FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कांग्रेस के किसान जन संवाद में खोली सरकार की पोल, सरकारी गेहूं खरीदी में समस्या, भुगतान में देरी व मंडी में पानी, शौचालय, अवैध वसूली को लेकर किसान हुए मुखर..

  Updated : May 08, 2026 12:52 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को नई कृषि उपज मंडी में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशेष किसान जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित कांग्रेस नेताओं ने सीधे किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने गेहूं खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं, भुगतान में देरी और मंडी परिसर की खराब व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
संवाद के दौरान किसानों ने सरकारी गेहूं खरीद की हकीकत बताते हुए कहा कि सरकारी खरीदी केंद्रों पर स्लॉट बुक नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में अपनी उपज मंडी में लानी पड़ रही है। स्लॉट बुकिंग के समय कर्मचारियों द्वारा अधिकतर सर्वर डाउन होने का बहाना बताया जाता है। उन्होंने बताया की सरकारी तौल केंद्र पर ट्रालियों को तौल के लिए चार से पांच दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें ट्रैक्टर और ट्राली का अतिरिक्त किराया देना पड़ता है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और लाभ कम होता जा रहा है। इसी कारण से वह गेहूं को कम भाव में मंडी में बेचने को मजबूर है। किसानों ने सरकार के गेहूं तौलने में कोई परेशानी नहीं हो रही इस दावे को ख़ारिज करते हुए गेहूं समर्थन मूल्य भी बढ़ाने की मांग करी।
भावांतर राशि अटकी, व्यापारियों ने भी रखी परेशानी - किसानों ने सहकारी समितियों में गेहूं भुगतान में 15-15 दिन की देरी और भावांतर राशि लंबित रहने का मुद्दा भी उठाया। किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब खाद-बीज खरीदने के समय सरकार किसी प्रकार की राहत नहीं देती, तो उपज का भुगतान भी समय पर मिलना चाहिए। वहीं व्यापारियों ने बैंकों से नकद राशि की उपलब्धता नहीं होने की परेशानी बताते हुए कहा कि किसान अपनी उपज का नगर दाम चाहता है लेकिन मजबूरी में उन्हें आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करना पड़ रहा है।
रात्रि विश्राम,मंडी में पानी और शौचालय की कमी पर नाराजगी - जनसंवाद के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंडी परिसर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने मंडी परिसर में पीने के पानी और शौचालयों की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लगभग दो किलोमीटर लंबे मंडी क्षेत्र में केवल एक सुलभ कॉम्प्लेक्स होना किसानों के साथ अन्याय है। श्री बाहेती ने मंडी सचिव को फोन पर व्यवस्था सुधारने की बात कहते हुए कहा कि किसानों की संख्या को देखते हुए कम से कम तीन सुलभ कॉम्प्लेक्स होना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि दूर-दराज से आने वाले किसानों को कई बार मंडी गेट के बाहर रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ता है। मंडी अवकाश की स्थिति में किसानों को ट्रैक्टर और छोटे वाहनों में दो-दो और तीन-तीन दिन तक रुकना पड़ता है, जो बेहद परेशान करने वाली स्थिति है। ऐसे में किसान रात्रि विश्राम करने की एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं है साथ ही इंतजार करने वाले किसानों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त शेड भी मंडी में नहीं है। बाहेती ने सुझाव दिया कि मंडी के अलग-अलग हिस्सों में निजी कैंटीन शुरू की जानी चाहिए, ताकि किसानों को भोजन और नाश्ते के लिए भटकना न पड़े। निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा भोजनालय में मिली गंदगी पर भी कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने की मांग की।
अवैध वसूली और अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा - कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मंडी में अवैध वसूली का मुद्दा भी उठाया। किसानों का आरोप था कि कुछ लोग सुबह से ही शेड के बाहर खाली ट्रालियां खड़ी कर जगह घेर लेते हैं जिस पर किसान को उपज की ट्राली खड़ी करने की जगह नहीं बाद में कुछ लोग किसानों को ट्राली खड़ी करने की जगह देने के नाम पर पैसे वसूलते हैं। इस पर तरुण बाहेती ने मंडी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने सरकारी गेहूं खरीद में हो रही परेशानी और मंडी की बदहाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एक ओर पोर्टल और तुलाई की समस्याओं ने किसान को बेहाल कर रखा है, वहीं दूसरी ओर मंडी परिसर में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। बाहेती ने मंडी प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दो किलोमीटर लंबे मंडी क्षेत्र में हजारों किसानों के बीच मात्र एक सुलभ कॉम्प्लेक्स होना प्रशासन की संवेदनहीनता है; यहाँ तुरंत कम से कम तीन शौचालयों, शुद्ध पेयजल, बैठने के लिए शेड और निजी कैंटीन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आक्रोश जताया कि अन्नदाता अपनी फसल बेचने के लिए तीन-तीन दिन तक ट्रैक्टरों में रात गुजारने को मजबूर है, लेकिन सरकार और प्रशासन मौन हैं—यदि सरकारी खरीद प्रक्रिया में सुधार और मंडी में रात्रि विश्राम के पुख्ता इंतजाम जल्द नहीं हुए, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन का बिगुल फूंकेगी इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, संयोजक मोहन सिंह जाट, नरेंद्र सिंह राणावत, बलवंत पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया, जीतू बना, विनोद सिंह भंवरसा, जिला युवा अध्यक्ष मन्नू बना बांगरेड, लक्ष्मी नारायण नागदा, बाबूलाल नागदा, राजू गुर्जर बरखेड़ा, यश लोहार, कृपाल सिंह मंडलोई, मनीषसिंह लॉन्च, राकेश मेरावत, विनोद पाटीदार, माधौलाल मेघवाल, मदनलाल जाटव, रामेश्वर गुर्जर, वीपी सिंह, कन्हैयालाल सुथार, बाबूलाल अहीर, कन्हैयालाल पेंटर, गोपाल नागदा सहित बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश, महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर तबके के प्रति बरते संवेदनशीलता, आमजन से करें सद्व्यवहार....

