FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कन्या भ्रूण हत्या नहीं रुकी तो बेटे के लिए बहू कहां से लाओगे - रामानंद पुरी, श्री पंचमुखी बालाजी काना खेड़ा में श्री मद्भागवत कथा प्रवाहित...

  Updated : January 10, 2025 06:46 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- कन्या भ्रूण हत्या करना पाप होता है। कन्या भ्रूण हत्या नहीं करनी चाहिए इससे सदैव बचना चाहिए ।बेटे और बेटी में अंतर नहीं करना चाहिए। बेटा एक कुल को तारता है। बेटियां दो‌ कूलों को तारती है। कन्या भ्रूण हत्या को शास्त्रों में भी पाप बताया गया है। इसलिए कोई भी मानव कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने दे। सरकार भी कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रयास कर रही है। हमें भी इसे रोकने के प्रयास करने में सहभागी बनना चाहिए।कन्या भ्रूण हत्या नहीं रुकी तो बेटे के लिए बहु कहां से लाओगे। यह बातश्री पंचमुखी बालाजी मंदिर कानाखेड़ा के तत्वाधान में आयोजित धर्म कथा में बाबा विश्वनाथ गुरुकुलम उजडखेडा उज्जैन के व्याकरणाचार्य रामानंद पुरी जी महाराज ने कही। वे पंचमुखी बालाजी के दशम स्थापना दिवस एवं मकर सक्रांति के पावन उपलक्ष्य में पंचमुखी बालाजी मंदिर भक्ति पांडाल में आयोजित श्री मद्भागवत कथा एवं अखंड रामायण पाठ के आयोजन धर्म कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रावण ने एक बार राजा जनक के खेत में भ्रुण कन्या भूमि में गाड दिया था वहां 1200 वर्ष तक बरसात नहीं हुई। फिर अनेक कन्या भ्रूण हत्या हो रही है तो इस देश का क्या होगा। हमें चिंतन करना चाहिए। एक बटुक की हत्या 100 गायों की हत्या के पाप के बराबर होती है। 100 वेद पाटी बटुक की हत्या एक ब्रह्मचारी की हत्या, 1 विवाहित महिला की हत्या के पाप के बराबर ,100 विवाहित महिला की हत्या का पाप एक 11 वर्ष की कन्या की हत्या के पाप के बराबर होता है सो कन्या की हत्या का पाप एक दो माह के कन्या भ्रुण हत्या के पाप के बराबर होता है।हम सभी को कन्या भ्रूण हत्या के पाप से बचना चाहिए । बेटा बेटी के जन्म में अंतर नहीं करना चाहिए तभी हमारा कल्याण होगा।और प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। भाई भाई के आपस में प्रेम रहना चाहिए। प्रेम से अलग होंगे तो घर परिवार मंदिर कहलाएगा ।धन सुख का साधन नहीं। प्रेम सुख का साधन होता है। प्रेम हमेशा परिवार में रहना चाहिए। संसार में लोग मरते समय व्यक्ति को गीता सुनाते हैं।यह आडंबर है ।व्यक्ति को जीते जी गीता सुनाना चाहिए ।मरते समय गीता सुनाना आडम्बर है ।श्री कृष्ण ने अर्जुन को युद्ध भूमि में जीते जी गीता पाठ सुनाया था। मनुष्य जन्म 84 लाख योनी के बाद मिलता है। इस शरीर का सदुपयोग कर हमें आत्म कल्याण के लिए परमात्मा की भक्ति सेवा कार्य करना चाहिए तभी हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। यह दुनिया एक रंग मंच है सभी परिवारजन कलाकार है जो अपना-अपना अभिनय अलग-अलग क्षेत्र में निभा रहे हैं। श्री राम से प्रेरणा लेकर श्री राम के आर्दश जीवन चरित्र पर चलना चाहिए। जो सरलता व विनम्रता के साथ झुकता है वह ऊंचाई की ओर जाता है जो अकडता है वह नीचे गिर जाता है। इस अवसर पर कथा आयोजन में दान राशि देने वालों के नाम की घोषणा की गई। महाराज श्री ने भागवत कथा के मध्य कुम्भ स्नान, विश्वकर्मा, देशभक्त, राजा नाभी राजा आदि धार्मिक प्रसंग का वर्तमान परिपेक्ष में महत्व प्रतिपादित किया।श्री मद्भागवत कथा 8 से 14 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह11 से 4बजे तक आयोजन किया जा रहा है। 14 जनवरी को पूर्णाहुति भंडारे के साथ कथा का विश्राम होगा। भागवत पोथी पूजन आरती के बाद प्रतिदिन प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्‍टर ने निरोग्‍यम नीमच अभियान का जायजा लिया

February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर.…..

February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्‍टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....

February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….

February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......

February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....

February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....

February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....

February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....

February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...

February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...

February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...

February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....

February 06, 2025 03:22 PM

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता, चीते के कुनबे में हो रही निरंतर वृद्धि, पर्यटन के क्षेत्र में कूनो की बन गई है विशिष्ट पहचान, मुख्यमंत्री ने 2 चीते और 3 शावकों को बाड़े से स्वछंद विचरण के लिये किया मुक्त....

February 06, 2025 09:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 06, 2025 09:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 06, 2025 09:26 AM