FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मेवाड की शान पैंथर को संरक्षण प्रदान किया जाए - कोठारी...

  Updated : October 16, 2024 08:34 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  राजनीति

भीलवाडा :- विधायक अशोक कुमार कोठारी ‌द्वारा वन मंत्री और मुख्यमन्त्री को पत्र लिखकर तेंदुआ (पैंथर ) के सरंक्षण की मांग की है। विधायक कोठारी द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची के तहत लुप्तप्राय जानवर तेंदुआ (पैंथर ) जिसकी आबादी दिन ब दिन कम होती जा रही है, उसके संरक्षण हेतु सरकार को विशेष कदम उठाने की मांग की है। कई बार तेंदुए वन क्षेत्रों से सटे मानव बस्तियों में घुस आते हैं लेकिन ऐसे उदाहरण भी हैं, जहाँ मनुष्य और तेंदुए शांतिपूर्ण तरीके से सहअस्तित्व में है। कुछ तेंदुए मानव बस्तियों या कृषि क्षेत्रों में भटक जाते हैं तो मनुष्यों द्वारा मार दिये जाते हैं और कुछ दुर्घटनाओं में जान गंवा बैठते हैं। विधायक कोठारी ने पत्र में यह लिखा कि वर्ष 2017-18 में तत्कालीन मुख्यमन्त्री द्वारा प्रोजेक्ट लेपर्ड के रूप में 7 करोड के बजट की घोषणा की थी उसके पश्चात कभी भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया l पैंथर आज न केवल एक लुप्तप्राय प्राणी है बल्कि यह पर्यटन को आकर्षित करने का भी बहुत अच्छा माध्यम बन गया है। आज जयपुर में झालाना और पाली मे सवाई अभ्यारण इसके सफल उदाहरण है उसी तरह भीलवाडा मैं भी मांडल ,आसीन्द और माण्डलगढ़ बिजौलिया क्षेत्रों में भी पैंथर की आवक रहती है। कई बार भीलवाड़ा के बाहर राजसमन्द और कुम्भलगढ़ क्षेत्रों से भी पैंथर का प्रवेश भीलवाड़ा में हो जाता है। अगर भीलवाडा जिले में बिजौलिया के जंगलों में पैंथर हेतु अभ्यारण्य बनाया जाता है तो उस क्षेत्र में होटल व्यवसाय को बढावा मिलेगा और साथ ही पैंथर की आबादी को भी सुरक्षित रखी जा सकेगी। विधायक कोठारी ने यह भी लिखा कि पैंथर मुख्यतः छोटे जानवरों जैसे बकरी, भेड़, कुत्ते, बिल्ली आदि का शिकार कर अपना जीवनयापन करता है परंतु कई बार इस जीव को आदमखोर / Man eater की संज्ञा दी जाती है, यह गलत तथ्य है वास्तव में यह एक मांसाहारी जीव है जो प्रायः भीड़भाड़ या किसी भी बड़े जानवर की मुठभेड़ से दूर रहता है। पैंथर को नरभक्षी या आदमखोर की संज्ञा दिए बिना इसके संरक्षण हेतु आवश्यक क़दम उठाने चाहिए। इस हेतु भीलवाड़ा विधायक ने कुछ सुझाव सरकार को दिए ताकि पैंथर को सुरक्षित किया जा सके और इनकी आबादी भी बढाई जा सके l

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM