FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मंदसौर–दलौदा नवीन दोहरीकृत रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न, रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड हुआ पूर्ण दोहरीकृत रेलखंड...

  Updated : May 09, 2026 01:36 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

रतलाम :- पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत नीमच–रतलाम दोहरीकरण परियोजना के तहत मंदसौर–दलौदा रेलखंड के लगभग 14 किलोमीटर लंबे नवीन दोहरीकृत खंड का रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण एवं गति परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ ही लगभग 133 किलोमीटर लंबे नीमच–रतलाम रेलखंड का दोहरीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है तथा रतलाम–चित्तौड़गढ़ लगभग 190 किलोमीटर लंबा रेलखंड पूर्ण रूप से दोहरीकृत रेलखंड बन गया है।
पश्चिम परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त श्री ई. श्रीनिवास ने 08 मई 2026 को मंदसौर–दलौदा रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवीन दोहरीकृत रेललाइन के अंतर्गत निर्मित पुलों, रेलवे ट्रैक, ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई), सिग्नलिंग प्रणाली तथा अन्य सभी संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। इससे पूर्व 06 मई 2026 को इस खंड पर स्थित शिवना ब्रिज का भी गहन निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के उपरांत 08 मई 2026 को नवीन दोहरीकृत रेलखंड पर विशेष निरीक्षण यान को लगभग 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से संचालित कर ट्रैक की गुणवत्ता, स्थिरता एवं संरक्षा मानकों की जांच की गई। निरीक्षण एवं गति परीक्षण संतोषजनक पाए जाने के पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा मंदसौर–दलौदा दोहरीकृत रेलखंड पर यात्री एवं मालगाड़ियों के संचालन हेतु उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंदसौर–दलौदा खंड को संचालन की स्वीकृति मिलने के साथ ही नीमच–रतलाम दोहरीकरण परियोजना का एक महत्वपूर्ण चरण पूर्ण हो गया है। यह परियोजना रतलाम मंडल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन, संस्कृति एवं औद्योगिक गतिविधियों की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रेलमार्ग है।
नीमच–रतलाम रेलखंड का दोहरीकरण क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगा। दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या एवं गति में वृद्धि संभव हो सकेगी, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी तथा रेल संचालन अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनेगा। अब सिंगल लाइन के कारण होने वाली क्रॉसिंग एवं ट्रेनों के अनावश्यक ठहराव की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
यह परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए भी मील का पत्थर सिद्ध होगी। विशेष रूप से सीमेंट उद्योग सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों के लिए मालगाड़ियों की आवाजाही अधिक तेज एवं सुगम हो सकेगी, जिससे माल परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
दोहरीकरण परियोजना के पूर्ण होने से रतलाम–नीमच–चित्तौड़गढ़ रेलखंड पूर्ण रूप से दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेलखंड के रूप में विकसित हो गया है। इससे रेलवे की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी तथा भविष्य में यात्री एवं माल यातायात की बढ़ती मांग को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
इसके अतिरिक्त इस परियोजना से क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी अधिक सुगम होगी, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय व्यापार एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।
पश्चिम रेलवे द्वारा यह परियोजना यात्री सुविधा, संरक्षा एवं आधुनिक रेल अवसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

टाइगर सफारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान में जन्में दोनों बाघ शावक स्वस्थ, विशेष निगरानी जारी...

May 09, 2026 02:47 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, विगत् एक सप्‍ताह में 83 लाख रूपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ सहित वाहन जब्‍त....

May 09, 2026 02:30 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 09, 2026 02:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 09, 2026 02:03 AM

मंदसौर–दलौदा नवीन दोहरीकृत रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न, रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड हुआ पूर्ण दोहरीकृत रेलखंड...

May 09, 2026 01:36 AM

रतलाम मंडल रतलाम संयुक्त रूप से जनरल मैनेजर ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड का विजेता, वर्ष 2025-26 के लिए रतलाम मंडल को सात शील्ड, रतलाम मंडल के अंतर्गत अन्य यूनिटों को भी मिले दो शील्ड...

May 09, 2026 01:33 AM

सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ ने गायों को खिलाई घास, उपचार के लिए भेट की दवाइयां...

May 09, 2026 01:32 AM

भीलवाड़ा से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की निकली गूंज - देश के एक लाख परिवारों तक पहुंचेगी, अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा 21 नायकों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न सम्मान भेंट किया गया...

May 08, 2026 02:12 PM

नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश, महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर तबके के प्रति बरते संवेदनशीलता, आमजन से करें सद्व्यवहार....

May 08, 2026 02:05 PM

जहर के सोदागरो पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सीगरेट के कार्टूनो की आड मे पीकअप मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन, एक आरोपी गिरफ्तार व पीकअप जब्त...

May 08, 2026 01:09 PM

कथाएं व सत्संग इंसान को पशुता से देवत्व की ओर ले जाते हैं - संत अनंतराम शास्त्री, पूर्णाहुति के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु....

May 08, 2026 01:02 PM

जिला एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आज नीमच में 12, मनासा में 05 एवं जावद में 04 खंडपीठ गठित, कुल 854 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए, प्रधान जिला न्यायाधीश ने आमजनों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की....

May 08, 2026 12:59 PM

नीमच में रेडक्रास सप्‍ताह का हुआ समापन्‍न

May 08, 2026 12:59 PM

म.प्र.एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 तहत केज स्थापना हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित नीमच जिले के मोरवन जलाशय का चयन..

May 08, 2026 12:57 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने की पंचायतवार कार्यों की समीक्षा, 18 मई तक सभी कार्य ऑनलाइन पूर्ण करने के निर्देश, अनुपस्थित 7 रोजगार सहायकों एवं उम्‍मेदपुरा सचिव का 7 दिवस का वेतन काटने के आदेश, 6 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस...

May 08, 2026 12:57 PM

कांग्रेस के किसान जन संवाद में खोली सरकार की पोल, सरकारी गेहूं खरीदी में समस्या, भुगतान में देरी व मंडी में पानी, शौचालय, अवैध वसूली को लेकर किसान हुए मुखर..

May 08, 2026 12:52 PM

हर साल उजड़ते गांव, टूटते बाजार: रतलाम जिले में पलायन बना सबसे बड़ा संकट, बेरोजगारी, कर्ज और कमजोर होती अर्थव्यवस्था ने गांव से शहर तक बढ़ाई चिंता....

May 08, 2026 12:18 PM

नीमच के नवागत एसपी राजेश व्यास ने संभाला पदभार, अपराधों पर सख्ती और मजबूत कानून व्यवस्था होगी प्राथमिकता....

May 08, 2026 12:14 PM

गांधीसागर में मृत मिले तेंदुए का एनटीसीए गाइडलाइन अनुसार किया अंतिम संस्कार - डीएफओ....

May 08, 2026 11:51 AM