महिला सुरक्षा संकल्प के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 5 मनचले गिरफ्तार...
Updated : May 16, 2026 03:27 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत चित्तौडगढ़ पुलिस ने शहर एवं निम्बाहेड़ा क्षेत्र में सादावर्दी में डिकॉय ऑपरेशन चलाकर महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां और फब्तियां कसने वाले 5 मनचलों को गिरफ्तार किया है। सदर चित्तौड़गढ़, महिला थाना, कोतवाली चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कॉलेजों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। साथ ही महिलाओं को राजकोप सिटीजन ऐप एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर के द्वारा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दो एंव राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे विभिन्न उपायों के सम्बन्ध में जागरूकता बढाने हेतु एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम महिलाओं को उनकी सुरक्षा एव कानून के बारे में जागरूक करने के सम्बन्ध में निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2026 एंव 14.05.2026 को सार्वजनिक स्थानों, स्कुलों व कॉलेजों के आसपास महिलाओं व छात्राओं को छेडने वालों के खिलाफ शहर चितौडगढ़ में डिकॉय ऑपरेशन चलाकर कार्यवाही करने हेतु एएसपी चित्तौडगढ़ मुकुल शर्मा, डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ प्रेम सिंह मय जाब्ता व थानाधिकारी कोतवाली निंबाहेड़ा रामसुमेर मीणा मय जाब्ता थानाधिकारी महिला थाना निधी ढाका मय जाब्ता व एसआई श्यामलाल थाना कोतवाली चितौडगढ़ मय जाब्ता, कालिका पेट्रोलिंग युनिट टीम के नेतृत्व में सादावर्दी में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा चितौडगढ़ शहर व निम्बाहेडा कस्बे में सार्वजनिक स्थान के पास पहुँचकर महिलाओं से छेडछाड करने वाले व उन पर फब्तिया कसने वाले मनचलों / शरारती तत्वों पर निगरानी शुरू की गई तो दिनांक 13.05.2026 व दिनांक 14.05.2026 को सार्वजनिक स्थान पर रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं पर एंव बालिकाओं को अश्लील इशारे कर फब्तिया कस परेशान करने वाले मनचलों को सादावर्दी में तैनात टीमों द्वारा पकडकर नाम पता पुछा तो अपना नाम अमित पिता प्रेमजी देसाई जाति हरिजन उम्र 33 साल निवासी सेगवा हाउसिंग बोर्ड सैती थाना सदर चितौडगढ़, नरेन्द्र तेली पिता कालुराम तेली उम्र 36 साल निवासी चिकारडा थाना मण्डफिया हाल पाण्डनपोल थाना कोतवाली चितौडगढ़ व शाहरूख पिता शहनवाज मुसलमान उम्र 25 साल निवासी बावडी दरवाजा निकुम्भ हाल कच्ची बस्ती निम्बाहेडा, अकील पिता चाँद मोहम्मद मुसलमान उम्र 23 साल निवासी ईशाकाबाद निम्बाहेडा एंव अजय मराठा पिता श्रीचन्द्र मराठा उम्र 23 साल निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा बताया जिनको दस्तयाब किया गया। उक्त मनचलों को रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं पर एंव बालिकाओं को अश्लील इशारे कर फब्तिया कसने के बारे में पूछा गया तो गुस्से आवेश में होकर पुलिस जाब्ता के साथ उलझने लगे एंव लडाई झगडा करने पर आमदा होने लगे जिस पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मनचलों अमित नरेन्द्र तेली, शाहरूख, अकील मोहम्मद, अजय मराठा को अपराध धारा 126-170 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया। चितौडगढ़ पुलिस का इस डिकॉय ऑपरेशन का उद्देश्य भीडभाड वाले इलाकों, रेल्वे स्टेशन, स्कुल, कॉलेजों और पार्कों में महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणिया करने वालों की पहचान कर कार्यवाही करना है। चितौडगढ पलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएगे। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं से आपात स्थिति में राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करा उपयोगिता के बारे में जानकारी पदान की गई तथा मह हेल्पलाईन 1090 व विभिन्न हेल्पलाईन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
