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण हेतु ग्राम सभा की तिथि में संशोधन, अब 12 मई 2026 को होगी विशेष ग्राम सभा...

May 06, 2026 01:10 PM

गर्मी से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दूष्प्रभाव से बचाव व रोकथाम की जागरूकता...

May 06, 2026 01:08 PM

सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से भीलवाड़ा के लिये हवाई सेवाओं की चर्चा की, टेक्सटाइल कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया...

May 06, 2026 12:55 PM

नीमच में लापता युवक का शव कुएं में मिला, दो दिन बाद हुआ खुलासा, संदिग्ध हालात में मौत...

May 06, 2026 12:50 PM