महिला सुरक्षा के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, पीड़िता की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस की तुरंत कार्यवाही...
Updated : May 15, 2026 11:32 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला एवं अपराध निवारण प्रकोष्ठ प्रतापगढ़ के सुपरविजन में दिनांक 14.05.2026 को महिला एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ व अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु मनचलों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस को सूचना मिलने के पश्चात पुलिस का घटनास्थल पर पहुंचने में लगने वाले समय (रिस्पांस टाइम) के संबंध में “डिकॉय ऑपरेशन” किया गया।
इस ऑपरेशन हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर अलग-अलग थाना क्षेत्र में भेजकर कार्यवाही की गई। जिसमें काल्पनिक पीड़िता बनकर महिला कांस्टेबल महिला कांस्टेबल एफ.4705 व थाना प्रतापगढ़ की सुरक्षा सखी किरण यादव ने थाना प्रतापगढ़ के गुर्जरों के मोहल्ले में पहुंची। जहां पर एक बालिका उसकी दो सहेलियों के साथ घूमने आयी थी और वहां उसके साथ दो अज्ञात लड़कों ने मारपीट की, जिसमें उसके सिर में मांग भरने उतरे। बालिका पुलिस को सूचना देने से मना कर रही थी, परंतु महिला कांस्टेबल द्वारा समझाइश कर सुरक्षा सखी पूजा पिता गोपाल मीणा निवासी कमलखेड़ी द्वारा जरिए मोबाइल पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रतापगढ़ को सूचना दी कि एक लड़की के साथ दो अज्ञात लड़कों ने मारपीट की है जिसमें लड़की के सिर में मांग भरी जावे है। यह सूचना समय 12.24 पी.एम. पर दी गई। जिस पर थाना प्रतापगढ़ से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस 12.39 पी.एम. पर मौके पर पहुंची। वहां पर उपस्थित बालिका के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी ली गई। तत्पश्चात 12.52 पीएम पर स्वयं थानाधिकारी श्री सुनील मीणा भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में पीड़िता द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम 15 मिनट का रहा है।
पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जायेगी। यह अभियान आगे भी समय-समय पर चलाया जायेगा ताकि महिलाओं को एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण मिल सके।
प्रतापगढ़ पुलिस महिलाओं से यह अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में बालिकाएं/महिलाएं राजकॉप सिटीजन एप के नीड़ हेल्प फीचर का उपयोग करें। इस एप के जरिए मात्र एक क्लिक पर पुलिस को पीड़िता की लाइव लोकेशन मिल जाती है और सहायता तत्काल मौके पर पहुंचती है। इसके अलावा पुलिस के महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी सहायता के लिए कॉल कर सकती हैं।
और खबरे
खण्डेलवाल स्मृति विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर 19 मई को न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं...
May 15, 2026 01:27 PM
कृषि महोत्सव के तहत उर्वरको को संतुलित उपयोग पर फसल सेमिनार का आयोजन...
May 15, 2026 01:23 PM
प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसादी में उमड़े हजारों भक्त...
May 15, 2026 01:20 PM
स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में समय पर जल आपूर्ति नहीं, भीषण गर्मी में भी विद्युत कटौती, आप के बालचंद वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...
May 15, 2026 01:13 PM
नपा स्वीमिंग पूल पर 18 मई को होगी जिला तैराकी स्पर्धा, जिला तैराकी संघ की प्रतियोगिता से चयनित तैराक रीवा में होने वाली स्टेट तैराकी स्पर्धा में करेंगे सहभागिता...
May 15, 2026 01:12 PM
3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा पुलिस की कार्रवाई...
May 15, 2026 12:56 PM
भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल, नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश व बेजुबान जीवों के लिए की पानी की विशेष व्यवस्था....
May 15, 2026 12:48 PM
भोजशाला फैसले को लेकर सैलाना में हाई अलर्ट, मस्जिद चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद...
May 15, 2026 12:45 PM
उपखण्ड अधिकारी ने छात्रावासों एवं अन्नपूर्णा रसोईघरों का किया औचक निरीक्षण...
May 15, 2026 12:42 PM
अब सुविधाजनक स्थान पर संचालित हो रहा है उप पंजीयन कार्यालय, संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को नहीं होगी असुविधा...
May 15, 2026 12:01 PM
एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने किया सिंगोली क्षेत्र की मैगजीन भण्डारण केंद्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमों के पालन के दिए निर्देश...
May 15, 2026 12:00 PM
महिला सुरक्षा के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, पीड़िता की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस की तुरंत कार्यवाही...
May 15, 2026 11:32 AM
रतलाम फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम...
May 15, 2026 11:31 AM
अफीम डोडा चूरा तस्करी मामले में 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
May 15, 2026 10:51 AM
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार , कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....
May 15, 2026 10:48 AM
बीसीए पाठ्यक्रम से छात्राओं को मिल रहे बेहतर करियर अवसर, उत्कृष्ट परिणाम से बढ़ा महाविद्यालय का गौरव....
May 15, 2026 10:28 AM
भव्य कलश यात्रा के साथ होगा सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ...
May 15, 2026 10:25 AM
कुकड़ेश्वर में अस्वच्छ परिस्थितियों में नमकीन निर्माण पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित फैक्ट्री शटडाउन, 1385 किलोग्राम नमकीन जप्त, 15 नमूने लिए....
May 15, 2026 10:11 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न, 21 लाभार्थियों ने किया योगाभ्यास, योग करो-निरोग रहो का दिया संदेश....
May 15, 2026 10:10 AM