अफीम डोडा चूरा तस्करी मामले में 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
Updated : May 15, 2026 10:51 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- पुलिस थाना कपासन ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए अफीम डोडा चूरा तस्करी के एक मामले में पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2011 में 2 क्विंटल 5 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामदगी के प्रकरण में वांछित आरोपी केशिया उर्फ केशाराम भील को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान" ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु एएसपी मुकुल शर्मा, डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के निर्देशन में थानाधिकारी कपासन सुनील शर्मा के द्वारा थाने के वर्ष 2011 के 2 क्विंटल 5 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में अभियुक्त केशिया उर्फ केशाराम पिता चमना भील आयु 56 साल निवासी आसन पुलिस थाना चारभुजा जिला राजसमंद प्रकरण के दर्ज होने के बाद से ही निरन्तर फरार चल रहा था। 16 साल से फरार चल रहे मुलजिम की तलाश के लिये विशेष टीम का गठन ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत किया गया था। जिनके द्वारा चारभुजाजी पुलिस थाना की टीम के सहयोग से उक्त मुलजिम केशिया उर्फ केशाराम को दस्तयाब किया गया और दिनांक 14 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त मुलजिम को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाकर रिमाण्ड प्राप्त किया जायेगा। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
और खबरे
भोजशाला फैसले को लेकर सैलाना में हाई अलर्ट, मस्जिद चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद...
May 15, 2026 12:45 PM
उपखण्ड अधिकारी ने छात्रावासों एवं अन्नपूर्णा रसोईघरों का किया औचक निरीक्षण...
May 15, 2026 12:42 PM
अब सुविधाजनक स्थान पर संचालित हो रहा है उप पंजीयन कार्यालय, संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को नहीं होगी असुविधा...
May 15, 2026 12:01 PM
एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने किया सिंगोली क्षेत्र की मैगजीन भण्डारण केंद्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमों के पालन के दिए निर्देश...
May 15, 2026 12:00 PM
महिला सुरक्षा के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, पीड़िता की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस की तुरंत कार्यवाही...
May 15, 2026 11:32 AM
रतलाम फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम...
May 15, 2026 11:31 AM
अफीम डोडा चूरा तस्करी मामले में 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
May 15, 2026 10:51 AM
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार , कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....
May 15, 2026 10:48 AM
बीसीए पाठ्यक्रम से छात्राओं को मिल रहे बेहतर करियर अवसर, उत्कृष्ट परिणाम से बढ़ा महाविद्यालय का गौरव....
May 15, 2026 10:28 AM
भव्य कलश यात्रा के साथ होगा सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ...
May 15, 2026 10:25 AM
कुकड़ेश्वर में अस्वच्छ परिस्थितियों में नमकीन निर्माण पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित फैक्ट्री शटडाउन, 1385 किलोग्राम नमकीन जप्त, 15 नमूने लिए....
May 15, 2026 10:11 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न, 21 लाभार्थियों ने किया योगाभ्यास, योग करो-निरोग रहो का दिया संदेश....
May 15, 2026 10:10 AM
जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुँच किया कड़ा विरोध,बड़े आंदोलन की दी चेतावनी....
May 15, 2026 09:43 AM
चित्तौड़गढ़ में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 195 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त...
May 15, 2026 07:57 AM
डीकैन में उमड़ेगी आस्था, श्री शनिदेव मंदिर में 16 मई को मनेगा भव्य जन्मोत्सव, तेल अभिषेक, हवन और सुंदरकांड सहित होंगे कई धार्मिक आयोजन...
May 15, 2026 07:15 AM
प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी, लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई - आयुक्त श्री भोंडवे....
May 15, 2026 03:40 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, दो सप्ताह में 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक कीमत के 1021 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, मोबाइल मिलने पर लोगों ने जताया मध्यप्रदेश पुलिस का आभार, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना...
May 15, 2026 03:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 15, 2026 03:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 15, 2026 03:08 AM