पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा, 3.480 किलो अफीम, पिस्टल और कार जब्त, मादक तस्करों में मचा हड़कंप...
Updated : May 08, 2026 11:30 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम/ ताल :- जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ताल पुलिस ने बड़ी और धमाकेदार कार्रवाई करते हुए करोड़ों के नेटवर्क को झटका दिया है। पुलिस ने 02 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा, 3.480 किलोग्राम अवैध अफीम, एक अवैध पिस्टल, जिंदा राउंड तथा एक कार जब्त कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इस कार्रवाई के बाद मादक तस्करों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के सख्त निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के तहत दिनांक 07 मई को थाना ताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ताल क्षेत्र के मकनपुरा में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मकनपुरा में दबिश दी। मौके पर आरोपी आमिन खाँ पिता रुस्तम खाँ निवासी मकनपुरा के मकान के सामने रखे 08 कट्टों तथा सिल्वर रंग की इंडिगो कार क्रमांक GJ05BV0258 में रखे 04 कट्टों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 12 प्लास्टिक बोरों में भरा 208.830 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके अलावा एक प्लास्टिक केन में रखी 3.480 किलोग्राम अवैध अफीम भी पुलिस ने जब्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक अवैध लोहे की पिस्टल, मैगजीन एवं दो जिंदा राउंड भी मिले, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। फरार आरोपियों में आमिन खाँ, छोटू उर्फ बुक्कु खाँ निवासी मकनपुरा तथा इब्राहिम पिता गफूर खाँ निवासी खेड़ा, थाना बरखेड़ाकलां शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जब्त मश्रुका में लगभग ₹4.17 लाख कीमत का डोडाचूरा, ₹5.22 लाख कीमत की अफीम, ₹30 हजार की अवैध पिस्टल तथा ₹4 लाख कीमत की इंडिगो कार शामिल है। कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब ₹13.69 लाख बताई गई है। इस बड़ी कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहम्मद अय्युब खाँ, उप निरीक्षक रविन्द्र मालवीय, सहायक उप निरीक्षक पंकज भम्भोरिया, आरक्षक शुभम सिंह चौहान, मनोहर गायरी, पवन परमार, प्रीतम लौहार, अमरसिंह, सांवरिया पाटीदार एवं सैनिक विनोदसिंह की सराहनीय भूमिका रही। थाना ताल पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
और खबरे
हर साल उजड़ते गांव, टूटते बाजार: रतलाम जिले में पलायन बना सबसे बड़ा संकट, बेरोजगारी, कर्ज और कमजोर होती अर्थव्यवस्था ने गांव से शहर तक बढ़ाई चिंता....
May 08, 2026 12:18 PM
नीमच के नवागत एसपी राजेश व्यास ने संभाला पदभार, अपराधों पर सख्ती और मजबूत कानून व्यवस्था होगी प्राथमिकता....
May 08, 2026 12:14 PM
गांधीसागर में मृत मिले तेंदुए का एनटीसीए गाइडलाइन अनुसार किया अंतिम संस्कार - डीएफओ....
May 08, 2026 11:51 AM
धर्म संस्कृति के संस्कार परिवार को संगठित रखने का सशक्त माध्यम - वैराग्य सागर महाराज, दिगंबर जैन समाज द्वारा नव निर्मित संत भवन का लोकार्पण समारोह 13 को...
May 08, 2026 11:48 AM
आचार्य शांति सागर संत निलय भवन लोकार्पण समारोह 13 को, देश विदेश से आएंगे समाजजन....
May 08, 2026 11:39 AM
खाद्य सुरक्षा टीम ने फलों की 6 दुकानों का औचक निरीक्षण, कर 11 नमूने लिए सब्जी मंडी फ्रूट मार्केट में प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग नहीं मिला, आम पकाने में FSSAI अनुमोदित एथिलीन रिपेनर का उपयोग पाया गया...
May 08, 2026 11:37 AM
पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा, 3.480 किलो अफीम, पिस्टल और कार जब्त, मादक तस्करों में मचा हड़कंप...
May 08, 2026 11:30 AM
जावरा फाटक से सेजावता फंटा फोरलेन सड़क निर्माण पर बड़ा एक्शन गुणवत्ता जांच के लिए PWD की हाई लेवल टीम मैदान में, सड़क से लिए गए सैंपल, मंत्री चेतन्य काश्यप की सख्ती के बाद खुली जांच की परतें, अनियमितताओं पर शासन को जाएगी रिपोर्ट...
May 08, 2026 11:27 AM
बरखेड़ा जयसिंह में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्तिमय माहौल से गूंजा गांव, इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ, शाम को दिव्य दरबार का भी हो रहा आयोजन...
May 08, 2026 09:19 AM
आजीविका मिशन से सशक्त हो रही महिलाएं, अंजू जाटव ने ऋण लेकर शुरू किया ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर, जावद के ग्राम ढाबा में स्व-सहायता समूहों की सफलता से 125 परिवारों को मिला रोजगार और आर्थिक संबल..
May 08, 2026 08:55 AM
गांधीसागर-2 योजना की पानी टंकी में मामूली लीकेज, प्रारंभिक टेस्टिंग अवधि का है, सुधार कार्य प्रगतिरत- उपसंग्रामपुर ग्राम की टंकी से वर्तमान में 4 गांवों में की जा रही है जलापूर्ति....
May 08, 2026 08:51 AM
राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी, अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन से करना होगा आवेदन...
May 08, 2026 08:46 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 08, 2026 08:41 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 08, 2026 08:38 AM
नहीं रहे वरिष्ठ पंडित श्री मांगीलाल जी पुरोहित, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे..
May 08, 2026 12:59 AM
रामपुरा में आज से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू करेंगे शुभारंभ....
May 07, 2026 05:47 PM
वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, मनासा के मोकड़ी में 12 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त….
May 07, 2026 04:45 PM
किसानों के हक के लिए प्रदेश कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, नीमच जिला कांग्रेस ने शाजापुर चक्काजाम में पहुंच दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति...
May 07, 2026 03:58 PM
गोमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जाः संत अनंतराम शास्त्री, पहले नंद बाबा के पास नौ लाख गायें थीं, हर घर में होनी चाहिए एक गोमाता, नंगाखेड़ी भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रस में झूमे श्रद्धालु...
May 07, 2026 03:26 PM