FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कृषि महोत्सव के तहत उर्वरको को संतुलित उपयोग पर फसल सेमिनार का आयोजन...

  Updated : May 15, 2026 01:23 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

चित्तौड़गढ़ :- कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ एवं चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में कृषि महोत्सव के तहत उर्वरको को संतुलित उपयोग पर फसल सेमिनार का आयोजन दिनांक 15 मई, 2026 को गांव मण्डावरी, पंचायत समिति बेगूं में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रताप सिंह, कुलगुरू, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने अपने उद्बोधन में "उर्वरकों का संतुलित उपयोग एक अनिवार्यता" विषय पर मृदा एवं जल संरक्षण तथा सतत कृषि के लिए संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन को एक आवश्यक घटक के रूप में बढ़ावा देने तथा फसल उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने तथा पर्यावरणीय जोखिमों को न्यूनतम करने के लिए जैविक, जैव एवं अकार्बनिक पोषक स्रोतों के समन्वित उपयोग पर जोर दिया। डॉ. प्रताप सिंह ने ढलान वाली भूमि तथा अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में खेती के व्यापक अनुभव के आधार पर यह बताया गया कि जैविक खादों एवं जैव उर्वरकों का संतुलित उपयोग मृदा एवं जल संरक्षण उपायों को प्रभावी रूप से पूरक बनाता है। मेड़बंदी, खाई निर्माण, समोच्च खेती, मल्चिंग, हरी खाद, आवरण फसलों के उपयोग तथा मिश्रित खेती, अंतरवर्तीय खेती एवं फसल चक्र जैसी उन्नत फसल प्रणालियों के महत्व पर विशेष बल दिया गया। डॉ. आर.एल. सोनी, निदेशक प्रसार, प्रसार शिक्षा निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने कार्यकम के दौरान रासायनिक उर्वरकों की वर्तमान कमी तथा उनके अंधाधुंध उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए जैविक खादों एवं जैव उर्वरकों के उत्पादन और उपयोग में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. रतन लाल सोलंकी, वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ ने किसानों को फसल उत्पादन की विभिन्न शस्य कियाये, पोषक तत्व प्रबंधन का महत्व एवं आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी, पौधों पर पोषक तत्व की कमी के लक्षण एवं कमी को पूरा करने के उपाय के साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच हेतु मिट्टी नमुना लेने के तकनीकी से अवगत कराया, मृदा स्वास्थ्य हेतु जैविक खादों का प्रयोग, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विभिन्न विधियां व जैविक खाद वर्मीवाश तैयार करने की प्रायोगिक जानकारी दी।डॉ. शंकर लाल जाट, सहायक निदेशक, कृषि विभाग, बेगूं ने कहा कि किसान भाई डीएपी और यूरिया का असंतुलित उपयोग कम करें। नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश (NPK) के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों (जिंक, सल्फर) का संतुलित प्रयोग जरूरी है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए रासायनिक खादों के साथ गोबर की खाद, कंपोस्ट और जैव उर्वरकों का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की सलाह दी। मुनीष भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक, उदयपुर ने खरीफ फसलों (मक्का, सोयाबीन, कपास) में खरपतवार 45 प्रतिशत और कीट 30 प्रतिशत तक उपज कम कर सकते हैं। प्रभावी प्रबंधन के लिए पेंडिमेथालिन (बुवाई के बाद), इमेजाथापायर (दलहन / सोयाबीन में) खरपतवारनाशी और कीटों के लिए नीम तेल, क्लोरेंट्रानिलिप्रोले (कोराजन) का प्रयोग करें। नंद किशोर जाट, क्षेत्रीय प्रबन्धक (विपणन), उदयपुर ने किसानों को बताया कि खरीफ फसलों (मक्का, सोयाबीन, मूंगफली) में बेहतर पैदावार के लिए संतुलित पोषक तत्त्व प्रबंधन आवश्यक है। इसमें मृदा परीक्षण के आधार पर एनपीके, जैविक खाद और सूक्ष्म पोषक तत्वों (जिंक, सल्फर) का सही समये पर उपयोग करना शामिल है, तथा इनके प्रमुख स्त्रोत यूरिया, डीएपी, पोटाश और हरी खाद हैं। कार्यक्रम का संचालन चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लिमिटेड के श्री पवन कुमार शर्मा, उप प्रबन्धक (विपणन), चित्तौड़गढ़ ने किया। कार्यकम में कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी श्री हंसराज, कृषि पर्यवेक्षक मण्डावली श्री राधेश्याम धाकड़, जन प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे। सेमिनार में 200 किसानों ने भाग लिया। अन्त में केन्द्र के संजय कुमार धाकड़, कार्यक्रम सहायक ने फसल सेमिनार में पधारे अतिथियों एवं सभी कृषको को धन्यवाद दिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मण्‍डी सचिव ने किया सोशल मीडिया पर चल रही खबर का खंडन, नीमच मंडी में किसान की उपज हटाने की वायरल खबर तथ्यहीन, मंडी समिति द्वारा तत्काल कार्रवाई, किसानों को दी गई क्षतिपूर्ति, दोनों किसान संतुष्ट..

