FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रतनगढ़ क्षेत्र सहित अन्य स्थानो से बच्चों के अपहरण व चोरी का आदतन आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : October 01, 2024 07:56 PM

बबलु माली

  अपराध

नीमच :- पुलिस कंट्रोल रूम पर मंगलवार को पुलिस ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसे एसपी अंकित जायसवाल ने संबोधित किया। बताया कि रतनगढ़ थाना पुलिस ने बीते दिनों बच्चा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भागचंद उर्फ भग्गा पिता दुधा भील उम्र 34 वर्ष रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डाबी का रहने वाला है। आरोपी पुलिस के हत्थे तब चढ़ा जब उसने बीते दिनों रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लोहारिया चुंडावत एक 6 वर्षीय लड़के और जेतपुरा से 3 वर्षीय लड़की को चुराया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह दोनों बेच नहीं पाया और जंगल मे छोड़कर भाग गया। इसके बाद मुखबिर तंत्र तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बच्चों को संदिग्ध आरोपी का फोटो दिखाया गया। जिस पर बच्चों ने उसकी पहचान की।इसके बाद पुलिस ने सूचना पर घेरा बंदी कर जंगल से उसे भागते हुए धर दबोचा। आरोपी से पुलिस ने अलग-अलग स्थानों जिसमें मन्दिर सूने घर खेत खलियान से चुराए गए समान को भी जब्त किया है। आरोपी पर मध्य प्रदेश और राजस्थान अलग-अलग थानों में बच्चा चोरी, आर्म्स एक्ट ओर चोरी आदि के 9 मामले दर्ज हैं जिसमें 4 मामले तो केवल बच्चा चोरी के ही हैं।एसपी ने बताया कि आरोपी शराब के नशे का आदी है और नशा करने के बाद इस तरह की घटना को अंजाम देता है। वह कुछ साइको प्रवृत्ति का है। हालांकि अब तक कि पूछताछ में उसके द्वारा बच्चों से ज्यादती या दुर्व्यवहार की कोई बात सामने नहीं आई है। वह 10 साल की जेल की सजा काट चुका है। उस पर 10 हजार रुपए का पुलिस के द्वारा इनाम भी घोषित किया हुआ था। घर वालों ने भी छोड़ रखा है। पत्नी बच्चे भी उससे अलग रहते हैं। आरोपी अपराध से पहले रैकी करता था, उसके बाद योजना बनाकर घटना को अंजाम देता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। खास बात यह है कि आरोपी अधिकांश समय जंगल में ही रहता था। जब जो मिलता वह खाकर जीवन बताता। कभी-कभी ही अपने गांव और घर आता था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, जावद एसडीओपी नीलेश्वरी डाबर, रतनगढ़ थाना प्रभारी बी.एस. गोरे अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आबकारी विभाग की छापेमारी कार्यवाही, 450 किलो महुआ लाहन बरामद...

February 08, 2025 08:12 PM

दिल्ली में भाजपा की जीत पर विधायक परिहार ने दी बधाई आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, परिहार ने कहा आप-दा गई....

February 08, 2025 07:53 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....

February 08, 2025 06:57 PM

कौन हैं केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, मध्‍य प्रदेश में है ससुराल....

February 08, 2025 05:19 PM

बोर्ड परीक्षाओं के केन्‍द्राध्‍यक्ष एवं सहायक केन्‍द्राध्‍यक्षों का द्वितीय रेंडमाईजेशन संपन्‍न....

February 08, 2025 05:09 PM

अहंकार के त्याग बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है-साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब....

February 08, 2025 05:05 PM

बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संपादन के लिए नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण संपन्न....

February 08, 2025 04:50 PM

दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर, आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिला एक दुसरे का मुंह मीठा कराया....

February 08, 2025 04:47 PM

सास के साथ मारपीट करने वाले जमाई को 03 माह का सश्रम कारावास...

February 08, 2025 04:41 PM

अवैध देशी कट्टा रखने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास...

February 08, 2025 04:39 PM

विधायक परिहार ने किया दूदरसी में 34 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन...

February 08, 2025 04:34 PM

जाजू कन्या महाविद्यालय इको क्लब द्वारा बोनसाई पौधे प्रशिक्षण नेचर इन मिनिएचर कार्यशाला संपन्न...

February 08, 2025 04:31 PM

मल्हारगढ़ के नरेश खाटू श्याम के दिव्य दर्शन हेतु चीताखेड़ा से जत्था पैदल हुआ रवाना....

February 08, 2025 04:14 PM

53 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार...

February 08, 2025 04:09 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....

February 08, 2025 03:26 PM

दाता की महिला सरपंच द्वारा पांच सौ रूपये के स्टॉम्प पर अनुबंध कर अपने दायित्व अन्य व्यक्ति को सौंपने की जांच प्रारंभ, जिला पंचायत सीईओ ने मांगी उपपंजीयक से अनुबंध संबंधी जानकारी, गवाहों को कथन देने संबंधी सूचना पत्र जारी...

February 08, 2025 03:02 PM

सेन युवा एकता मंच की नई कार्यकारिणी टीम का पुनर्गठन....

February 08, 2025 01:49 PM

दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर सरवानिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई....

February 08, 2025 01:26 PM

प्रसार कार्यकर्ताओं के संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...

February 08, 2025 10:16 AM