FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह की पहली किरण के साथ जल संरचनाओं का किया निरीक्षण, अरावली गौशाला में गौ-सेवा की ग्राम शिवपुरिया में ग्रामीणों से संवाद कर जल गंगा संवर्धन में जनभागीदारी का आह्वान, गायों को खिलाया गो-ग्रास, बछड़ों को किया दुलार....

  Updated : May 06, 2026 08:03 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल एवं जल चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होने के बाद टामोटी में ही रात्रि विश्राम किया। छात्रावास भवन में अधिकारियों के दल के साथ रात गुजारने के बाद बुधवार को सुबह की पहली किरण के साथ ही कलेक्टर ने टामोटी क्षेत्र के गांवों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न जल संरचनाओं के निर्माण कार्यों के स्थल का मौके पर निरीक्षण किया। ग्राम शिवपुरिया में संवाद:कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम शिवपुरिया पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और अधिक से अधिक जल संरचनाओं का जन सहयोग से निर्माण करने की समझाइश दी। अरावली गौशाला में गौ-सेवा: बुधवार को सुबह कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा टामोटी के समीप पहाड़ी पर स्थित अरावली गौशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गो-ग्रास व चारा खिलाया और गौशाला में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने गौशाला में उपलब्ध गायों, उनकी देखभाल की व्यवस्था, पशु चारा व पशु आहार की व्यवस्था, पशुओं के लिए पेयजल की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने गाय के बछड़ों को गोद में उठाकर उन्हें दुलार भी किया। गौशाला की समिति सदस्यों ने कलेक्टर का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को टामोटी की रात्रि चौपाल में गौशाला संचालक समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर से भेंट कर, राजस्व गांव अमेरी जहां पर रजिस्टर्ड अरावली गौशाला संचालित होती है, वहां पर 24 घंटे विद्युत सप्लाई नहीं होने से ग्राम वासियों ने आवेदन देकर 24 घंटे विद्युत लाईन से गांव को जोड़ने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। उपस्थित अधिकारी: इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश एवं एसडीएम सुश्री किरण आंजना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह की पहली किरण के साथ जल संरचनाओं का किया निरीक्षण, अरावली गौशाला में गौ-सेवा की ग्राम शिवपुरिया में ग्रामीणों से संवाद कर जल गंगा संवर्धन में जनभागीदारी का आह्वान, गायों को खिलाया गो-ग्रास, बछड़ों को किया दुलार....

May 06, 2026 08:03 AM

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 42 आवेदन प्राप्त; समय-सीमा में निराकरण का दिलाया विश्वास आधार शिविर, जन्म प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टे व आंगनवाड़ी पुनर्निर्माण के निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्य सभी मजरों-टोलों तक पहुंचाने पर जोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व लाड़ली लक्षमी बेटियों का सम्मान....

May 06, 2026 08:00 AM

शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

May 06, 2026 07:35 AM

गढ़ रणथभंवर गणेश जी की मंगल ज्योत आज...

May 06, 2026 07:09 AM

तवा जलाशय में दिखा लुप्तप्राय इंडियन स्किमर पक्षी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व - बाघों के साथ अन्य संवेदनशील वन्यजीवों के लिए भी सुरक्षित आवास...

May 06, 2026 07:05 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

May 06, 2026 07:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 06, 2026 06:57 AM

जावद पुलिस को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पकडने में मिली सफलता..

May 05, 2026 05:20 PM

हेलमेट नहीं पहनने पर सख्ती, 15 दिवसीय विशेष अभियान में लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू..

May 05, 2026 05:19 PM

ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण हेतु पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न...

May 05, 2026 02:30 PM

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 6 मई को सड़कों पर उतरेगी आम आदमी पार्टी, नीमच में होगा जोरदार प्रदर्शन.….

May 05, 2026 02:23 PM

नीमच में मॉडर्न पेंटाथलॉन का दमदार प्रदर्शन जादोन्स पूल पर 50 खिलाड़ियों ने दिखाया जोश..

May 05, 2026 02:06 PM

कुकड़ेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौत...

May 05, 2026 01:40 PM

ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण हेतु पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न...

May 05, 2026 12:29 PM

नीमच जिले ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हासिल की 109 प्रतिशत उपलब्धि, 6221 गर्भवती-धात्री महिलाओं का हुआ पंजीयन- लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल...

May 05, 2026 12:27 PM

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रात्रि चौपाल के लिए रवाना किया अधिकारियों का दल, जिला पंचायत सीईओ, एडीएम व डीएफओ भी साथ रवाना, ग्राम टामोटी में लगेगी रात्रि चौपाल, मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण...

May 05, 2026 12:25 PM

बेटियां माता-पिता की सहमति से करें विवाह - संत अनंतराम शास्त्री, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, गूंजे जयकारे, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की..

May 05, 2026 12:22 PM

एकल अभियान, विद्यालय ग्राम कल्याणपुरा में संच-केली की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न...

May 05, 2026 12:19 PM

भाजपा सरकार नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, नीमच में होगा लगातार तीन दिन आंदोलन, 6 मई को गैस वृद्धि का विरोध, 7 को शाजापुर कूच और 8 को मंडी में किसान संवाद करेंगी कांग्रेस - तरुण बाहेती....

May 05, 2026 12:17 PM