FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी, लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई - आयुक्त श्री भोंडवे....

  Updated : May 15, 2026 03:40 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने सभी नगरीय निकायों को 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026' का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब शहर से कचरा केवल हटाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि 'वेस्ट टू वेल्थ' की परिकल्पना को साकार करते हुए रिसायकल के लिए इसका जिम्मेदारी से प्रबंधन करना आवश्यक है। इन नवीन नियमों के तहत अब प्रत्येक घर में कचरे का अलग-अलग संग्रहण अनिवार्य किया है, अब नागरिकों को गीला, सूखा और घरेलू हानिकारक कचरा पृथक डस्टबिन में देना होगा। इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से गीले कचरे से जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा तथा सूखे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ''स्वच्छता अब सिर्फ आदत नहीं, बल्कि एक अनिवार्य जिम्मेदारी है।'' खुले में कचरा फेंकने, प्लास्टिक जलाने या सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने जैसी गतिविधियों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक प्रक्रिया के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त, थोक कचरा उत्पादकों (BWG) को भी अपने परिसर में ही कचरे का ऑन-साइट प्रसंस्करण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत सुरक्षित पर्यावरण और स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए राज्य के 406 नगरीय निकाय पूर्णतः कटिबद्ध हैं, जिनमें 28 नए निकाय पहली बार इस प्रतिस्पर्धा में शामिल हो रहे हैं। नागरिकों की छोटी पहल से बड़े बदलाव का लक्ष्य लेकर चल रहे इन निकायों द्वारा जमीनी स्तर पर की जा रही तैयारियों का मूल्यांकन विभिन्न श्रेणियों में किया जाएगा। सर्वेक्षण में मैदानी स्तर पर उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा विभागीय अमले की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रदेश में 51 क्षमता वर्धन कार्यशालाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। इसके साथ ही, तीन वृहद राज्य स्तरीय कार्यशालाएं भी की गई। जिनके माध्यम से सभी 406 निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO), यंत्रियों और स्वच्छता नोडल अधिकारियों का प्रभावी क्षमतावर्धन किया गया है। मैदानी स्तर पर कार्य कर रहे अमले को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 874 महिला सफाई मित्रों को भी 15 विभिन्न बैचों में 'स्वास्थ्य एवं स्वच्छता' तथा 'कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों' पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। सुदृढ़ जन-भागीदारी और इन व्यापक प्रशासनिक तैयारियों के बल पर मध्यप्रदेश का लक्ष्य अपने शहरों को पूर्णतः स्वच्छ बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना गौरव स्थापित करना है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डीकैन में उमड़ेगी आस्था, श्री शनिदेव मंदिर में 16 मई को मनेगा भव्य जन्मोत्सव, तेल अभिषेक, हवन और सुंदरकांड सहित होंगे कई धार्मिक आयोजन...

May 15, 2026 07:15 AM

प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी, लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई - आयुक्त श्री भोंडवे....

May 15, 2026 03:40 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, दो सप्ताह में 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक कीमत के 1021 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, मोबाइल मिलने पर लोगों ने जताया मध्यप्रदेश पुलिस का आभार, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना...

May 15, 2026 03:39 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 15, 2026 03:34 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 15, 2026 03:08 AM

16 मई से जिले में चलेगा कृषि रथ, वर्ष 2026 कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है...

May 14, 2026 05:00 PM

यातायात पुलिस नीमच की सख्त कार्रवाई, यात्री बस जप्त, ब्लैक फिल्म हटाई, नाबालिग वाहन चालकों पर भी हुई कार्यवाही....

May 14, 2026 03:21 PM

एसडीएम जावद ने किया बरखेड़ा कामलिया एवं सुवाखेड़ा में फटाखा गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा, अग्निशमन व्यवस्था बढ़ाने के दिए निर्देश....

May 14, 2026 03:08 PM

नपा की टीम ने किया मांगलिक भवनों का निरीक्षण, साफ सफाई रखने की दी चेतावनी...

May 14, 2026 02:22 PM

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ....

May 14, 2026 02:15 PM

राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश...

May 14, 2026 01:41 PM

निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत....

May 14, 2026 01:36 PM

हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....

May 14, 2026 01:34 PM

तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण एक गोदाम खाली मिला, दूसरे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ विस्फोटक सामग्री पाई गई...

May 14, 2026 01:32 PM

छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ....

May 14, 2026 01:32 PM

मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न...

May 14, 2026 01:31 PM

सी.आर.पी.एफ.के सहायक उप निरीक्षको का दीक्षांत समारोह 25 को...

May 14, 2026 01:31 PM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई को...

May 14, 2026 01:30 PM

फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं....

May 14, 2026 01:30 PM