नीमच में लापता युवक का शव कुएं में मिला, दो दिन बाद हुआ खुलासा, संदिग्ध हालात में मौत...
Updated : May 06, 2026 12:50 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
घटना
नीमच :- जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपलिया जागीर में एक युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक बीते दो दिनों से लापता था, जिसका शव बुधवार दोपहर उसके ही खेत पर स्थित कुएं में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपलिया जागीर निवासी पूनम चंद (30) पिता अमरचंद मीणा 2 मई की रात अपने खेत पर रखवाली के लिए गया था। वह अक्सर रात में खेत पर ही रुकता था, लेकिन अगली सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर जीरन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बुधवार को ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो कुएं में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह फूल चुका था। शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान पूनम चंद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों (उम्र 10 वर्ष और 7 वर्ष) को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, आशंका है कि रात के समय कुएं के पास किसी काम से जाते वक्त उसका पैर फिसल गया होगा, जिससे वह गहरे पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
और खबरे
9 मई को जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस, बैंक वसूली, वैवाहिक, विवाद, बिजली-पानी-सम्पत्ति कर के प्रकरणों में मिलेगी विशेष छूट...
May 06, 2026 01:36 PM
शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, पोर्टल 3.0 पर पंजीयन व प्रोफाइल अपडेट के लिए समय-सारणी जारी....
May 06, 2026 01:32 PM
सभी विभाग ग्रामीणों के आवेदनों/समस्याओं का सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्टर ने निराकरण की बैठक में रात्रि चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की...
May 06, 2026 01:30 PM
इनर व्हील डायमंड का सराहनीय प्रयास 22 यूनिट रक्तदान, मिल्क बैंक जागरूकता व स्मार्ट डस्टबिन स्थापना...
May 06, 2026 01:23 PM
जगदीश नागदा विप्र सेना नीमच जिला मंत्री नियुक्त...
May 06, 2026 01:21 PM
म.प्र.राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया 13 मई को नीमच प्रवास पर....
May 06, 2026 01:16 PM
नीमच में डेंगू-मलेरिया का खतरा, मच्छरों से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय, सावधानी बरतें...
May 06, 2026 01:14 PM
मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण हेतु ग्राम सभा की तिथि में संशोधन, अब 12 मई 2026 को होगी विशेष ग्राम सभा...
May 06, 2026 01:10 PM
गर्मी से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दूष्प्रभाव से बचाव व रोकथाम की जागरूकता...
May 06, 2026 01:08 PM
सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से भीलवाड़ा के लिये हवाई सेवाओं की चर्चा की, टेक्सटाइल कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया...
May 06, 2026 12:55 PM
नीमच में लापता युवक का शव कुएं में मिला, दो दिन बाद हुआ खुलासा, संदिग्ध हालात में मौत...
May 06, 2026 12:50 PM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रात्रि चौपाल के बाद ग्राम टामोटी में किया रात्रि विश्राम, अधिकारियों ने छात्रावास भवन में गुजारी रात बुधवार अल-सुबह जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण...
May 06, 2026 08:06 AM
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह की पहली किरण के साथ जल संरचनाओं का किया निरीक्षण, अरावली गौशाला में गौ-सेवा की ग्राम शिवपुरिया में ग्रामीणों से संवाद कर जल गंगा संवर्धन में जनभागीदारी का आह्वान, गायों को खिलाया गो-ग्रास, बछड़ों को किया दुलार....
May 06, 2026 08:03 AM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 42 आवेदन प्राप्त; समय-सीमा में निराकरण का दिलाया विश्वास आधार शिविर, जन्म प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टे व आंगनवाड़ी पुनर्निर्माण के निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्य सभी मजरों-टोलों तक पहुंचाने पर जोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व लाड़ली लक्षमी बेटियों का सम्मान....
May 06, 2026 08:00 AM
शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
May 06, 2026 07:35 AM
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की मंगल ज्योत आज...
May 06, 2026 07:09 AM
तवा जलाशय में दिखा लुप्तप्राय इंडियन स्किमर पक्षी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व - बाघों के साथ अन्य संवेदनशील वन्यजीवों के लिए भी सुरक्षित आवास...
May 06, 2026 07:05 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
May 06, 2026 07:00 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 06, 2026 06:57 AM