FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस शनिवार को, केंद्र सरकार की लापरवाही ने लाखों छात्रों के भविष्य पर पानी फेरा - तरुण बाहेती....

  Updated : May 15, 2026 01:51 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' में हुए कथित पेपर लीक और धांधली के प्रकरण ने संपूर्ण शिक्षा जगत और देश की चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। केंद्र सरकार की अदूरदर्शिता और लचर व्यवस्था के कारण आज देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों की बरसों की तपस्या भंग हो गई है और उनके अभिभावकों की गाढ़ी कमाई व आशाओं पर पानी फिर गया है। इस महाघोटाले और अन्याय के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के आह्वान पर संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ नीमच जिला मुख्यालय पर भी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल मशाल जुलूस के माध्यम से विरोध दर्ज कराया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की नाक के नीचे इतना बड़ा पेपर लीक कांड हो गया और लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, लेकिन जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं। इस भ्रष्टाचार और युवाओं के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी कड़ी में शनिवार, 16 मई 2026 को शाम 7:30 बजे जिला मुख्यालय पर एक प्रभावी मशाल जुलूस का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह आंदोलन केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों की आवाज है जिनके हक पर डाका डाला गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह मशाल जुलूस शहर के हृदय स्थल 40 चौराहा से प्रारंभ होगा, जो नया बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः 40 चौराहा (40 जीरो) पर पहुंचकर संपन्न होगा। जुलूस के समापन स्थल पर युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी और युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश प्रकट करते हुए पुतला दहन किया जाएगा। मशाल की रोशनी में कांग्रेस कार्यकर्ता सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे और मांग करेंगे कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच हो और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो भविष्य के लिए नजीर बन सके। श्री बाहेती ने जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों, विधानसभा व लोकसभा प्रत्याशियों, मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों, विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों सहित जिले के जांबाज कांग्रेस साथियों व छात्र संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मशाल जुलूस में सम्मिलित हों। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान किया है कि अपने भविष्य की रक्षा के लिए इस शांतिपूर्ण और प्रभावी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनें ताकि केंद्र सरकार को मजबूर होकर छात्रों के हित में कड़े कदम उठाने पड़ें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच का जिला प्रशिक्षण वर्ग 16 एवं 17 मई को...

May 15, 2026 02:42 PM

नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस शनिवार को, केंद्र सरकार की लापरवाही ने लाखों छात्रों के भविष्य पर पानी फेरा - तरुण बाहेती....

May 15, 2026 01:51 PM

मण्‍डी सचिव ने किया सोशल मीडिया पर चल रही खबर का खंडन, नीमच मंडी में किसान की उपज हटाने की वायरल खबर तथ्यहीन, मंडी समिति द्वारा तत्काल कार्रवाई, किसानों को दी गई क्षतिपूर्ति, दोनों किसान संतुष्ट..

May 15, 2026 01:39 PM

खरीफ फसलों की बुवाई पूर्व किसानों को दी जाएगी नवीन तकनीकी जानकारी....

May 15, 2026 01:32 PM

खण्डेलवाल स्मृति विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर 19 मई को न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं...

May 15, 2026 01:27 PM

कृषि महोत्सव के तहत उर्वरको को संतुलित उपयोग पर फसल सेमिनार का आयोजन...

May 15, 2026 01:23 PM

प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसादी में उमड़े हजारों भक्त...

May 15, 2026 01:20 PM

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में समय पर जल आपूर्ति नहीं, भीषण गर्मी में भी विद्युत कटौती, आप के बालचंद वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...

May 15, 2026 01:13 PM

नपा स्वीमिंग पूल पर 18 मई को होगी जिला तैराकी स्पर्धा, जिला तैराकी संघ की प्रतियोगिता से चयनित तैराक रीवा में होने वाली स्टेट तैराकी स्पर्धा में करेंगे सहभागिता...

May 15, 2026 01:12 PM

3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा पुलिस की कार्रवाई...

May 15, 2026 12:56 PM

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल, नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश व बेजुबान जीवों के लिए की पानी की विशेष व्यवस्था....

May 15, 2026 12:48 PM

भोजशाला फैसले को लेकर सैलाना में हाई अलर्ट, मस्जिद चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद...

May 15, 2026 12:45 PM

उपखण्ड अधिकारी ने छात्रावासों एवं अन्नपूर्णा रसोईघरों का किया औचक निरीक्षण...

May 15, 2026 12:42 PM

अब सुविधाजनक स्थान पर संचालित हो रहा है उप पंजीयन कार्यालय, संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को नहीं होगी असुविधा...

May 15, 2026 12:01 PM

एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने किया सिंगोली क्षेत्र की मैगजीन भण्‍डारण केंद्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमों के पालन के दिए निर्देश...

May 15, 2026 12:00 PM

महिला सुरक्षा के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, पीड़िता की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस की तुरंत कार्यवाही...

May 15, 2026 11:32 AM

रतलाम फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम...

May 15, 2026 11:31 AM

अफीम डोडा चूरा तस्करी मामले में 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

May 15, 2026 10:51 AM

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर ‌पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार , कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....

May 15, 2026 10:48 AM