FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

धर्म संस्कृति के संस्कार परिवार को संगठित रखने का सशक्त माध्यम - वैराग्य सागर महाराज, दिगंबर जैन समाज द्वारा नव निर्मित संत भवन का लोकार्पण समारोह 13 को...

  Updated : May 08, 2026 11:48 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- पश्चिमी संस्कृति का पालन परिवार के विनाश का मार्ग है। रात में देर से सोना और सुबह देर से उठना शरीर में बीमारियों को आमंत्रण देने का प्रमुख कारण है। इसलिए हमें यदि आत्म कल्याण करना है तो स्वस्थ शरीर के लिए धर्म संस्कृति के संस्कारों का पालन करना होगा। धर्म संस्कारों के पालन के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिल सकता। धर्म संस्कृति के संस्कार परिवार की एकता के लिए सशक्त माध्यम है।यह बात वैराग्य सागर जी महाराज ने कहीं। वे दिगंबर जैन समाज नीमच द्वारा पुस्तक बाजार में नवनिर्मित संत आवास के लोकार्पण के निमित्त दिगंबर जैन मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि
टीवी और मोबाइल फिल्म संस्कृति ने पश्चिमी संस्कृति को घर-घर में पहुंचा दिया है इससे घर-घर में फैशन और व्यसन बढ़ रहा है व्यसन के कारण कई परिवारों में बिखराव आ रहा है। परिवार विभाजन और पति-पत्नी के सम्बन्ध विच्छेद की संख्या बढ़ रही है। कई विवाह दंपति के रिश्ते टूटने की कगार की ओर अग्रसर है जो सामाजिक एकता के लिए चिंतन का विषय है। होटल की भोजन संस्कृति से लोग बीमार हो रहे हैं। प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने रासायनिक केमिकल कैंसर का कारण है। इससे बचना चाहिए। तांबे पीतल और स्टील के बर्तन में ही पानी का उपयोग करना चाहिए। हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं अन्यथा हमें बीमारी से बचने में परेशानी आएगी। आज से 30 साल पहले हम चीनी की प्लेट पर पानी पीते थे वह कितना संतुष्टि प्रदान करता था। महानगरों में ध्वनि प्रदूषण से शुगर थायराइड बीपी की बीमारियां बढ़ रही है ध्वनि प्रदूषण से भी बचना चाहिए। जहां तक हो सके प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर सुबह 5 से 6बजे के मध्य उद्यान में हरियाली में प्रतिदिन सुबह-सुबह ताजी हवा के लिए भ्रमण करना चाहिए ताकि शरीर 24 घंटे तक स्वस्थ रह सके। क्योंकि सुबह-सुबह पेड़ पौधे ऑक्सीजन छोड़ते हैं जो हमारे लिए शक्तिशाली गुणकारी है। ऑक्सीजन हमें निरोगी रखती है। वर्ग विशेष के युवाओं द्वारा हमारे समाज की यूवतियों मां बहन बेटी के साथ नशीली दवाई मिलाकर बेहोश कर मोबाइल से गलत वीडियो बनाकर जिहाद कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की जा रही है इससे हमें बचना होगा। मां बहन बेटी किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क से दूरी बनाए रखें तभी हमारा परिवार सुरक्षित रह सकता है। धर्म सभा में मुनी संत सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि धन चोरी होता है तो कुछ जाता है ,स्वास्थ्य खराब होता है तो थोड़ा कुछ जाता है। और यदि चरित्र चला गया तो सब कुछ चला जाता है। हमें अच्छे चरित्रवान लोगों की संगत करना चाहिए तभी हमारी छवि अच्छी रहेगी यदि हम गलत चरित्रवान लोगों के साथ रहेंगे तो हमारी भी गलत छवि रहेगी। यदि किसी निर्धन व्यक्ति के पास धन नहीं है तो वह बुराई नहीं है। किसी व्यक्ति के पास धन संपत्ति सब कुछ है और चरित्र नहीं है तो उसके पास कुछ भी नहीं है। व्यक्ति के मन में धन संपत्ति या व्यक्ति के प्रति राग हो तो वह व्यक्ति कभी मोक्ष नहीं जा सकता है।अकेला व्यक्ति ही मोक्ष जा सकता है। चरित्र के अपराधी व्यक्ति को सरकार भी नौकरी नहीं देती है। अच्छी वस्तु की आदत भी बुरी होती है। एक माह पहले विवाह होने वाली पत्नी के कारण25 साल तक जन्म से लेकर शिक्षा संस्कार के साथ बड़े करने वाले माता-पिता का आदर करना लोग छोड़ देते हैं। सभी युवा वर्ग को माता-पिता का आदर करना चाहिए तभी उनका जीवन सार्थक कहलाता है। स्वयं के परिश्रम पुरुषार्थ और ईमानदारी से कमाया धन ही पुण्य लाभ देता है। इसलिए सदैव ईमानदारी से ही धन कमाना चाहिए बेईमानी से नहीं। साधु के चरित्र का लोग सम्मान करते हैं इसलिए साधु से लोग संस्कार और ज्ञान प्राप्त करते हैं। विदेशी संस्कृति के टीवी धारावाहिक से हमारे संस्कार और चरित्र खराब होता है इससे सदैव बचना चाहिए। आज के युग में व्यक्ति हर क्षेत्र में पराधीन है मकान बनाना है तो भी नक्शा दूसरे से बनवाता है। कपड़े भी दूसरों की पसंद की पहनता है। मजबूत चरित्रवान व्यक्ति ही उन्नति कर सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से किया।
इस अवसर पर शांति सागर संत निलय के लोकार्पण समारोह की आमंत्रण पत्रिका का समाज पदाधिकारीयों द्वारा विमोचन किया गया। पत्रिका को ऑफलाइन और ऑनलाइन समाज जनों के घर-घर प्रेषित की जाएगी। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज नीमच के अध्यक्ष विजय कुमार विनायका जैन ब्रोकर्स, जय कुमार बज, विशाल विनायका, बंटी जितेंद्र जैन, नंदू सरार्फ, राजेंद्र सोनी, प्रमोद गोधा ,अंकुश गोधा, सुरेश जैन, निर्मल जैन ,भागचंद जैन आदि समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज नीमच के तत्वाधान में108 मुनि श्री वैराग्य सागर जी महाराज,108 मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज की निश्रा में नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित आचार्य शांति सागर मार्ग की सड़क का लोकार्पण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विशाल विनायका ने किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कथाएं व सत्संग इंसान को पशुता से देवत्व की ओर ले जाते हैं - संत अनंतराम शास्त्री, पूर्णाहुति के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु....

