खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....
Updated : January 16, 2025 07:07 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

आयोजन
नीमच :- मनुष्य के सर्वांगीण विकास की संकल्पना पर आधारित शिक्षा होनी चाहिए। खेलों से विद्यार्थियों में एकता और टीम भावना का विकास होता है। खेलों से विद्यार्थियों को जो ऊर्जा मिलती है उससे विद्यार्थी जीवन पर्यंत निरोगी रहते हैं। खेलों से विद्यार्थी स्वस्थ जीवन जीते हैं। यह बात मंदसौर विभाग समन्वयक राघवेंद्र देरा श्री ने कहीं। वे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सीबीएसी में मकर संक्रांति के पावन उपलक्ष्य में विद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित वार्षिक खेल समागम (स्पोर्ट्स मीट ) के अंतर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलों से मनुष्य के शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। निरंतर खेल प्रतियोगिताओं से व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीता है और स्वस्थ जीवन में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। इसी से व्यक्ति विकास की ओर अग्रसर होता है और विकासशील व्यक्ति ही विकसित राष्ट्र में सहयोगी बनता है। विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रहलाद राय गर्ग दडोली वाला ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा खेल प्रतियोगिता में निरंतर सहभागिता से विद्यार्थियों में शारीरिक विकास होता है। खेल प्रतियोगिता में। सहभागिता से व्यक्तित्व का विकास भी होता है। खेल संस्कृति को जीवन का अभिन्न अंग बनाए तो जीवन में निरंतर सफलता मिलती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर संजय जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि विद्यार्थी को यदि जीवन में सफल होना है तो गीता से प्रेरणा लेकर खेल को निरंतर अभ्यास करना चाहिए तभी वह खेलों में सफलता प्राप्त कर सकता है। खेल कोटे में विद्यार्थियों को शासकीय सेवा में सेवा में चयन का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए खेलों से जुड़ना विद्यार्थी के जीवन में लाभकारी सिद्ध होता है। विवेकानंद बाल कल्याण समिति के छत्रपाल सिंह परिहार, एस एस वीएम प्राचार्य कविता जिंदल, एवं सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य महेश गदले ने भी खेलों के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एडवोकेट रानू अटल, ममता शर्मा ,आरती डाबी, छात्र प्रधान अमन मोदी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।निलेश पाटीदार ने कहा कि खेलों से जीवन में हार जीत का अनुभव और जीवन में संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। खेल समागम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा झंडा वंदन से किया गया। शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष प्रहलाद राय गर्ग दडोली वाला द्वारा मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शंखनाद किया गया। विद्यार्थी बहनों द्वारा आत्मरक्षा के लिए दंड के विभिन्न खेल आसन प्रस्तुत किए गए। प्रवेश द्वार के समीप शिक्षिका ज्योति वर्मा एवं नम्रता चौहान द्वारा चंदन से तिलक कर सभी का स्वागत कर अगवानी की गई। खेल प्रतियोगिताओं
में मेघदूतम, रघुवंशम, शकुंतलम, एवं विश्वामित्रम हाऊस वर्ग समूह के सभी प्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, खेल नृत्य, रैबिट रेस, चेयर रेस, बाल संग्रह, अभिभावकों की विधा का संतुलन रेस नृत्य सहित विभिन्न कराते खेल प्रतियोगिताओं की प्रस्तुतियां दी गई। खेल समागम कार्यक्रम में सैकड़ो विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई जिसमें विद्यार्थियों ने क्रमशः 65 स्वर्ण पदक, 42 रजत पदक एवं कांस्य पदक तथा 41 अभिभावकों ने भी पदक जीते। इस अवसर पर दीपक पर आधारित वंदना अतिथियों का परिचय एवं खेलों पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में 30 मीटर, 60 मी.,100मी. 200मी.400मी.की रेस व विभिन्न पिरामिड, वृतकार रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।खेल कार्यक्रम का संचालन मधु मोदी व शिवा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। तथा आभार एस एस वी एम प्राचार्य कविता जिंदल ने व्यक्त किया।
और खबरे
कलेक्टर ने निरोग्यम नीमच अभियान का जायजा लिया
February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर.…..
February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....
February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो - कलेक्टर, कलेक्टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….
February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......
February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....
February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....
February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....
February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....
February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...
February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...
February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...
February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....
February 06, 2025 03:22 PM

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता, चीते के कुनबे में हो रही निरंतर वृद्धि, पर्यटन के क्षेत्र में कूनो की बन गई है विशिष्ट पहचान, मुख्यमंत्री ने 2 चीते और 3 शावकों को बाड़े से स्वछंद विचरण के लिये किया मुक्त....
February 06, 2025 09:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 06, 2025 09:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 06, 2025 09:26 AM
