FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुँच किया कड़ा विरोध,बड़े आंदोलन की दी चेतावनी....

  Updated : May 15, 2026 09:43 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से जारी अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी ने पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार दोपहर गोमाबाई रोड स्थित अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचे कांग्रेसजनों ने विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश जताते हुए सीधे अधीक्षण यंत्री जयपाल सिंह ठाकुर को बिजली कटौती पर आपत्ति जताते हुए जनता की कई समस्याएं बताई। ​कांग्रेस नेताओं ने अधीक्षण यंत्री के सामने सीधे तौर पर विभाग की पोल खोलते हुए कहा कि जब पूरा जिला भीषण लू और जानलेवा गर्मी की चपेट में है, तब उपभोक्ताओं को सुचारू और निर्बाध बिजली देना विभाग का पहला कर्तव्य है। लेकिन इसके ठीक उलट, शहर से लेकर गांवों तक बिना किसी सूचना के घंटों बिजली बंद रखी जा रही है, जिसने आम नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। नेताओं ने तीखे लहजे में कहा कि विभाग कागजों पर जितनी घोषित कटौती दिखाता है, असलियत में बिजली उससे दोगुने समय तक गुल रहती है। इस अघोषित और मनमाने पावर कट के कारण शहर के कई वार्डों में पानी तक का संकट खड़ा हो गया है, वहीं घरों में बंद बीमार बुजुर्गों, मरीजों और छोटे बच्चों को इस तड़पाने वाली गर्मी में असहनीय कष्ट भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों और व्यापार की स्थिति का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। नेताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बिजली देने का कोई अता-पता ही नहीं है, कोई टाइम-टेबल तय नहीं है। इस वजह से किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है और उनके पशुओं को पानी पिलाने की समस्या के अलावा किसानों की गर्मी की उद्यानिकी खेती को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जो किसानों के पेट पर लात मारने जैसा है। वहीं दूसरी तरफ, बार-बार होने वाली ट्रिपिंग ने स्थानीय छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और लघु उद्योगों का धंधा चौपट कर दिया है। लगातार वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से लोगों के घरों और दुकानों के कीमती बिजली उपकरण जल रहे हैं, जिससे जनता पर आर्थिक रूप से दोहरी मार पड़ रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों को घेरते हुए जिले के सत्ताधारी दल के विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए उन पर तीखा हमला बोला। बाहेती ने स्थानीय विधायकों की चुप्पी पर गहरा निशाना साधते हुए कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से जिले की जनता और अन्नदाता त्रस्त हैं, कराह रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी सत्ता पक्ष के विधायक इस गंभीर मुद्दे पर अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का यह दायित्व होता है कि वे संकट के समय अपनी जनता के साथ खड़े हों, लेकिन नीमच जिले के विधायक जनता को इस भीषण संकट में बेसहारा छोड़कर मौन साधे बैठे हैं। विधायकों को इस समय राजनीति से ऊपर उठकर जनता के इस गहरे दुख और तकलीफ में उनके साथ खड़ा होना चाहिए था और सरकार के सामने उनकी आवाज उठानी चाहिए थी, परंतु उनकी यह चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिला कांग्रेस ने ​अधीक्षण यंत्री जयपाल सिंह ठाकुर को सौंपे गए तीखे पत्र में साफ शब्दों में कहा की यदि नीमच शहर और ग्रामीण अंचलों में तुरंत यह अघोषित विद्युत कटौती बंद नहीं की गई और जनता को सुचारू बिजली नहीं मिली, तो कांग्रेस पार्टी केवल ज्ञापन देने तक सीमित नहीं रहेगी। कांग्रेस आम जनता और पीड़ित किसानों को साथ लेकर बिजली विभाग के खिलाफ उग्र और विशाल आंदोलन खड़ा करेगी। जनता के हक की इस तीखी लड़ाई में पूरी कांग्रेस एकजुट नजर आई। इस प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय मोनू लोक्स,ओम दीवान, बृजेश मित्तल, मुकेश कालरा, योगेश प्रजापति, ओम शर्मा, हिदायत उल्ला खान, आशा सांभर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बना, संदीप चौधरी, पार्षद शराफत हुसैन, इकबाल कुरैशी, संजय पंवार और मनोहर अम्ब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर ‌पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार , कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....

May 15, 2026 10:48 AM

बीसीए पाठ्यक्रम से छात्राओं को मिल रहे बेहतर करियर अवसर, उत्कृष्ट परिणाम से बढ़ा महाविद्यालय का गौरव....

May 15, 2026 10:28 AM

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ...

May 15, 2026 10:25 AM

कुकड़ेश्वर में अस्वच्छ परिस्थितियों में नमकीन निर्माण पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित फैक्ट्री शटडाउन, 1385 किलोग्राम नमकीन जप्त, 15 नमूने लिए....

May 15, 2026 10:11 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, 21 लाभार्थियों ने किया योगाभ्यास, योग करो-निरोग रहो का दिया संदेश....

May 15, 2026 10:10 AM

जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुँच किया कड़ा विरोध,बड़े आंदोलन की दी चेतावनी....

May 15, 2026 09:43 AM

चित्तौड़गढ़ में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 195 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त...

May 15, 2026 07:57 AM

डीकैन में उमड़ेगी आस्था, श्री शनिदेव मंदिर में 16 मई को मनेगा भव्य जन्मोत्सव, तेल अभिषेक, हवन और सुंदरकांड सहित होंगे कई धार्मिक आयोजन...

May 15, 2026 07:15 AM

प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी, लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई - आयुक्त श्री भोंडवे....

May 15, 2026 03:40 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, दो सप्ताह में 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक कीमत के 1021 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, मोबाइल मिलने पर लोगों ने जताया मध्यप्रदेश पुलिस का आभार, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना...

May 15, 2026 03:39 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 15, 2026 03:34 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 15, 2026 03:08 AM

16 मई से जिले में चलेगा कृषि रथ, वर्ष 2026 कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है...

May 14, 2026 05:00 PM

यातायात पुलिस नीमच की सख्त कार्रवाई, यात्री बस जप्त, ब्लैक फिल्म हटाई, नाबालिग वाहन चालकों पर भी हुई कार्यवाही....

May 14, 2026 03:21 PM

एसडीएम जावद ने किया बरखेड़ा कामलिया एवं सुवाखेड़ा में फटाखा गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा, अग्निशमन व्यवस्था बढ़ाने के दिए निर्देश....

May 14, 2026 03:08 PM

नपा की टीम ने किया मांगलिक भवनों का निरीक्षण, साफ सफाई रखने की दी चेतावनी...

May 14, 2026 02:22 PM

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ....

May 14, 2026 02:15 PM

राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश...

May 14, 2026 01:41 PM

निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत....

May 14, 2026 01:36 PM