निम्बाहेड़ा में मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त....
Updated : May 07, 2026 12:03 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- कस्बा निम्बाहेडा में विगत दिनों रात्री में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी कमल सिंह जाट को गिरफतार कर चोरी की वारदात करने में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त की है। वारदात मे शरीक साथी आरोपी सत्यनारायण सोनी को नामजद किया है, जो कि प्रकरण में वांछित हो थाना सदर चित्तौडगढ का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में 26 आपराधिक प्रकरण पंजिबद्व है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 27 अप्रैल को आशीष गर्ग पुत्र गोपाल कृष्ण गर्ग पेशा निवासी आमलिया बावजी रोड निम्बाहेडा के सुने मकान से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अन्दर तीन कमरो की अलमारियों के ताले तोड़ कर घर से कूल 5 लाख नगद एवं सोने-चादी की रकमें कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे किया गया। मामले की घटना को शीघ्र ट्रेस आउट करने के निर्देश प्रदान किये जिस पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कानिस्टेबल विरेन्द्र, देवेन्द्र, सुमित कुमार, ज्ञानप्रकाश, राजकुमार, शिशपाल की टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर संदिग्ध आरोपी 37 वर्षीय कमल सिंह पुत्र लोभचन्द जाट निवासी बाड़ी थाना सदर निम्बाहेड़ा हाल चांपाखेड़ी थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ को डिटेन कर घटना के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपी ने अपने साथी सत्यनारायण सोनी पुत्र गोपाल सोनी के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी कमल सिंह जाट के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफतार किया गया। जिससे न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जब्त की गई है। गिरफतार शुदा आरोपी कमल सिंह जाट से विस्तृत अनुसंधान जारी है। वारदात में शरीक वांछित आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्तु पुत्र गोपाल लाल सोनी निवासी हमीरगढ जिला भीलवाड़ा हाल कुम्भानगर चित्तौडगढ हाल किराये से भदेसर, थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ जो कि थाना सदर चित्तौडगढ का हिस्ट्रीशीटर होकर आरोपी के खिलाफ उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ व नीमच जिले में पूर्व में चोरी, नकबजनी व लूट के कूल 26 आपराधिक प्रकरण पंजिबद्व होना सामने आया है। वांछित आरोपी सत्यनारायण सोनी सकूनत से फरार हैं जिसकी तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में साइबर सेल के एएसआई राजकुमार सोनी व कानि. रामावतार, राजेश का भी विशेष सहयोग रहा है।
और खबरे
ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 40720 रुपए...
May 07, 2026 12:22 PM
कांग्रेस सेवादल ने डॉ. एन.एस हाडी॔कर की जन्म जयंती मनाई, किया याद, नीमच के गांधी भवन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम...
May 07, 2026 12:21 PM
1 किलो 160 ग्राम अवैध अफ़ीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक बाईक जब्त, शंभूपुरा की पिछले 12 दिन में लगातार पाँचवी कार्यवाही...
May 07, 2026 12:11 PM
एक अवैध पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस सहित हत्या का आरोपी गिरफ्तार..
May 07, 2026 12:08 PM
निम्बाहेड़ा में मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त....
May 07, 2026 12:03 PM
जिला कांग्रेस सेवादल नीमच के फुटबॉल को पुनः शीर्ष पर स्थापित करेगा, फुटबाल प्रशिक्षण शिविर 9 मई से स्टेडियम में प्रारंभ...
May 07, 2026 11:53 AM
ग्राम चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर टामोटी व कोज्या में 11 से 13 मई तक लगेंगे आधार कैम्प, MBU पेंडिंग विद्यार्थियों का होगा बायोमेट्रिक अपडेट....
May 07, 2026 11:47 AM
स्वच्छत भारत अभियान के तहत नागरिकों से सीटीजन फीड बैंक देने की अपील...
May 07, 2026 11:44 AM
नल-जल योजना के संधारण के संबंध में सरपंच, सचिवों व पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न, तकनीकी मार्गदर्शन, जलकर निर्धारण व पानी की गुणवत्ता जांच संबंधी दिया प्रशिक्षण....
May 07, 2026 11:42 AM
अजा-जजा वर्ग के लिए स्वरोजगार की तीन योजनाएं संचालित, 1 लाख से 50 लाख तक के ऋण पर मिलेगा ब्याज अनुदान, उद्योग, सेवा व व्यवसाय हेतु ऋण आवेदन करें....
May 07, 2026 11:40 AM
पानी की मोटर बनी नशा तस्करी का ठिकाना, 50 लाख की एमडी ड्रग्स और अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार...
May 07, 2026 10:04 AM
मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए कीमत का 6 क्विंटल 1 किलो डोडाचूरा सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...
May 07, 2026 09:36 AM
जेसीबी की टक्कर से टूटी बिजली लाइन, करंट लगने से व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार...
May 07, 2026 09:30 AM
कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में शक्ति केंद्रों पर नियुक्तियां, पालसोड़ा शक्ति केंद्र के संयोजक बने कमल बैरागी, अन्य नियुक्तियां भी हुई..
May 07, 2026 08:57 AM
मत्स्य उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर, केज स्थापना एवं मत्स्य गतिविधियों हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित..
May 07, 2026 08:48 AM
लासुर में आजीविका मिशन की बयार, 15 स्वयं सहायता समूहों से जुड़े 185 परिवार, कलाबाई व शबाना बनीं स्वरोजगार की मिसाल, बदली गांव की तस्वीर-75 लाख से अधिक के बैंक ऋण से खुले किराना स्टोर व ब्यूटी पार्लर, महिलाए बनीं आत्मनिर्भर...
May 07, 2026 08:27 AM
पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा की बड़ी कार्रवाई, प्याज की आड़ में 33 किलो डोडा चूरा जब्त...
May 07, 2026 08:22 AM
बेटियों के सशक्तिकरण हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नीमच का तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर 8 मई से...
May 07, 2026 08:14 AM
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत नीमच से 23 यात्रियों को दल रवाना, विधायक, न.पा.अध्यक्ष ने यात्रियों का स्वागत कर किया यात्रा वाहन को रवाना...
May 07, 2026 08:11 AM