भोजशाला फैसले को लेकर सैलाना में हाई अलर्ट, मस्जिद चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद...
Updated : May 15, 2026 12:45 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम/सैलाना :- धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर आज दोपहर करीब ढाई बजे आने वाले महत्वपूर्ण निर्णय के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता चरम पर रही। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रतलाम जिले सहित सैलाना नगर में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और लगातार निगरानी रखी गई। रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अफवाह फैलाने वालों तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
सैलाना क्षेत्र में भी प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश एवं समस्त थाना बल ने नगर के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मस्जिद चौराहा, मुख्य बाजार, बस स्टैंड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस जवानों की विशेष तैनाती की गई। अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी।
प्रशासन ने नागरिकों से शांति, संयम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। भोजशाला से जुड़े फैसले को देखते हुए पूरे क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिससे आमजन में सुरक्षा का संदेश गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
और खबरे
मण्डी सचिव ने किया सोशल मीडिया पर चल रही खबर का खंडन, नीमच मंडी में किसान की उपज हटाने की वायरल खबर तथ्यहीन, मंडी समिति द्वारा तत्काल कार्रवाई, किसानों को दी गई क्षतिपूर्ति, दोनों किसान संतुष्ट..
May 15, 2026 01:39 PM
खरीफ फसलों की बुवाई पूर्व किसानों को दी जाएगी नवीन तकनीकी जानकारी....
May 15, 2026 01:32 PM
खण्डेलवाल स्मृति विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर 19 मई को न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं...
May 15, 2026 01:27 PM
कृषि महोत्सव के तहत उर्वरको को संतुलित उपयोग पर फसल सेमिनार का आयोजन...
May 15, 2026 01:23 PM
प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसादी में उमड़े हजारों भक्त...
May 15, 2026 01:20 PM
स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में समय पर जल आपूर्ति नहीं, भीषण गर्मी में भी विद्युत कटौती, आप के बालचंद वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...
May 15, 2026 01:13 PM
नपा स्वीमिंग पूल पर 18 मई को होगी जिला तैराकी स्पर्धा, जिला तैराकी संघ की प्रतियोगिता से चयनित तैराक रीवा में होने वाली स्टेट तैराकी स्पर्धा में करेंगे सहभागिता...
May 15, 2026 01:12 PM
3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा पुलिस की कार्रवाई...
May 15, 2026 12:56 PM
भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल, नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश व बेजुबान जीवों के लिए की पानी की विशेष व्यवस्था....
May 15, 2026 12:48 PM
भोजशाला फैसले को लेकर सैलाना में हाई अलर्ट, मस्जिद चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद...
May 15, 2026 12:45 PM
उपखण्ड अधिकारी ने छात्रावासों एवं अन्नपूर्णा रसोईघरों का किया औचक निरीक्षण...
May 15, 2026 12:42 PM
अब सुविधाजनक स्थान पर संचालित हो रहा है उप पंजीयन कार्यालय, संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को नहीं होगी असुविधा...
May 15, 2026 12:01 PM
एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने किया सिंगोली क्षेत्र की मैगजीन भण्डारण केंद्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमों के पालन के दिए निर्देश...
May 15, 2026 12:00 PM
महिला सुरक्षा के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, पीड़िता की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस की तुरंत कार्यवाही...
May 15, 2026 11:32 AM
रतलाम फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम...
May 15, 2026 11:31 AM
अफीम डोडा चूरा तस्करी मामले में 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
May 15, 2026 10:51 AM
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार , कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....
May 15, 2026 10:48 AM
बीसीए पाठ्यक्रम से छात्राओं को मिल रहे बेहतर करियर अवसर, उत्कृष्ट परिणाम से बढ़ा महाविद्यालय का गौरव....
May 15, 2026 10:28 AM
भव्य कलश यात्रा के साथ होगा सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ...
May 15, 2026 10:25 AM