महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, गैस सिलेंडर को पहनाई माला, व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी पर अनोखा विरोध, छोटे व्यापारियों से किया सीधा संवाद..
Updated : May 06, 2026 03:32 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में हाल ही में की गई करीब 993 रूपए की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार की आर्थिक नीतियों को आमजन विरोधी बताया। उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह 8 से 10 बजे तक चले इस विशेष जनसंवाद कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और सीधे दुकानदारों, चाय-नाश्ते के ठेला संचालकों, होटल व्यवसायियों और अन्य छोटे व्यापारियों से संवाद किया। इस दौरान व्यापारियों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। उनका कहना था कि गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक हुई भारी वृद्धि से उनके रोजमर्रा के खर्च में भारी इजाफा हुआ है, जिससे मुनाफा तो दूर, लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। कई व्यापारियों ने यह भी कहा कि यदि इसी तरह महंगाई बढ़ती रही, तो उन्हें अपना व्यवसाय बंद करने की नौबत आ सकती है। कांग्रेस नेताओं ने इस मूल्य वृद्धि को आम आदमी और छोटे व्यापारियों पर सीधा आर्थिक बोझ बताते हुए इसे जेब पर डाका करार दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो इस आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बाहेती ने स्पष्ट किया कि जब तक आमजन को राहत नहीं मिलती और कीमतों पर नियंत्रण नहीं होता, तब तक कांग्रेस का यह विरोध और संघर्ष लगातार जारी रहेगा। जनसंवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को बढ़ती महंगाई के दुष्परिणामों से अवगत कराया और सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूकता भी बढ़ाई। यह कार्यक्रम शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरा, जहां आम लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कई स्थानों पर कांग्रेस के इस अभियान को समर्थन मिला। कार्यक्रम में जावद विधानसभा प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चोरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, ओम दीवान, कार्यक्रम संयोजक बृजेश सक्सेना, विमल शर्मा, योगेश प्रजापति, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, विजय शंकर शर्मा, अजा जिला अध्यक्ष राकेश जावेरिया, अजा प्रदेश सचिव महेश वीरवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष गजेंद्र यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हिदायतउल्ला खान, मनोहर अम्ब, राजेंद्र नामदेव, विनोद बोरीवाल, अनिल विनायक, जग्गा पुनर, नितिन हसीजा, पार्षद भारत अहीर, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, भंवरलाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
लगातार जारी रहेगा जनसंवाद अभियान - जिला कांग्रेस अध्यरक्ष तरूण बाहेती आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा करते हुए बताया गया कि जनसंवाद अभियान अब लगातार जारी रहेगा। इसी क्रम में 9 मई को नीमच सिटी क्षेत्र में और 11 मई को बघाना में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।
लगातार जारी रहेगा जनसंवाद अभियान - जिला कांग्रेस अध्यरक्ष तरूण बाहेती आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा करते हुए बताया गया कि जनसंवाद अभियान अब लगातार जारी रहेगा। इसी क्रम में 9 मई को नीमच सिटी क्षेत्र में और 11 मई को बघाना में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।
और खबरे
नीमच में ब्लैक फिल्म पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, यातायात पुलिस ने कार डेकोर संचालकों को दी सख्त चेतावनी...
May 18, 2026 02:50 PM
नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...
May 18, 2026 02:44 PM
एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...
May 18, 2026 02:22 PM
जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....
May 18, 2026 01:37 PM
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..
May 18, 2026 01:10 PM
शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ
May 18, 2026 12:27 PM
जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....
May 18, 2026 12:24 PM
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...
May 18, 2026 12:21 PM
राजस्व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्यम से की विभागीय समीक्षा..
May 18, 2026 11:45 AM
पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...
May 18, 2026 11:35 AM
जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...
May 18, 2026 11:02 AM
ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...
May 18, 2026 10:52 AM
रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....
May 18, 2026 10:31 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...
May 18, 2026 10:10 AM
सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
May 18, 2026 09:56 AM
जल निगम जिले के शेष सभी स्कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
May 18, 2026 09:51 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....
May 18, 2026 09:49 AM
सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...
May 18, 2026 09:16 AM
गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....
May 18, 2026 09:05 AM