वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, मनासा के मोकड़ी में 12 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त….
Updated : May 07, 2026 04:45 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- वन विभाग ने वन क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसके तहत लगातार तीन दिनों तक चले इस सघन अभियान में पड़दा सबरेंज की बीट मोकड़ी में कुल 12 हेक्टेयर बेशकीमती वन भूमि को अतिक्रमण के प्रयास से मुक्त कराकर सुरक्षित कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीणों द्वारा मनासा क्षेत्र की वन बीट मोकडी में अवैध रूप से कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वन विभाग के मैदानी अमले ने मौके पर पहुँचकर अतिक्रमण के इस प्रयास को पूरी तरह विफल कर दिया. इस तीन दिवसीय कार्रवाई में 05 मई को बीट मोकड़ी के कक्ष क्रमांक 298 में 4 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया, इसी प्रकार 06 मई को कक्ष क्रमांक 298 में 2 हेक्टेयर तथा 07 मई को कक्ष क्रमांक 297 में 6 हेक्टेयर वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया गया। वन भूमि पर भविष्य में दोबारा किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके, इसके लिए विभाग द्वारा मौके पर ही जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। इस दौरान भूमि पर डबरा-डबरी कंटूर ट्रेंच का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त, वन एवं राजस्व भूमि की स्पष्ट पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीपीटी (CPT) की गहरी खुदाई कर एक स्थायी सीमा रेखा निर्धारित कर दी गई है। यह संपूर्ण कार्रवाई वन संरक्षक, उज्जैन श्री आलोक पाठक एवं वन मंडलाधिकारी, नीमच श्री एस. के. अटोदे के निर्देशन में संचालित की गई। जिसमें उप वन मंडल अधिकारी, मनासा श्री दशरथ अखंड के मार्गदर्शन तथा परिक्षेत्राधिकारी श्री शाश्वत द्विवेदी के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक सर्वश्री नवल कुमार सिकरवार, जगदीश भास्कर, आशीष प्लास, वनरक्षक हेमंत बसेर, जगदीश परमार, अक्षय शर्मा, महेश पाटीदार, हरि सिंह चौहान, दुर्लभ सिंह राठौड़, ईश्वर सिंह चौहान, मुकेश डिगा कार्यवाहक वनपाल श्रीमती ललिता शक्तावत एवं वनरक्षक श्रीमती वर्षा खींची की टीम ने वन क्षेत्र को सफलतापूर्वक अतिक्रमण मुक्त करवाया है।
और खबरे
वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, मनासा के मोकड़ी में 12 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त….
May 07, 2026 04:45 PM
किसानों के हक के लिए प्रदेश कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, नीमच जिला कांग्रेस ने शाजापुर चक्काजाम में पहुंच दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति...
May 07, 2026 03:58 PM
गोमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जाः संत अनंतराम शास्त्री, पहले नंद बाबा के पास नौ लाख गायें थीं, हर घर में होनी चाहिए एक गोमाता, नंगाखेड़ी भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति के रस में झूमे श्रद्धालु...
May 07, 2026 03:26 PM
दलित युवक की बिन्दोली में व्याधान उत्पन्न करने वाले चार व्यक्ति गिरफ्तार...
May 07, 2026 03:18 PM
प्यास बुझाने पहुंचे नंदी महाराज 30 फीट गहरे बिना मुंडेर के कुएं में गिरे, ग्रामीणों की सूझबूझ और घंटों की मशक्कत से बची जान...
May 07, 2026 03:09 PM
श्री रामकृष्ण गौशाला के भव्य शुभारंभ पर 10 मई को एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन...
May 07, 2026 12:25 PM
ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 40720 रुपए...
May 07, 2026 12:22 PM
कांग्रेस सेवादल ने डॉ. एन.एस हाडी॔कर की जन्म जयंती मनाई, किया याद, नीमच के गांधी भवन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम...
May 07, 2026 12:21 PM
1 किलो 160 ग्राम अवैध अफ़ीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक बाईक जब्त, शंभूपुरा की पिछले 12 दिन में लगातार पाँचवी कार्यवाही...
May 07, 2026 12:11 PM
एक अवैध पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस सहित हत्या का आरोपी गिरफ्तार..
May 07, 2026 12:08 PM
निम्बाहेड़ा में मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त....
May 07, 2026 12:03 PM
जिला कांग्रेस सेवादल नीमच के फुटबॉल को पुनः शीर्ष पर स्थापित करेगा, फुटबाल प्रशिक्षण शिविर 9 मई से स्टेडियम में प्रारंभ...
May 07, 2026 11:53 AM
ग्राम चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर टामोटी व कोज्या में 11 से 13 मई तक लगेंगे आधार कैम्प, MBU पेंडिंग विद्यार्थियों का होगा बायोमेट्रिक अपडेट....
May 07, 2026 11:47 AM
स्वच्छत भारत अभियान के तहत नागरिकों से सीटीजन फीड बैंक देने की अपील...
May 07, 2026 11:44 AM
नल-जल योजना के संधारण के संबंध में सरपंच, सचिवों व पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न, तकनीकी मार्गदर्शन, जलकर निर्धारण व पानी की गुणवत्ता जांच संबंधी दिया प्रशिक्षण....
May 07, 2026 11:42 AM
अजा-जजा वर्ग के लिए स्वरोजगार की तीन योजनाएं संचालित, 1 लाख से 50 लाख तक के ऋण पर मिलेगा ब्याज अनुदान, उद्योग, सेवा व व्यवसाय हेतु ऋण आवेदन करें....
May 07, 2026 11:40 AM
पानी की मोटर बनी नशा तस्करी का ठिकाना, 50 लाख की एमडी ड्रग्स और अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार...
May 07, 2026 10:04 AM
मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए कीमत का 6 क्विंटल 1 किलो डोडाचूरा सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...
May 07, 2026 09:36 AM
जेसीबी की टक्कर से टूटी बिजली लाइन, करंट लगने से व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार...
May 07, 2026 09:30 AM