श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....
Updated : January 16, 2025 07:26 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
नीमच :- श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति, नीमच का भूमि पूजन दिनांक 15 जनवरी 2025, बुधवार को माननीय मुख्य अतिथि श्री दिलीपसिंहजी परिहार, विधायक महोदय, श्रीमती स्वाती गौरबजी चौपड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद्, नीमच एवं श्री राकेशजी जैन (पप्पू) पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद्, नीमच, श्री ओमप्रकाशजी बंसल (स्वतंत्र ) अध्यक्ष अग्रवाल समाज, नीमच, श्री कमलजी गर्ग ( अध्यक्ष अग्रवाल पंचायत समिति, बघाना) एवं श्री शिवनारायणजी गर्ग अध्यक्ष, श्री राजेन्द्रजी गर्ग (पप्पी सर) सचिव एवं कोषाध्यक्ष श्री पूरणमलजी कोठारी के करकमलों द्वारा पंडित श्री घनश्यामजी शर्मा, चल्दू एवं लक्ष्मणजी शास्त्री, नीमच के द्वारा विधि विधान मंत्रोचार के द्वारा सम्पन्न हुआ। मंच पर मंचासीन श्री दिलीपसिंहजी परिहार, विधायक का समिति अध्यक्ष श्री शिवनारायणजी गर्ग द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सचिव राजेन्द्र गर्ग (पप्पी सर) द्वारा विधायक महोदय नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चौपड़ा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन (पप्पू) का भी स्वागत किया गया समिति सदस्य भंवरलालजी देशलहरा, मोहनलालजी दुआ, मोहनलालजी जैन, प्रकाशजी गर्ग, गणेशजी खण्डेलवाल, जगमोहनजी कटारिया, कन्हैयालालजी शर्मा आदि सदस्यों ने मंचासीन मुख्य अतिथियों का।स्वागत किया। स्वागत भाषण में विधायक महोदय द्वारा मंदिर निर्माण कार्य में मेरा जो भी सहयोग होगा पूर्ण रूप से करने को तैयार हूँ। शहर में सौंदर्यकरण हेतु मंदिर निर्माण होता है तो हमारी सभी की सहभागीदारी रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चौपड़ा ने कहा कि श्री चौपड़ा गणेश मंदिर के उत्थान हेतु मैं पूर्ण रूप से मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करूंगी, शहर हित में जो भी सौंदर्यकरण का कार्य होता है मैं निष्ठा और ईमानदारी से करूंगी। नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन (पप्पू) ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंदिर समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मंदिर निर्माण में हम सब मिलकर इस निर्माण कार्य को अपनी क्षमतानुसार पूर्ण करेंगे। अंत में समिति अध्यक्ष शिवनारायण गर्ग द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि मंदिर निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आभार व्यक्त करते हुए सचिव राजेन्द्र गर्ग (पप्पी सर) ने मंदिर निर्माण कार्य में लगभग 40 से 50 लाख रुपये लगने की उम्मीद है इस पर सभी मुख्य अतिथि ने अपना आश्वासन दिया कि आप कार्य समिति के सदस्यों द्वारा मिलजुलकर करें, सब व्यवस्था हम मिलजुलकर करेंगे। अंत में सचिव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
और खबरे
कलेक्टर ने निरोग्यम नीमच अभियान का जायजा लिया
February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर.…..
February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....
February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो - कलेक्टर, कलेक्टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….
February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......
February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....
February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....
February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....
February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....
February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...
February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...
February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...
February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....
February 06, 2025 03:22 PM

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता, चीते के कुनबे में हो रही निरंतर वृद्धि, पर्यटन के क्षेत्र में कूनो की बन गई है विशिष्ट पहचान, मुख्यमंत्री ने 2 चीते और 3 शावकों को बाड़े से स्वछंद विचरण के लिये किया मुक्त....
February 06, 2025 09:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 06, 2025 09:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 06, 2025 09:26 AM
