FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

किसानों के हक के लिए प्रदेश कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, नीमच जिला कांग्रेस ने शाजापुर चक्काजाम में पहुंच दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति...

  Updated : May 07, 2026 03:58 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किसानों की ज्वलंत समस्याओं और उनके साथ हो रही वादाखिलाफी को लेकर प्रदेश भर में सात अलग-अलग राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम कर सरकार के विरुद्ध मुखर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में शाजापुर में आयोजित विशाल आंदोलन में नीमच जिला कांग्रेस ने अपनी पूरी एकजुटता और ताकत के साथ सहभागिता प्रदान की। नीमच जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता किसानों के हित में आवाज बुलंद करने शाजापुर पहुंचे और आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 4 घंटे तक धरना देकर सरकार का ध्यान अन्नदाता की बदहाली की ओर आकर्षित किया।नीमच जिले से जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपनी आवाज़ बुलंद की। आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है और सरकार गेहूं खरीदी की प्रक्रिया से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं खरीदी को ऐसा बना दिया है जैसे किसान कोई एहसान मांग रहा हो, जबकि सच्चाई यह है कि किसान केवल अपना हक मांग रहा है, भीख नहीं। श्री पटवारी ने भावांतर योजना के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों को गेहूं के उचित दाम और बोनस देने के वादे से सरकार लगातार भाग रही है। मोदी गारंटी के नाम पर लिए गए वोट आज किसानों के लिए छलावा साबित हो रहे हैं क्योंकि वह गारंटी जमीन पर कहीं दिखाई नहीं दे रही है।
​अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भी किसानों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने मांग की कि मंडी के भाव और समिति के निर्धारित भाव के बीच की भावांतर राशि किसानों को शीघ्र प्रदान की जाए। वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन,पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने भी स्पष्ट किया कि यदि किसानों को उनके पसीने की सही कीमत नहीं मिली, तो कांग्रेस आने वाले समय में मुख्यमंत्री कार्यालय की तालाबंदी करने जैसा बड़ा कदम उठाएगी।
​नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के मार्गदर्शन में जिले भर से आए नेताओं ने शाजापुर पहुंचकर किसान न्याय की इस लड़ाई को बल दिया। नीमच जिले से विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ नेता मंगेश संघई, ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीवान, मोनू लोक्स, चंद्रशेखर पालीवाल, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बना बांग्रेड, अ.जा. जिलाध्यक्ष राकेश जेवरिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राठौर, रामप्रसाद कसेरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीष पोरवाल और किसान नेता मोहन सिंह जाट ने भी अनेक पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी टीम के साथ किसानों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया। आंदोलन में नीमच जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं में जगदीश पुनर जग्गा, राकेश सोनकर, संदीप सोनी, लालचंद धनगर, विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, संजय राठौर खेड़ली, संजय पवार, राजेंद्र मीणा, माधव लाल मेघवाल, शिवलाल मेघवाल, दिनेश बायद ,नानूराम मेघवाल और नदीम मसूदी सहित सैकड़ों साथियों ने सहभागिता कर यह संदेश दिया कि किसान हित की इस लड़ाई में नीमच जिला कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, मनासा के मोकड़ी में 12 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त….

May 07, 2026 04:45 PM

किसानों के हक के लिए प्रदेश कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, नीमच जिला कांग्रेस ने शाजापुर चक्काजाम में पहुंच दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति...

May 07, 2026 03:58 PM

गोमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जाः संत अनंतराम शास्त्री, पहले नंद बाबा के पास नौ लाख गायें थीं, हर घर में होनी चाहिए एक गोमाता, नंगाखेड़ी भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रस में झूमे श्रद्धालु...

May 07, 2026 03:26 PM

दलित युवक की बिन्दोली में व्याधान उत्पन्न करने वाले चार व्यक्ति गिरफ्तार...

May 07, 2026 03:18 PM

प्यास बुझाने के चक्कर में बीना मुंडेर के कुएं में गिरा (सांड) नंदी महाराज...

May 07, 2026 03:09 PM

श्री रामकृष्ण गौशाला के भव्य शुभारंभ पर 10 मई को एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन...

May 07, 2026 12:25 PM

ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 40720 रुपए...

May 07, 2026 12:22 PM

कांग्रेस सेवादल ने डॉ. एन.एस हाडी॔कर की जन्म जयंती मनाई, किया याद, नीमच के गांधी भवन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम...

May 07, 2026 12:21 PM

1 किलो 160 ग्राम अवैध अफ़ीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक बाईक जब्त, शंभूपुरा की पिछले 12 दिन में लगातार पाँचवी कार्यवाही...

May 07, 2026 12:11 PM

एक अवैध पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस सहित हत्या का आरोपी गिरफ्तार..

May 07, 2026 12:08 PM

निम्बाहेड़ा में मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त....

May 07, 2026 12:03 PM

जिला कांग्रेस सेवादल नीमच के फुटबॉल को पुनः शीर्ष पर स्थापित करेगा, फुटबाल प्रशिक्षण शिविर 9 मई से स्टेडियम में प्रारंभ...

May 07, 2026 11:53 AM

ग्राम चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर टामोटी व कोज्या में 11 से 13 मई तक लगेंगे आधार कैम्प, MBU पेंडिंग विद्यार्थियों का होगा बायोमेट्रिक अपडेट....

May 07, 2026 11:47 AM

स्‍वच्‍छत भारत अभियान के तहत नागरिकों से सीटीजन फीड बैंक देने की अपील...

May 07, 2026 11:44 AM

नल-जल योजना के संधारण के संबंध में सरपंच, सचिवों व पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न, तकनीकी मार्गदर्शन, जलकर निर्धारण व पानी की गुणवत्ता जांच संबंधी दिया प्रशिक्षण....

May 07, 2026 11:42 AM

अजा-जजा वर्ग के लिए स्वरोजगार की तीन योजनाएं संचालित, 1 लाख से 50 लाख तक के ऋण पर मिलेगा ब्याज अनुदान, उद्योग, सेवा व व्‍यवसाय हेतु ऋण आवेदन करें....

May 07, 2026 11:40 AM

पानी की मोटर बनी नशा तस्करी का ठिकाना, 50 लाख की एमडी ड्रग्स और अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार...

May 07, 2026 10:04 AM

मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए कीमत का 6 क्विंटल 1 किलो डोडाचूरा सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...

May 07, 2026 09:36 AM

जेसीबी की टक्कर से टूटी बिजली लाइन, करंट लगने से व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार...

May 07, 2026 09:30 AM