FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 42 आवेदन प्राप्त; समय-सीमा में निराकरण का दिलाया विश्वास आधार शिविर, जन्म प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टे व आंगनवाड़ी पुनर्निर्माण के निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्य सभी मजरों-टोलों तक पहुंचाने पर जोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व लाड़ली लक्षमी बेटियों का सम्मान....

  Updated : May 06, 2026 08:00 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा जिलाधिकारियों के दल के साथ जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल एवं जल चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए। यात्री बस से पहुंचे कलेक्टर व अधिकारियों के दल का बस से उतरते ही ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा निकालकर ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया। जल चौपाल में टामोटी और आसपास के क्षेत्र के गांवों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कलेक्टर के प्रमुख निर्देश : समस्याओं का निराकरण: कलेक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित 42 लिखित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने समय-सीमा में सभी आवेदनों का निराकरण करने का विश्वास दिलाया। आधार शिविर:टामोटी क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर आधार अपग्रेडेशन के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। जन्म प्रमाण पत्र:बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सूची तैयार कर 15 दिवस में तहसीलदार को उपलब्ध कराने के निर्देश सचिवों को दिए।
आबादी भूमि चिन्हांकन: वन क्षेत्र से लगे ग्रामों में आबादी के लिए उपलब्ध जमीन चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वन अधिकार:वन राजस्व सीमा संबंधी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एवं सामुदायिक वन अधिकार पट्टा उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। आंगनवाड़ी भवन:बिलवास की जर्जर आंगनवाड़ी भवन को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई कर नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन:जल जीवन मिशन के अधिकारियों को दो दिन में टामोटी क्षेत्र के सभी गांवों का भ्रमण कर पेयजल योजना का गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और सभी गांवों, मजरे-टोलों में हर घर तक नल पाइपलाइन से जल पहुंचाने के निर्देश दिए। जल चौपाल एवं विभागीय सहभागिता: जल चौपाल में ग्रामीणों को जल संरक्षण व जल संचय के लिए समझाइश दी गई। पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई। वन विभाग की घोषणाएं: वन मंडलाधिकारी श्री एस.के.अटोदे ने ग्रामीणों से कहा कि जल संरक्षण संरचनाओं के वन क्षेत्र में निर्माण के लिए विभाग प्राथमिकता से अनुमति प्रदान करेगा। वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से वन-राजस्व सीमा संबंधी समस्याओं का मौके पर भ्रमण कर शीघ्र समाधान निकालेगी। उन्होंने वन्यजीव से होने वाले नुकसान पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजनाओं के बारे में भी बताया तथा वन क्षेत्र में जल संरचनाओं के गहरीकरण-मरम्मत के लिए जनभागीदारी से कार्य की अनुमति भी प्राथमिकता से देने की बात कही। सम्मान समारोह: रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही पांच लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हितलाभ के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उपस्थित अधिकारी: इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, डीएफओ श्री एस.के. ऑटोदे, एसडीएम सुश्री किरण आंजना सहित सभी जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व महिलाएं उपस्थित थीं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच में ब्लैक फिल्म पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, यातायात पुलिस ने कार डेकोर संचालकों को दी सख्त चेतावनी...

May 18, 2026 02:50 PM

नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...

May 18, 2026 02:44 PM

एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...

May 18, 2026 02:22 PM

जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....

May 18, 2026 01:37 PM

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..

May 18, 2026 01:10 PM

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ

May 18, 2026 12:27 PM

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....

May 18, 2026 12:24 PM

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...

May 18, 2026 12:21 PM

राजस्‍व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्‍यम से की विभागीय समीक्षा..

May 18, 2026 11:45 AM

पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...

May 18, 2026 11:35 AM

जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...

May 18, 2026 11:02 AM

ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...

May 18, 2026 10:52 AM

रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....

May 18, 2026 10:31 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...

May 18, 2026 10:10 AM

सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्‍व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्‍तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

May 18, 2026 09:56 AM

जल निगम जिले के शेष सभी स्‍कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

May 18, 2026 09:51 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....

May 18, 2026 09:49 AM

सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...

May 18, 2026 09:16 AM

गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....

May 18, 2026 09:05 AM