सत्संग व संतों की संगत से संवरती है इंसान की सीरत और सूरत - शास्त्री, कथा में हजारों भक्त भक्ति रस में सराबोर, नन्हें बच्चों ने धरा भगवान का रूप...
Updated : May 06, 2026 01:58 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
धार्मिक
बड़ीसादड़ी। उपखंड के निकटवर्ती नंगाखेड़ी गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को श्री रामद्वारा दिव्य आनंदधाम के संत अनंतराम शास्त्री महाराज ने सत्संग के महत्व पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बर्तन को रोज मांजने से वह चमक उठता है, उसी प्रकार सत्संग और संतों की संगत से मनुष्य की सीरत और सूरत दोनों निखर जाती हैं। संतों का सानिध्य केवल भाग्यशाली लोगों को ही प्राप्त होता है। शास्त्री महाराज ने कहा कि धर्मानुकूल तरीके से अर्जित धन ही व्यक्ति को वास्तविक सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करता है। आज का मनुष्य सांसारिक वस्तुओं के संग्रह में इतना उलझ गया है कि उसके पास ईश्वर भक्ति के लिए समय ही नहीं बचता। ऐसे में वह नश्वर वस्तुओं में सुख खोजता रहता है, लेकिन सच्चा आनंद नहीं पा सकता। उन्होंने कहा कि सच्चा सुख केवल ईश्वर भक्ति में निहित है। ईश्वर स्मरण के सहारे जीवन जीने वाला व्यक्ति सदैव आनंदित रहता है। मनुष्य जन्म परोपकार, सेवा और पुण्य कार्यों के लिए मिला है, इसलिए इसका सदुपयोग करना चाहिए। भागवत कथा का श्रवण कर उसे जीवन में अपनाने से जीवन सार्थक हो जाता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण एवं रोचक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा पंडाल में समय - समय पर जयकारों की गूंज सुनाई दी, वहीं महिलाओं ने भजनों पर भावपूर्ण नृत्य किया। इस अवसर पर नीमड़ी के भजन गायक सूरज चौबीसा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा में पूर्व डेयरी चैयरमेन बद्रीलाल जाट "जगपुरा" भी सम्मिलित हुए। आरती के बाद सभी भक्तों को महाप्रसाद की व्यवस्था कथा आयोजक लालचंद बेनीवाल, बाबूलाल बेनीवाल व कमल सिंह बेनीवाल की ओर से की जा रही है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
और खबरे
टाटा हैरियर कार से 145 किलो डोडाचूरा बरामद, तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार...
May 06, 2026 04:08 PM
घाटा क्षेत्र में जूणजी बावजी तीन दिवसीय मेले का अतिथियों के हाथों हुआ शुभारंभ...
May 06, 2026 03:43 PM
जोधपुर में सीबीएन मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 39,250 प्रतिबंधित मनःप्रभावी (साइकोट्रॉपिक) गोलियां जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार...
May 06, 2026 03:41 PM
संगठन ही शक्ति, भाजपा मंडल रतनगढ़ की बैठक में बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प....
May 06, 2026 03:39 PM
जिले में मनाया जा रहा है 10 मई तक फायर सेफ्टी सप्ताह वैध अग्नि सुरक्षा प्रमाणीकरण के ही हो अस्पतालों का संचालन...
May 06, 2026 03:37 PM
सड़क पर भटक रहे बच्चों व उनकी माता को मिली राहत, प्रशासन ने करवाया पुनर्वास...
May 06, 2026 03:35 PM
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, गैस सिलेंडर को पहनाई माला, व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी पर अनोखा विरोध, छोटे व्यापारियों से किया सीधा संवाद..
May 06, 2026 03:32 PM
सत्संग व संतों की संगत से संवरती है इंसान की सीरत और सूरत - शास्त्री, कथा में हजारों भक्त भक्ति रस में सराबोर, नन्हें बच्चों ने धरा भगवान का रूप...
May 06, 2026 01:58 PM
9 मई को जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस, बैंक वसूली, वैवाहिक, विवाद, बिजली-पानी-सम्पत्ति कर के प्रकरणों में मिलेगी विशेष छूट...
May 06, 2026 01:36 PM
शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, पोर्टल 3.0 पर पंजीयन व प्रोफाइल अपडेट के लिए समय-सारणी जारी....
May 06, 2026 01:32 PM
सभी विभाग ग्रामीणों के आवेदनों/समस्याओं का सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्टर ने निराकरण की बैठक में रात्रि चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की...
May 06, 2026 01:30 PM
इनर व्हील डायमंड का सराहनीय प्रयास 22 यूनिट रक्तदान, मिल्क बैंक जागरूकता व स्मार्ट डस्टबिन स्थापना...
May 06, 2026 01:23 PM
जगदीश नागदा विप्र सेना नीमच जिला मंत्री नियुक्त...
May 06, 2026 01:21 PM
म.प्र.राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया 13 मई को नीमच प्रवास पर....
May 06, 2026 01:16 PM
नीमच में डेंगू-मलेरिया का खतरा, मच्छरों से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय, सावधानी बरतें...
May 06, 2026 01:14 PM
मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण हेतु ग्राम सभा की तिथि में संशोधन, अब 12 मई 2026 को होगी विशेष ग्राम सभा...
May 06, 2026 01:10 PM
गर्मी से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दूष्प्रभाव से बचाव व रोकथाम की जागरूकता...
May 06, 2026 01:08 PM
सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से भीलवाड़ा के लिये हवाई सेवाओं की चर्चा की, टेक्सटाइल कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया...
May 06, 2026 12:55 PM
नीमच में लापता युवक का शव कुएं में मिला, दो दिन बाद हुआ खुलासा, संदिग्ध हालात में मौत...
May 06, 2026 12:50 PM