गोमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जाः संत अनंतराम शास्त्री, पहले नंद बाबा के पास नौ लाख गायें थीं, हर घर में होनी चाहिए एक गोमाता, नंगाखेड़ी भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रस में झूमे श्रद्धालु...
Updated : May 07, 2026 03:26 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
अपराध
बड़ीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के नंगाखेड़ी में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया, वहीं अनेक श्रद्धालुओं को बाहर बैठकर कथा श्रवण करना पड़ा। कथा के दौरान भक्ति का ऐसा वातावरण बना कि महिला - पुरुष श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए भक्ति नृत्य करते नजर आए। श्री रामद्वारा दिव्य आनंदधाम आश्रम के संत अनंतराम शास्त्री महाराज ने गौ महिमा, राम नाम और गुरु के महत्व का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि हम गाय को नहीं पालते, बल्कि गाय हमें पालती है। उन्होंने कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन पद्धति का मूल आधार है। मनुष्य केवल गाय को चारा खिलाता है, जबकि गोमाता दूध, दही, घी, छाछ, गोबर और गोमूत्र के रूप में मानव जीवन को अमूल्य उपहार देती है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र और पंचगव्य से अनेक गंभीर रोगों में लाभ मिल रहा है तथा गोमाता मानव को आरोग्यता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शास्त्री महाराज ने कहा कि गोमाता में तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है और भारतीय कृषि व्यवस्था की रीढ़ भी गौ संस्कृति ही रही है। प्रवचन के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि नंद बाबा के पास नौ लाख गाये थी, लेकिन आज मनुष्य एक गाय पालने में भी संकोच करता है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक देसी गाय पालने का आह्वान करते हुए कहा कि गौ उत्पाद स्वास्थ्य के साथ देशहित में भी अत्यंत उपयोगी हैं। संत शास्त्री ने कहा कि गोबर से बने घरों में बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षा के साथ वातावरण भी शुद्ध बना रहता है। गौ सेवा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानव जीवन में गौ माता की उपयोगिता एवं महिमा को देखते हुए उसे राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए तथा हर हाल में गौ रक्षा होनी चाहिए। राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि जिस घर में प्रतिदिन भगवान का स्मरण और राम नाम का जाप होता है, वहां सुख, शांति और प्रेम का वास बना रहता है। जिस प्रकार घर की सफाई के लिए प्रतिदिन झाड़ू लगाई जाती है, उसी प्रकार मन की शुद्धि के लिए राम नाम रूपी झाड़ू आवश्यक है। कथा के दौरान गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह एवं कंस वध प्रसंग का जीवंत वर्णन किया गया। प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा में प्रसंगवश महाराज ने सनातन धर्म की महिमा बताते हुए सनातनियों को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति पूर्ण निष्ठा बनाए रखने तथा धर्म के मार्ग पर दृढ़ता से चलने का संदेश दिया। साथ ही मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं नीमड़ी के सूरज चौबीसा द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जमकर भक्ति नृत्य किया। इस दौरान शास्त्री महाराज ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है और सच्चे गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन सफल बनता है। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल में आधुनिक कुलर एवं फव्वारों की व्यवस्था की गई, जिससे वातावरण शीतल बना रहा। कथा में पूर्व प्रधान नंदलाल मेनारिया, प्रदीप वैष्णव, धर्मप्रेमी भूदेव शर्मा, 'सतसंगी' पुष्कर सुथार, बड़ीसादड़ी के पूर्व चैयरमेन पुष्करराज माली व पूर्व प्रधान फूलचंद धाकड़ सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा पश्चात महाआरती हुई तथा आयोजक लालचंद बेनीवाल, बाबूलाल बेनीवाल एवं कमलसिंह बेनीवाल की ओर से श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई।
और खबरे
किसानों के हक के लिए प्रदेश कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, नीमच जिला कांग्रेस ने शाजापुर चक्काजाम में पहुंच दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति...
May 07, 2026 03:58 PM
गोमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जाः संत अनंतराम शास्त्री, पहले नंद बाबा के पास नौ लाख गायें थीं, हर घर में होनी चाहिए एक गोमाता, नंगाखेड़ी भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रस में झूमे श्रद्धालु...
May 07, 2026 03:26 PM
दलित युवक की बिन्दोली में व्याधान उत्पन्न करने वाले चार व्यक्ति गिरफ्तार...
May 07, 2026 03:18 PM
प्यास बुझाने के चक्कर में बीना मुंडेर के कुएं में गिरा (सांड) नंदी महाराज...
May 07, 2026 03:09 PM
श्री रामकृष्ण गौशाला के भव्य शुभारंभ पर 10 मई को एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन...
May 07, 2026 12:25 PM
ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 40720 रुपए...
May 07, 2026 12:22 PM
कांग्रेस सेवादल ने डॉ. एन.एस हाडी॔कर की जन्म जयंती मनाई, किया याद, नीमच के गांधी भवन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम...
May 07, 2026 12:21 PM
1 किलो 160 ग्राम अवैध अफ़ीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक बाईक जब्त, शंभूपुरा की पिछले 12 दिन में लगातार पाँचवी कार्यवाही...
May 07, 2026 12:11 PM
एक अवैध पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस सहित हत्या का आरोपी गिरफ्तार..
May 07, 2026 12:08 PM
निम्बाहेड़ा में मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त....
May 07, 2026 12:03 PM
जिला कांग्रेस सेवादल नीमच के फुटबॉल को पुनः शीर्ष पर स्थापित करेगा, फुटबाल प्रशिक्षण शिविर 9 मई से स्टेडियम में प्रारंभ...
May 07, 2026 11:53 AM
ग्राम चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर टामोटी व कोज्या में 11 से 13 मई तक लगेंगे आधार कैम्प, MBU पेंडिंग विद्यार्थियों का होगा बायोमेट्रिक अपडेट....
May 07, 2026 11:47 AM
स्वच्छत भारत अभियान के तहत नागरिकों से सीटीजन फीड बैंक देने की अपील...
May 07, 2026 11:44 AM
नल-जल योजना के संधारण के संबंध में सरपंच, सचिवों व पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न, तकनीकी मार्गदर्शन, जलकर निर्धारण व पानी की गुणवत्ता जांच संबंधी दिया प्रशिक्षण....
May 07, 2026 11:42 AM
अजा-जजा वर्ग के लिए स्वरोजगार की तीन योजनाएं संचालित, 1 लाख से 50 लाख तक के ऋण पर मिलेगा ब्याज अनुदान, उद्योग, सेवा व व्यवसाय हेतु ऋण आवेदन करें....
May 07, 2026 11:40 AM
पानी की मोटर बनी नशा तस्करी का ठिकाना, 50 लाख की एमडी ड्रग्स और अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार...
May 07, 2026 10:04 AM
मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए कीमत का 6 क्विंटल 1 किलो डोडाचूरा सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...
May 07, 2026 09:36 AM
जेसीबी की टक्कर से टूटी बिजली लाइन, करंट लगने से व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार...
May 07, 2026 09:30 AM
कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में शक्ति केंद्रों पर नियुक्तियां, पालसोड़ा शक्ति केंद्र के संयोजक बने कमल बैरागी, अन्य नियुक्तियां भी हुई..
May 07, 2026 08:57 AM