गिरफ्तार गैरसायल का विवरण - अमित पिता प्रेमजी देसाई जाति हरिजन उम्र 33 साल निवासी सेगवा हाउसिंग बोर्ड सैंती चितौडगढ़ 2 नरेन्द्र तेली पिता कालुराम तेली उम्म्र 36 साल निवासी चिकारडा थाना मण्डफिया हाल पाण्डनपोल चितौडगढ. 3 शाहरूख पिता शहनवाज मुसलमान उम्र 25 साल निवासी बावडी दरवाजा निकुम्भ हाल कच्ची बस्ती निम्बाहेडा। 4 अकील पिता चाँद मोहम्मद मुसलमान उम्र 23 साल निवासी ईशाकाबाद निम्बाहेडा 5 अजय मराठा पिता श्रीचन्द्र मराठा उम्र 23 साल निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा
पुलिस टीम का विवरण - थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर, सदर चित्तौडगढ़ प्रेम सिंह, महिला थाना निधी ढाका एसआई-श्यामलाल, एएसआई कुन्दन सिंह, सुरज कुमार, हैडकानि मंजीत सिंह, कालिका पेट्रोलिंग युनिटः एएसआई श्यामा, कानि. लीला, गायत्री, बीना
और खबरे
महिला सुरक्षा संकल्प के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 5 मनचले गिरफ्तार...
May 16, 2026 03:27 AM
वन्यजीव तस्करी गिरोह के सरगना की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने हिरासत को माना वैध...
May 16, 2026 03:21 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 16, 2026 03:20 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 16, 2026 03:18 AM
ग्राम झोपड़िया में भीषण आग: दो ट्रॉली कड़प और ट्रेक्टर के टायर जले, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने पाया काबू...
May 15, 2026 05:01 PM
रतन स्वीट्स एंड बेकरी पर प्रशासन का बड़ा छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री और घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर दुकान सील...
May 15, 2026 04:40 PM
शनिदेव के दरबार में सुन्दरकाण्ड पाठ, कल होगा पंचकुंडीय यज्ञ हवन, शनिदेव जन्मोत्सव, भंडारा...
May 15, 2026 04:31 PM
नीमच मंडी में आज 45,888 बोरी की आवक, लहसुन और पोस्ता में दिखी तेजी....
May 15, 2026 03:11 PM
भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच का जिला प्रशिक्षण वर्ग 16 एवं 17 मई को...
May 15, 2026 02:42 PM
नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस शनिवार को, केंद्र सरकार की लापरवाही ने लाखों छात्रों के भविष्य पर पानी फेरा - तरुण बाहेती....
May 15, 2026 01:51 PM
मण्डी सचिव ने किया सोशल मीडिया पर चल रही खबर का खंडन, नीमच मंडी में किसान की उपज हटाने की वायरल खबर तथ्यहीन, मंडी समिति द्वारा तत्काल कार्रवाई, किसानों को दी गई क्षतिपूर्ति, दोनों किसान संतुष्ट..
May 15, 2026 01:39 PM
खरीफ फसलों की बुवाई पूर्व किसानों को दी जाएगी नवीन तकनीकी जानकारी....
May 15, 2026 01:32 PM
खण्डेलवाल स्मृति विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर 19 मई को न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं...
May 15, 2026 01:27 PM
कृषि महोत्सव के तहत उर्वरको को संतुलित उपयोग पर फसल सेमिनार का आयोजन...
May 15, 2026 01:23 PM
प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसादी में उमड़े हजारों भक्त...
May 15, 2026 01:20 PM
स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में समय पर जल आपूर्ति नहीं, भीषण गर्मी में भी विद्युत कटौती, आप के बालचंद वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...
May 15, 2026 01:13 PM
नपा स्वीमिंग पूल पर 18 मई को होगी जिला तैराकी स्पर्धा, जिला तैराकी संघ की प्रतियोगिता से चयनित तैराक रीवा में होने वाली स्टेट तैराकी स्पर्धा में करेंगे सहभागिता...
May 15, 2026 01:12 PM
3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा पुलिस की कार्रवाई...
May 15, 2026 12:56 PM
भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल, नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश व बेजुबान जीवों के लिए की पानी की विशेष व्यवस्था....
May 15, 2026 12:48 PM