May 15, 2026 01:39 PM

खरीफ फसलों की बुवाई पूर्व किसानों को दी जाएगी नवीन तकनीकी जानकारी....

May 15, 2026 01:32 PM

खण्डेलवाल स्मृति विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर 19 मई को न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं...

May 15, 2026 01:27 PM

कृषि महोत्सव के तहत उर्वरको को संतुलित उपयोग पर फसल सेमिनार का आयोजन...

May 15, 2026 01:23 PM

प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसादी में उमड़े हजारों भक्त...

May 15, 2026 01:20 PM

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में समय पर जल आपूर्ति नहीं, भीषण गर्मी में भी विद्युत कटौती, आप के बालचंद वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...

May 15, 2026 01:13 PM

नपा स्वीमिंग पूल पर 18 मई को होगी जिला तैराकी स्पर्धा, जिला तैराकी संघ की प्रतियोगिता से चयनित तैराक रीवा में होने वाली स्टेट तैराकी स्पर्धा में करेंगे सहभागिता...

May 15, 2026 01:12 PM

3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा पुलिस की कार्रवाई...

May 15, 2026 12:56 PM

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल, नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश व बेजुबान जीवों के लिए की पानी की विशेष व्यवस्था....

May 15, 2026 12:48 PM

भोजशाला फैसले को लेकर सैलाना में हाई अलर्ट, मस्जिद चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद...

May 15, 2026 12:45 PM

उपखण्ड अधिकारी ने छात्रावासों एवं अन्नपूर्णा रसोईघरों का किया औचक निरीक्षण...

May 15, 2026 12:42 PM

अब सुविधाजनक स्थान पर संचालित हो रहा है उप पंजीयन कार्यालय, संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को नहीं होगी असुविधा...

May 15, 2026 12:01 PM

एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने किया सिंगोली क्षेत्र की मैगजीन भण्‍डारण केंद्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमों के पालन के दिए निर्देश...

May 15, 2026 12:00 PM

महिला सुरक्षा के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, पीड़िता की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस की तुरंत कार्यवाही...

May 15, 2026 11:32 AM

रतलाम फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम...

May 15, 2026 11:31 AM

अफीम डोडा चूरा तस्करी मामले में 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

May 15, 2026 10:51 AM

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर ‌पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार , कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....

May 15, 2026 10:48 AM

बीसीए पाठ्यक्रम से छात्राओं को मिल रहे बेहतर करियर अवसर, उत्कृष्ट परिणाम से बढ़ा महाविद्यालय का गौरव....

May 15, 2026 10:28 AM

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ...

May 15, 2026 10:25 AM