May 08, 2026 02:05 PM

जहर के सोदागरो पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सीगरेट के कार्टूनो की आड मे पीकअप मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन, एक आरोपी गिरफ्तार व पीकअप जब्त...

May 08, 2026 01:09 PM

कथाएं व सत्संग इंसान को पशुता से देवत्व की ओर ले जाते हैं - संत अनंतराम शास्त्री, पूर्णाहुति के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु....

May 08, 2026 01:02 PM

जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आज नीमच में 12, मनासा में 05 एवं जावद में 04 खंडपीठ गठित, कुल 854 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए, प्रधान जिला न्यायाधीश ने आमजनों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की....

May 08, 2026 12:59 PM

नीमच में रेडक्रास सप्‍ताह का हुआ समापन्‍न

May 08, 2026 12:59 PM

म.प्र.एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 तहत केज स्थापना हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित नीमच जिले के मोरवन जलाशय का चयन..

May 08, 2026 12:57 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने की पंचायतवार कार्यों की समीक्षा, 18 मई तक सभी कार्य ऑनलाइन पूर्ण करने के निर्देश, अनुपस्थित 7 रोजगार सहायकों एवं उम्‍मेदपुरा सचिव का 7 दिवस का वेतन काटने के आदेश, 6 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस...

May 08, 2026 12:57 PM

कांग्रेस के किसान जन संवाद में खोली सरकार की पोल, सरकारी गेहूं खरीदी में समस्या, भुगतान में देरी व मंडी में पानी, शौचालय, अवैध वसूली को लेकर किसान हुए मुखर..

May 08, 2026 12:52 PM

हर साल उजड़ते गांव, टूटते बाजार: रतलाम जिले में पलायन बना सबसे बड़ा संकट, बेरोजगारी, कर्ज और कमजोर होती अर्थव्यवस्था ने गांव से शहर तक बढ़ाई चिंता....

May 08, 2026 12:18 PM

नीमच के नवागत एसपी राजेश व्यास ने संभाला पदभार, अपराधों पर सख्ती और मजबूत कानून व्यवस्था होगी प्राथमिकता....

May 08, 2026 12:14 PM

गांधीसागर में मृत मिले तेंदुए का एनटीसीए गाइडलाइन अनुसार किया अंतिम संस्कार - डीएफओ....

May 08, 2026 11:51 AM

धर्म संस्कृति के संस्कार परिवार को संगठित रखने का सशक्त माध्यम - वैराग्य सागर महाराज, दिगंबर जैन समाज द्वारा नव निर्मित संत भवन का लोकार्पण समारोह 13 को...

May 08, 2026 11:48 AM

आचार्य शांति सागर संत निलय भवन लोकार्पण समारोह 13 को, देश विदेश से आएंगे समाजजन....

May 08, 2026 11:39 AM

खाद्य सुरक्षा टीम ने फलों की 6 दुकानों का औचक निरीक्षण, कर 11 नमूने लिए सब्जी मंडी फ्रूट मार्केट में प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग नहीं मिला, आम पकाने में FSSAI अनुमोदित एथिलीन रिपेनर का उपयोग पाया गया...

May 08, 2026 11:37 AM

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा, 3.480 किलो अफीम, पिस्टल और कार जब्त, मादक तस्करों में मचा हड़कंप...

May 08, 2026 11:30 AM

जावरा फाटक से सेजावता फंटा फोरलेन सड़क निर्माण पर बड़ा एक्शन गुणवत्ता जांच के लिए PWD की हाई लेवल टीम मैदान में, सड़क से लिए गए सैंपल, मंत्री चेतन्य काश्यप की सख्ती के बाद खुली जांच की परतें, अनियमितताओं पर शासन को जाएगी रिपोर्ट...

May 08, 2026 11:27 AM

बरखेड़ा जयसिंह में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्तिमय माहौल से गूंजा गांव, इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ, शाम को दिव्य दरबार का भी हो रहा आयोजन...

May 08, 2026 09:19 AM

आजीविका मिशन से सशक्त हो रही महिलाएं, अंजू जाटव ने ऋण लेकर शुरू किया ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर, जावद के ग्राम ढाबा में स्व-सहायता समूहों की सफलता से 125 परिवारों को मिला रोजगार और आर्थिक संबल..

May 08, 2026 08:55 AM

गांधीसागर-2 योजना की पानी टंकी में मामूली लीकेज, प्रारंभिक टेस्टिंग अवधि का है, सुधार कार्य प्रगतिरत- उपसंग्रामपुर ग्राम की टंकी से वर्तमान में 4 गांवों में की जा रही है जलापूर्ति....

May 08, 2026 08:51 AM