लासुर में आजीविका मिशन की बयार, 15 स्वयं सहायता समूहों से जुड़े 185 परिवार, कलाबाई व शबाना बनीं स्वरोजगार की मिसाल, बदली गांव की तस्वीर-75 लाख से अधिक के बैंक ऋण से खुले किराना स्टोर व ब्यूटी पार्लर, महिलाए बनीं आत्मनिर्भर...
Updated : May 07, 2026 08:27 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मध्यप्रदेश के नीमच जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर जावद विकासखण्ड का छोटा सा गाँव लासुर आज म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। वर्ष 2019 से पूर्व जहाँ गाँव में एक भी स्वयं सहायता समूह नहीं था, आज यहाँ 15 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 185 सभी सामाजिक एवं आर्थिक श्रेणी के लक्षित परिवार जुड़ चुके हैं। समूह गठन से आर्थिक सशक्तिकरण तक का सफर - ग्राम पंचायत लासुर में पाटीदार, रावत मीना, बैरागी, मेघवाल, जाटव, राठौर जाति के परिवारों की बहुलता है। वर्ष 2019 में गरीब परिवारों को चिन्हित कर समूह गठन की मुहिम चलाई गई। सबसे पहले महिलाओं को घर से बाहर निकालकर समूह में संगठित किया गया। आज उसी का परिणाम है कि गाँव में 10 महिला स्वयं सहायता समूह गठित हो गए हैं। इन समूहों को यूको बैंक सरवानिया महाराज एवं एच.डी.एफ.सी. बैंक नीमच के माध्यम से अभी तक 75 लाख रुपये से अधिक का ऋण दिलवाया जा चुका हैं। स्वरोजगार की मिसाल बनीं महिलाएं: श्रीमती कलाबाई ने वर्ष 2019 में समूह से जुड़ने के बाद, उन्होंने समूह से 1.50 लाख रूपये का ऋण लेकर अपना स्वयं का किराना एवं जनरल स्टोर के साथ ब्यूटी पार्लर का कार्य प्रारंभ किया। आज कलाबाई एवं उनका परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहा हे। शबाना ने म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से समूह से ऋण एवं सी.सी.एल. ऋण प्राप्त कर स्वयं का किराना एवं जनरल स्टोर का कार्य प्रारंभ कर रोजगार स्थापित किया है।संगठनात्मक पहल से हुआ सुविधाओं का विस्तार - मिशन के प्रयासों से महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन, सशक्तिकरण एवं बैंक तथा मिशन से प्राप्त धनराशि की उपलब्धता से जहाँ समूह सदस्यों एवं परिवारजनों हेतु रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, वहीं ग्राम विकास हेतु शासन एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रयास तेज हो रहे हैं। इसका श्रेय ग्रामीण आजीविका मिशन को ही जाता है। अब ग्राम में विकास की बयार बह रही है और पंचायतीराज संस्थाओं को भी मजबूती मिल रही है। समूह से जुड़ी महिलाएं लाड़ली बहना,लखपति दीदी, पशु सखी, कृषि सखी एवं अन्य क्षमतावर्धन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर रही हैं और समूह गठन में सहयोग भी दे रही हैं। लासुर गाँव अब सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम होने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
और खबरे
जेसीबी की टक्कर से टूटी बिजली लाइन, करंट लगने से व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार...
May 07, 2026 09:30 AM
कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में शक्ति केंद्रों पर नियुक्तियां, पालसोड़ा शक्ति केंद्र के संयोजक बने कमल बैरागी, अन्य नियुक्तियां भी हुई..
May 07, 2026 08:57 AM
मत्स्य उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर, केज स्थापना एवं मत्स्य गतिविधियों हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित..
May 07, 2026 08:48 AM
लासुर में आजीविका मिशन की बयार, 15 स्वयं सहायता समूहों से जुड़े 185 परिवार, कलाबाई व शबाना बनीं स्वरोजगार की मिसाल, बदली गांव की तस्वीर-75 लाख से अधिक के बैंक ऋण से खुले किराना स्टोर व ब्यूटी पार्लर, महिलाए बनीं आत्मनिर्भर...
May 07, 2026 08:27 AM
पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा की बड़ी कार्रवाई, प्याज की आड़ में 33 किलो डोडा चूरा जब्त...
May 07, 2026 08:22 AM
बेटियों के सशक्तिकरण हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नीमच का तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर 8 मई से...
May 07, 2026 08:14 AM
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत नीमच से 23 यात्रियों को दल रवाना, विधायक, न.पा.अध्यक्ष ने यात्रियों का स्वागत कर किया यात्रा वाहन को रवाना...
May 07, 2026 08:11 AM
मध्यप्रदेश टेक्सटाइल सेक्टर में बड़ा लक्ष्य, 2030 तक 5 अरब डॉलर निर्यात का टारगेट उद्योग, कौशल और ग्लोबल बाजार को जोड़कर बनाया रोडमैप...
May 07, 2026 02:55 AM
डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी पारदर्शिता और दक्षता -उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, म.प्र. वित्त सेवा अधिकारी संघ की वेबसाइट लॉन्च....
May 07, 2026 02:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 07, 2026 02:35 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 07, 2026 02:32 AM
तपोभूमि पर डॉ. मुखर्जी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न...
May 06, 2026 04:11 PM
टाटा हैरियर कार से 145 किलो डोडाचूरा बरामद, तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार...
May 06, 2026 04:08 PM
घाटा क्षेत्र में जूणजी बावजी तीन दिवसीय मेले का अतिथियों के हाथों हुआ शुभारंभ...
May 06, 2026 03:43 PM
जोधपुर में सीबीएन मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 39,250 प्रतिबंधित मनःप्रभावी (साइकोट्रॉपिक) गोलियां जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार...
May 06, 2026 03:41 PM
संगठन ही शक्ति, भाजपा मंडल रतनगढ़ की बैठक में बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प....
May 06, 2026 03:39 PM
जिले में मनाया जा रहा है 10 मई तक फायर सेफ्टी सप्ताह वैध अग्नि सुरक्षा प्रमाणीकरण के ही हो अस्पतालों का संचालन...
May 06, 2026 03:37 PM
सड़क पर भटक रहे बच्चों व उनकी माता को मिली राहत, प्रशासन ने करवाया पुनर्वास...
May 06, 2026 03:35 PM
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, गैस सिलेंडर को पहनाई माला, व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी पर अनोखा विरोध, छोटे व्यापारियों से किया सीधा संवाद..
May 06, 2026 03:32 PM