FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गर्मी से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दूष्प्रभाव से बचाव व रोकथाम की जागरूकता...

  Updated : May 06, 2026 01:08 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- माह मार्च से माह जुलाई तक तापमान में बढ़ोत्तरी परिलक्षित होती है, वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के कारण जलवायु परिवर्तन से तापमान में हो रही वृद्धि के कारण हमारे स्वास्थ्य पर मौसम का दुष्प्रभाव परिलक्षित होता है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि अधिक तापमान के कारण होने वाले स्वास्थ्य पर दूष्प्रभावों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए समयानुसार उपाय किये जाए, ताकि मानव स्वास्थ्य को होने वाली हानि से यथासंभव बचाया जा सकें।
लू (heat stroke)- हीट स्ट्रोक (सन स्ट्रोक) शरीर की वह अवस्था है जिसमें गर्मी के कारण शरीर का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस (104.0 डिग्री फारेनहाइट) के पास पहुँच जाता है और मन में उलझन की स्थिति रहती है। यह स्थिति एकाएक आ सकती है या धीरे-धीरे। इस समस्या की जटिल अवस्था होने पर किडनी काम करना बन्द कर सकती है। लू लगने पर अगर तुरंत उपचार न मिले तो मृत्यु भी हो सकती है। इसलिये पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पिये, छोटे बच्चों को कपड़े से ढककर छाया वाले स्थान पर रखें। गर्मियों में पसीना अधिक आने के कारण शरीर की त्वचा पर भी असर होता है। पसीना शरीर पर आता रहता है और जमता रहता है जिसके कारण त्वचा पर कई बार खुजली कि होने लगती है और गर्मी से एलर्जी हो जाती है और लाल हो जाती है। कई बार ज्यादा खुजली करने के कारण शरीर बहुत लाल हो जाती है। शरीर की त्वचा पर घुमन सी होती है जिसके कारण इसे कांटेदार गर्मी भी कहा जाता है।
हीट रेशेज के लक्षण - छोटे गुलाबी या लाल रंग की त्वचा या फिर छोटे छोटे दाने निकलना। जलन, खुजली या त्वचा पर चुभन सी महसूस होना ऐसा तब होता है जब शरीर का पसीना आसानी से वाष्पित नहीं हो पाता।
क्या उपाय करें - ठंडे पानी और कूलर की सहायता से शरीर का तापमान नियंत्रित करें। ढीले सूती कपड़े पहने। प्रभाव को कम करने के लिए विशेष प्रकार के सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग करें। जितना संभव हो सके त्वचा को साफ और शुष्क बना कर रखें । इससे संक्रमण की संभावना कम होती है। गर्मी में घर से बहार निकलते वक्त छाते का प्रयोग अवश्य करें। घर से बाहर पानी या ठंडा शरबत पी कर ही बाहर निकले जैसे आम पन्ना और शिकंजी ज्यादा फायदेमंद है। घर से बाहर जाते समय पीने का पानी साथ में लेकर जाए। अगर तेज धूप में थे तो एकदम से ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। निर्जलीकरण(Dehydratin) - गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसा तब होता है जब कोई काफी समय से काम में व्यस्त है या ज्यादा शरीरिक कार्य (body work) करता है और यदि काफी समय से पानी नहीं पीया जाए इससे गर्मी में डीहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शरीर को निर्जलीकरण (dehydration) से बचने के लिए नियमित रूप से थोड़े थोड़े समय बाद पानी पीना आवश्यक है, अगर किसी का गला बार बार सूख रहा है तो ये संकेत है कि उसका शरीर में पर्याप्त पानी (hydration) नहीं है। यदि किसी दिन बहुत ज्यादा गर्मी है उस दिन ज्यादा व्यायाम से बचें क्योंकि इससे शरीर का पानी जल्दी सूखता है। सुबह जल्दी और देर शाम जब ठंडक हो तभी व्यायाम किया जाना चाहिए। निर्जलीकरण (Dehydration), ज्यादा पसीना आ जाना, कमजोर या थका हुआ महसूस करना, शरीर का तापमान बढ़ना, त्वचा का रंग पीला पड़ना या चेहरा पीला पढ़ना, मितली / उल्टी जैसा महसूस करना, बेहोशी आना। क्या उपाय करें- अगर घर से बाहर है और निर्जलीकरण के संकेत मिलें तो किसी छाया वाले और शांत जगह पर आराम करें। इलेक्ट्रॉल/ओ.आर एस / फलों का रस आदि पेय पदार्थों का निरंतर सेवन करते रहे। कॉर्बोनेटेड और कैफीन युक्त पेय से बचें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

