कथाएं व सत्संग इंसान को पशुता से देवत्व की ओर ले जाते हैं - संत अनंतराम शास्त्री, पूर्णाहुति के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु....
Updated : May 08, 2026 01:02 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
धार्मिक
बड़ीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के नंगाखेड़ी में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा पांडाल भक्ति रस में सराबोर नजर आया। दूर- दराज सहित आसपास के 80 से अधिक गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया। श्री रामद्वारा दिव्य आनंदधाम के संत अनंतराम शास्त्री महाराज ने हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथाएं, सत्संग और संतों का सानिध्य मनुष्य को पशुता से निकालकर देवत्व की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य के भीतर बुराई, वैमनस्य और अपराध रूपी मैल बढ़ता जा रहा है, जिसे संतों के सत्संग, अच्छे संस्कार और कथा श्रवण से ही दूर किया जा सकता है। कथा मनुष्य के अंतर्मन को शुद्ध कर समाज में समरसता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देती है।
महाराज ने कहा कि कलयुग में राम नाम से बड़ा कोई सहारा नहीं है। राम नाम का स्मरण करने मात्र से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के हृदय में प्रभु श्रीराम के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति होती है, उसका जीवन स्वतः ही सुख, शांति और सद्गुणों से भर जाता है। कथा के दौरान महाराज ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता। सच्ची श्रद्धा और भक्ति रखने वाले भक्त की भगवान श्रीकृष्ण हर परिस्थिति में सहायता करते हैं। सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं भजन “अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो” पर पूरा पांडाल भक्तिमय वातावरण में झूम उठा और श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किया। संत अनंतराम शास्त्री महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि संसार और मोह-माया में अधिक मन लगाने वाला व्यक्ति अंत समय में केवल पछतावा ही प्राप्त करता है, जबकि ईश्वर भक्ति, सत्संग और सत्कर्म ही जीवन को सार्थक बनाते हैं। साथ ही उन्होंने सनातन धर्म के प्रति आस्था और निष्ठा बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति मानव जीवन को संस्कार, सेवा और सदाचार की राह दिखाती है। कथा समापन अवसर पर आयोजक लालचंद जाट ने उनके बड़े भाई स्व. रामसिंह जाट की पुण्यस्मृति में आयोजित कथा के सफल आयोजन पर पुत्र बाबूलाल जाट व कमलसिंह जाट ( बेनीवाल) ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कथा में भजनों को स्वर लहरियां देने में नीमड़ी के सूरज चौबीसा एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में पुष्कर सुथार, लालसिंह जाट, हरिसिंह जाट, बाबूलाल जाट, उत्तमीचंद जाट, कमलजाट,कालुराम जाट, महेंद्रसिंह जाट व रामेश्वर जाट, सहित पूरे गांव का विशेष सहयोग रहा। पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में भारी उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण बना रहा।
और खबरे
नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश, महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर तबके के प्रति बरते संवेदनशीलता, आमजन से करें सद्व्यवहार....
May 08, 2026 02:05 PM
जहर के सोदागरो पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सीगरेट के कार्टूनो की आड मे पीकअप मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन, एक आरोपी गिरफ्तार व पीकअप जब्त...
May 08, 2026 01:09 PM
कथाएं व सत्संग इंसान को पशुता से देवत्व की ओर ले जाते हैं - संत अनंतराम शास्त्री, पूर्णाहुति के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु....
May 08, 2026 01:02 PM
जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आज नीमच में 12, मनासा में 05 एवं जावद में 04 खंडपीठ गठित, कुल 854 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए, प्रधान जिला न्यायाधीश ने आमजनों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की....
May 08, 2026 12:59 PM
नीमच में रेडक्रास सप्ताह का हुआ समापन्न
May 08, 2026 12:59 PM
म.प्र.एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 तहत केज स्थापना हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित नीमच जिले के मोरवन जलाशय का चयन..
May 08, 2026 12:57 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने की पंचायतवार कार्यों की समीक्षा, 18 मई तक सभी कार्य ऑनलाइन पूर्ण करने के निर्देश, अनुपस्थित 7 रोजगार सहायकों एवं उम्मेदपुरा सचिव का 7 दिवस का वेतन काटने के आदेश, 6 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस...
May 08, 2026 12:57 PM
कांग्रेस के किसान जन संवाद में खोली सरकार की पोल, सरकारी गेहूं खरीदी में समस्या, भुगतान में देरी व मंडी में पानी, शौचालय, अवैध वसूली को लेकर किसान हुए मुखर..
May 08, 2026 12:52 PM
हर साल उजड़ते गांव, टूटते बाजार: रतलाम जिले में पलायन बना सबसे बड़ा संकट, बेरोजगारी, कर्ज और कमजोर होती अर्थव्यवस्था ने गांव से शहर तक बढ़ाई चिंता....
May 08, 2026 12:18 PM
नीमच के नवागत एसपी राजेश व्यास ने संभाला पदभार, अपराधों पर सख्ती और मजबूत कानून व्यवस्था होगी प्राथमिकता....
May 08, 2026 12:14 PM
गांधीसागर में मृत मिले तेंदुए का एनटीसीए गाइडलाइन अनुसार किया अंतिम संस्कार - डीएफओ....
May 08, 2026 11:51 AM
धर्म संस्कृति के संस्कार परिवार को संगठित रखने का सशक्त माध्यम - वैराग्य सागर महाराज, दिगंबर जैन समाज द्वारा नव निर्मित संत भवन का लोकार्पण समारोह 13 को...
May 08, 2026 11:48 AM
आचार्य शांति सागर संत निलय भवन लोकार्पण समारोह 13 को, देश विदेश से आएंगे समाजजन....
May 08, 2026 11:39 AM
खाद्य सुरक्षा टीम ने फलों की 6 दुकानों का औचक निरीक्षण, कर 11 नमूने लिए सब्जी मंडी फ्रूट मार्केट में प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग नहीं मिला, आम पकाने में FSSAI अनुमोदित एथिलीन रिपेनर का उपयोग पाया गया...
May 08, 2026 11:37 AM
पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा, 3.480 किलो अफीम, पिस्टल और कार जब्त, मादक तस्करों में मचा हड़कंप...
May 08, 2026 11:30 AM
जावरा फाटक से सेजावता फंटा फोरलेन सड़क निर्माण पर बड़ा एक्शन गुणवत्ता जांच के लिए PWD की हाई लेवल टीम मैदान में, सड़क से लिए गए सैंपल, मंत्री चेतन्य काश्यप की सख्ती के बाद खुली जांच की परतें, अनियमितताओं पर शासन को जाएगी रिपोर्ट...
May 08, 2026 11:27 AM
बरखेड़ा जयसिंह में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्तिमय माहौल से गूंजा गांव, इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ, शाम को दिव्य दरबार का भी हो रहा आयोजन...
May 08, 2026 09:19 AM
आजीविका मिशन से सशक्त हो रही महिलाएं, अंजू जाटव ने ऋण लेकर शुरू किया ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर, जावद के ग्राम ढाबा में स्व-सहायता समूहों की सफलता से 125 परिवारों को मिला रोजगार और आर्थिक संबल..
May 08, 2026 08:55 AM
गांधीसागर-2 योजना की पानी टंकी में मामूली लीकेज, प्रारंभिक टेस्टिंग अवधि का है, सुधार कार्य प्रगतिरत- उपसंग्रामपुर ग्राम की टंकी से वर्तमान में 4 गांवों में की जा रही है जलापूर्ति....
May 08, 2026 08:51 AM