FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

9 मई को जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस, बैंक वसूली, वैवाहिक, विवाद, बिजली-पानी-सम्पत्ति कर के प्रकरणों में मिलेगी विशेष छूट...

  Updated : May 06, 2026 01:36 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय नीमच तथा तहसील न्यायालय मनासा एवं जावद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन में किया जा रहा है। लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरण: उक्त लोक अदालत में चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट), बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक/पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, विद्युत संबंधी प्रकरण, जलकर एवं संपत्ति कर संबंधी प्रकरण, राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, वाहन चालान तथा अन्य प्री-लिटिगेशन एवं लंबित सिविल प्रकरण रखे जा रहे हैं। विशेष छूट का प्रावधान: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच श्रीमती शोभना मीणा ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार की विशेष छूट का प्रावधान है:
चेक बाउंस प्रकरण: समझौते का विशेष प्रावधान। बैंक संबंधी प्रकरणों में भी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। नगर पालिका संपत्ति कर:- कर तथा अधिभार की राशि ₹50,000 तक होने पर अधिभार राशि में 100% की छूट। ₹50,000 से ₹1,00,000 तक की राशि पर अधिभार में 50% की छूट। ₹1,00,000 से अधिक राशि होने पर अधिभार पर 25% की छूट। जल प्रभार के प्रकरण: ₹10,000 तक बकाया होने पर अधिभार में 100% की छूट। ₹10,000 से ₹50,000 तक होने पर अधिभार में 75% तक की छूट। ₹50,000 से अधिक बकाया होने पर अधिभार में 50% की छूट। बिजली संबंधी मामले: न्यायालय में लंबित प्रकरण: सिविल दायित्व की राशि पर 20% तथा ब्याज राशि पर 100% तक की छूट। प्री-लिटिगेशन प्रकरण: सिविल दायित्व की राशि पर 30% तथा ब्याज पर 100% तक की छूट प्रदान की जावेगी। जनसामान्य से अपील: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच की सचिव श्रीमति शोभना मीणा ने जनसामान्य से अनुरोध किया है, कि वे अपने अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराकर समय एवं धन की बचत के साथ-साथ मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त करें। संपर्क: अधिक जानकारी हेतु नगर पालिका नीमच, एम.पी.ई.बी. कार्यालय तथा कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच में संपर्क किया जा सकता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

9 मई को जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस, बैंक वसूली, वैवाहिक, विवाद, बिजली-पानी-सम्पत्ति कर के प्रकरणों में मिलेगी विशेष छूट...

May 06, 2026 01:36 PM

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, पोर्टल 3.0 पर पंजीयन व प्रोफाइल अपडेट के लिए समय-सारणी जारी....

May 06, 2026 01:32 PM

सभी विभाग ग्रामीणों के आवेदनों/समस्‍याओं का सकारात्‍मक निराकरण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने निराकरण की बैठक में रात्रि चौपाल में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की...

May 06, 2026 01:30 PM

इनर व्हील डायमंड का सराहनीय प्रयास 22 यूनिट रक्तदान, मिल्क बैंक जागरूकता व स्मार्ट डस्टबिन स्थापना...

May 06, 2026 01:23 PM

जगदीश नागदा विप्र सेना नीमच जिला मंत्री नियुक्त...

May 06, 2026 01:21 PM

म.प्र.राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया 13 मई को नीमच प्रवास पर....

May 06, 2026 01:16 PM

नीमच में डेंगू-मलेरिया का खतरा, मच्छरों से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय, सावधानी बरतें...

May 06, 2026 01:14 PM

मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण हेतु ग्राम सभा की तिथि में संशोधन, अब 12 मई 2026 को होगी विशेष ग्राम सभा...

May 06, 2026 01:10 PM

गर्मी से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दूष्प्रभाव से बचाव व रोकथाम की जागरूकता...

May 06, 2026 01:08 PM

सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से भीलवाड़ा के लिये हवाई सेवाओं की चर्चा की, टेक्सटाइल कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया...

May 06, 2026 12:55 PM

नीमच में लापता युवक का शव कुएं में मिला, दो दिन बाद हुआ खुलासा, संदिग्ध हालात में मौत...

May 06, 2026 12:50 PM

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रात्रि चौपाल के बाद ग्राम टामोटी में किया रात्रि विश्राम, अधिकारियों ने छात्रावास भवन में गुजारी रात बुधवार अल-सुबह जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण...

May 06, 2026 08:06 AM

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह की पहली किरण के साथ जल संरचनाओं का किया निरीक्षण, अरावली गौशाला में गौ-सेवा की ग्राम शिवपुरिया में ग्रामीणों से संवाद कर जल गंगा संवर्धन में जनभागीदारी का आह्वान, गायों को खिलाया गो-ग्रास, बछड़ों को किया दुलार....

May 06, 2026 08:03 AM

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 42 आवेदन प्राप्त; समय-सीमा में निराकरण का दिलाया विश्वास आधार शिविर, जन्म प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टे व आंगनवाड़ी पुनर्निर्माण के निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्य सभी मजरों-टोलों तक पहुंचाने पर जोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व लाड़ली लक्षमी बेटियों का सम्मान....

May 06, 2026 08:00 AM

शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

May 06, 2026 07:35 AM

गढ़ रणथभंवर गणेश जी की मंगल ज्योत आज...

May 06, 2026 07:09 AM

तवा जलाशय में दिखा लुप्तप्राय इंडियन स्किमर पक्षी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व - बाघों के साथ अन्य संवेदनशील वन्यजीवों के लिए भी सुरक्षित आवास...

May 06, 2026 07:05 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

May 06, 2026 07:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 06, 2026 06:57 AM