9 मई को जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस, बैंक वसूली, वैवाहिक, विवाद, बिजली-पानी-सम्पत्ति कर के प्रकरणों में मिलेगी विशेष छूट...

May 06, 2026 01:36 PM

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, पोर्टल 3.0 पर पंजीयन व प्रोफाइल अपडेट के लिए समय-सारणी जारी....

May 06, 2026 01:32 PM

सभी विभाग ग्रामीणों के आवेदनों/समस्‍याओं का सकारात्‍मक निराकरण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने निराकरण की बैठक में रात्रि चौपाल में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की...

May 06, 2026 01:30 PM

इनर व्हील डायमंड का सराहनीय प्रयास 22 यूनिट रक्तदान, मिल्क बैंक जागरूकता व स्मार्ट डस्टबिन स्थापना...

May 06, 2026 01:23 PM

जगदीश नागदा विप्र सेना नीमच जिला मंत्री नियुक्त...

May 06, 2026 01:21 PM

म.प्र.राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया 13 मई को नीमच प्रवास पर....

May 06, 2026 01:16 PM

नीमच में डेंगू-मलेरिया का खतरा, मच्छरों से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय, सावधानी बरतें...

May 06, 2026 01:14 PM

मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण हेतु ग्राम सभा की तिथि में संशोधन, अब 12 मई 2026 को होगी विशेष ग्राम सभा...

May 06, 2026 01:10 PM

गर्मी से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दूष्प्रभाव से बचाव व रोकथाम की जागरूकता...

May 06, 2026 01:08 PM

सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से भीलवाड़ा के लिये हवाई सेवाओं की चर्चा की, टेक्सटाइल कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया...

May 06, 2026 12:55 PM

नीमच में लापता युवक का शव कुएं में मिला, दो दिन बाद हुआ खुलासा, संदिग्ध हालात में मौत...

May 06, 2026 12:50 PM

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रात्रि चौपाल के बाद ग्राम टामोटी में किया रात्रि विश्राम, अधिकारियों ने छात्रावास भवन में गुजारी रात बुधवार अल-सुबह जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण...

May 06, 2026 08:06 AM

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह की पहली किरण के साथ जल संरचनाओं का किया निरीक्षण, अरावली गौशाला में गौ-सेवा की ग्राम शिवपुरिया में ग्रामीणों से संवाद कर जल गंगा संवर्धन में जनभागीदारी का आह्वान, गायों को खिलाया गो-ग्रास, बछड़ों को किया दुलार....

May 06, 2026 08:03 AM

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 42 आवेदन प्राप्त; समय-सीमा में निराकरण का दिलाया विश्वास आधार शिविर, जन्म प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टे व आंगनवाड़ी पुनर्निर्माण के निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्य सभी मजरों-टोलों तक पहुंचाने पर जोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व लाड़ली लक्षमी बेटियों का सम्मान....

May 06, 2026 08:00 AM

शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

May 06, 2026 07:35 AM

गढ़ रणथभंवर गणेश जी की मंगल ज्योत आज...

May 06, 2026 07:09 AM

तवा जलाशय में दिखा लुप्तप्राय इंडियन स्किमर पक्षी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व - बाघों के साथ अन्य संवेदनशील वन्यजीवों के लिए भी सुरक्षित आवास...

May 06, 2026 07:05 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

May 06, 2026 07:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 06, 2026 06:57 AM