May 08, 2026 01:02 PM

जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आज नीमच में 12, मनासा में 05 एवं जावद में 04 खंडपीठ गठित, कुल 854 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए, प्रधान जिला न्यायाधीश ने आमजनों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की....

May 08, 2026 12:59 PM

नीमच में रेडक्रास सप्‍ताह का हुआ समापन्‍न

May 08, 2026 12:59 PM

म.प्र.एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 तहत केज स्थापना हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित नीमच जिले के मोरवन जलाशय का चयन..

May 08, 2026 12:57 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने की पंचायतवार कार्यों की समीक्षा, 18 मई तक सभी कार्य ऑनलाइन पूर्ण करने के निर्देश, अनुपस्थित 7 रोजगार सहायकों एवं उम्‍मेदपुरा सचिव का 7 दिवस का वेतन काटने के आदेश, 6 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस...

May 08, 2026 12:57 PM

कांग्रेस के किसान जन संवाद में खोली सरकार की पोल, सरकारी गेहूं खरीदी में समस्या, भुगतान में देरी व मंडी में पानी, शौचालय, अवैध वसूली को लेकर किसान हुए मुखर..

May 08, 2026 12:52 PM

हर साल उजड़ते गांव, टूटते बाजार: रतलाम जिले में पलायन बना सबसे बड़ा संकट, बेरोजगारी, कर्ज और कमजोर होती अर्थव्यवस्था ने गांव से शहर तक बढ़ाई चिंता....

May 08, 2026 12:18 PM

नीमच के नवागत एसपी राजेश व्यास ने संभाला पदभार, अपराधों पर सख्ती और मजबूत कानून व्यवस्था होगी प्राथमिकता....

May 08, 2026 12:14 PM

गांधीसागर में मृत मिले तेंदुए का एनटीसीए गाइडलाइन अनुसार किया अंतिम संस्कार - डीएफओ....

May 08, 2026 11:51 AM

धर्म संस्कृति के संस्कार परिवार को संगठित रखने का सशक्त माध्यम - वैराग्य सागर महाराज, दिगंबर जैन समाज द्वारा नव निर्मित संत भवन का लोकार्पण समारोह 13 को...

May 08, 2026 11:48 AM

आचार्य शांति सागर संत निलय भवन लोकार्पण समारोह 13 को, देश विदेश से आएंगे समाजजन....

May 08, 2026 11:39 AM

खाद्य सुरक्षा टीम ने फलों की 6 दुकानों का औचक निरीक्षण, कर 11 नमूने लिए सब्जी मंडी फ्रूट मार्केट में प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग नहीं मिला, आम पकाने में FSSAI अनुमोदित एथिलीन रिपेनर का उपयोग पाया गया...

May 08, 2026 11:37 AM

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा, 3.480 किलो अफीम, पिस्टल और कार जब्त, मादक तस्करों में मचा हड़कंप...

May 08, 2026 11:30 AM

जावरा फाटक से सेजावता फंटा फोरलेन सड़क निर्माण पर बड़ा एक्शन गुणवत्ता जांच के लिए PWD की हाई लेवल टीम मैदान में, सड़क से लिए गए सैंपल, मंत्री चेतन्य काश्यप की सख्ती के बाद खुली जांच की परतें, अनियमितताओं पर शासन को जाएगी रिपोर्ट...

May 08, 2026 11:27 AM

बरखेड़ा जयसिंह में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्तिमय माहौल से गूंजा गांव, इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ, शाम को दिव्य दरबार का भी हो रहा आयोजन...

May 08, 2026 09:19 AM

आजीविका मिशन से सशक्त हो रही महिलाएं, अंजू जाटव ने ऋण लेकर शुरू किया ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर, जावद के ग्राम ढाबा में स्व-सहायता समूहों की सफलता से 125 परिवारों को मिला रोजगार और आर्थिक संबल..

May 08, 2026 08:55 AM

गांधीसागर-2 योजना की पानी टंकी में मामूली लीकेज, प्रारंभिक टेस्टिंग अवधि का है, सुधार कार्य प्रगतिरत- उपसंग्रामपुर ग्राम की टंकी से वर्तमान में 4 गांवों में की जा रही है जलापूर्ति....

May 08, 2026 08:51 AM

राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी, अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन से करना होगा आवेदन...

May 08, 2026 08:46 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 08, 2026 08:41 AM