रतलाम फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम...
Updated : May 15, 2026 11:31 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
दुर्घटना
रतलाम/नामली :- जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाईवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक का शव एम्बुलेंस में रखकर बड़ौदा फंटे पर चक्काजाम कर दिया गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ौदा निवासी कन्हैयालाल (27) पिता बसंतीलाल और सुखराम (25) पिता भगवानलाल गुरुवार रात करीब 9 बजे नामली से मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ौदा फंटे के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कन्हैयालाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर अहमदाबाद रेफर किया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन बड़ौदा फंटे पर पहुंचे और शव को एम्बुलेंस में रखकर फोरलेन जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस फंटे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने अब तक न तो स्पीड ब्रेकर बनाए और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक परिवार को उचित मुआवजा और घायल युवक के इलाज की पूरी व्यवस्था की मांग की।
सूचना मिलते ही ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर और एसडीओपी किशोर पाटनवाला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी और फोरलेन पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। इस हादसे ने एक बार फिर फोरलेन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।
और खबरे
भोजशाला फैसले को लेकर सैलाना में हाई अलर्ट, मस्जिद चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद...
May 15, 2026 12:45 PM
उपखण्ड अधिकारी ने छात्रावासों एवं अन्नपूर्णा रसोईघरों का किया औचक निरीक्षण...
May 15, 2026 12:42 PM
अब सुविधाजनक स्थान पर संचालित हो रहा है उप पंजीयन कार्यालय, संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को नहीं होगी असुविधा...
May 15, 2026 12:01 PM
एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने किया सिंगोली क्षेत्र की मैगजीन भण्डारण केंद्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमों के पालन के दिए निर्देश...
May 15, 2026 12:00 PM
महिला सुरक्षा के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, पीड़िता की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस की तुरंत कार्यवाही...
May 15, 2026 11:32 AM
रतलाम फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम...
May 15, 2026 11:31 AM
अफीम डोडा चूरा तस्करी मामले में 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
May 15, 2026 10:51 AM
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार , कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....
May 15, 2026 10:48 AM
बीसीए पाठ्यक्रम से छात्राओं को मिल रहे बेहतर करियर अवसर, उत्कृष्ट परिणाम से बढ़ा महाविद्यालय का गौरव....
May 15, 2026 10:28 AM
भव्य कलश यात्रा के साथ होगा सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ...
May 15, 2026 10:25 AM
कुकड़ेश्वर में अस्वच्छ परिस्थितियों में नमकीन निर्माण पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित फैक्ट्री शटडाउन, 1385 किलोग्राम नमकीन जप्त, 15 नमूने लिए....
May 15, 2026 10:11 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न, 21 लाभार्थियों ने किया योगाभ्यास, योग करो-निरोग रहो का दिया संदेश....
May 15, 2026 10:10 AM
जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुँच किया कड़ा विरोध,बड़े आंदोलन की दी चेतावनी....
May 15, 2026 09:43 AM
चित्तौड़गढ़ में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 195 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त...
May 15, 2026 07:57 AM
डीकैन में उमड़ेगी आस्था, श्री शनिदेव मंदिर में 16 मई को मनेगा भव्य जन्मोत्सव, तेल अभिषेक, हवन और सुंदरकांड सहित होंगे कई धार्मिक आयोजन...
May 15, 2026 07:15 AM
प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी, लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई - आयुक्त श्री भोंडवे....
May 15, 2026 03:40 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, दो सप्ताह में 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक कीमत के 1021 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, मोबाइल मिलने पर लोगों ने जताया मध्यप्रदेश पुलिस का आभार, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना...
May 15, 2026 03:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 15, 2026 03:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 15, 2026 03:08 AM