FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राष्ट्रीय सेवा योजना मनासा के संस्था स्तरीय विशेष शिविर का आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन अतिथियों ने स्वयंसेवकों की गतिविधियों की प्रशंसा कर किया उत्साहवर्धन...

  Updated : February 17, 2026 04:37 PM

महावीर सिंह चंद्रावत

  सामाजिक

मनासा :- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा द्वारा गोद ग्राम बावड़ा में आयोजित सात दिवसीय संस्था स्तरीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को भव्य एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों का मन मोह लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एल. धाकड़, जिला संगठक प्रो. आशीष सोनी, डॉ. जी.के. कुमावत, ग्राम सरपंच दशरथ पाटीदार, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बावड़ा के प्रधान अध्यापक आनंद शर्मा, एबीवीपी प्रतिनिधि शुभम ग्वाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कड़ी में स्वयंसेवकों ने महाकाल सवारी, मालवा गीत-नृत्य, देशभक्ति गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।.समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. एम.एल. धाकड़ ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना निरंतर सीखने की प्रक्रिया है, जिसमें स्वयंसेवक सेवा भाव के साथ अपने व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और अनुभव का विकास करते हैं। उन्होंने शिविर के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। जिला संगठक प्रो. आशीष सोनी ने कहा कि रासेयो शिविर समाज में जनजागरूकता, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करता है। ग्राम सरपंच दशरथ पाटीदार ने शिविर को गांव के लिए प्रेरणादायक बताते हुए स्वयंसेवकों के योगदान की प्रशंसा की।
प्रधान अध्यापक आनंद शर्मा ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वयंसेवकों के साथ जुड़कर अनेक प्रेरणादायक गतिविधियां सीखने का अवसर मिला। डॉ. जी.के. कुमावत ने स्वयंसेवकों की अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए समय प्रबंधन को जीवन का महत्वपूर्ण गुण बताया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा तैयार “शिविर दर्पण” का अतिथियों के करकमलों से लोकार्पण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में ग्रामीणजनों की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित ग्रामीणों ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका शिल्पा सेठिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. चंद्रशेखर बारिवाल द्वारा किया गया।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राष्ट्रीय सेवा योजना मनासा के संस्था स्तरीय विशेष शिविर का आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन अतिथियों ने स्वयंसेवकों की गतिविधियों की प्रशंसा कर किया उत्साहवर्धन...

February 17, 2026 04:37 PM

रतनगढ़ में 21 फरवरी को दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविर...

February 17, 2026 04:22 PM

जावद में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील...

February 17, 2026 04:09 PM

नामांतरण एवं बटवारा का कोई भी प्रकरण समय सीमा बाह्य ना हो, तीन दिन में सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज सभी शिकायतों को गम्‍भीरतापूर्वक निराकृत करें, समय-सीमा पत्रों में निराकरण की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश

February 17, 2026 04:04 PM

जनपद नीमच में कल रोजगार मेले का आयोजन....

February 17, 2026 04:03 PM

जिले के सभी बैंक शाखाओं ने अधिकांश योजनाओं में लक्ष्‍यपूर्ति कर हितग्राहियों को लाभांवित किया है, पी.एम.स्‍वनिधि योजना में भी शेष सभी प्रकरण इसी माह स्‍वीकृत कर लक्ष्‍यपूर्ति करें, कलेक्‍टर ने जिला स्‍तरीय बैंकर्स समन्‍वय समिति की बैठक में दिए निर्देश...

February 17, 2026 04:02 PM

नीमच जनसुनवाई में गूंजा किसान का दर्द, तख्ती लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग....

February 17, 2026 04:01 PM

अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित

February 17, 2026 03:53 PM

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां तेज: स्वास्थ्य सभापति श्री पुरोहित ने वार्ड 14 में किया निरीक्षण, नालियों की सफाई व कीटनाशक छिड़काव के निर्देश...

February 17, 2026 01:38 PM

अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध नपा की कार्यवाही, एकता कॉलोनी में 08 नल संयोजन विच्छेद किये...

February 17, 2026 01:36 PM

विद्यालय बनड़ा की शाला प्रभारी मंजू रावत द्वारा समूह अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा, निष्पक्ष विभाग जांच कर कार्रवाई की मांग....

February 17, 2026 01:34 PM

नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 22 आवेदनों पर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश....

February 17, 2026 12:42 PM

भारत विस्तार पोर्टल का हुआ भव्य शुभारंभ, एआई तकनीक से सशक्त होंगे किसान, जिले के 3255 किसानों और 204 विभागीय कार्मिकों ने लाइव वेबकास्ट के माध्यम से लिया भाग...

February 17, 2026 12:03 PM

शहर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर सख्त, स्ट्रीट लाइटें सुचारू करें जिला कलक्टर...

February 17, 2026 12:02 PM

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी स्वयं करें परिवादियों का सत्यापन-जिला कलक्टर...

February 17, 2026 12:02 PM

नीमच में चौरसिया महिला मंडल का फाग उत्सव, नागेश्वर धाम पर 56 भोग व भजन-नृत्य की प्रस्तुति....

February 17, 2026 10:17 AM

जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 92 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 17, 2026 10:12 AM

मुख्‍यमंत्री कृ‍षक जीवन कल्‍याण योजना के तहत पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

February 17, 2026 10:11 AM

सफल उद्यमी बने नीमच के संस्‍कार पाटीदार मसाला प्रसंस्‍करण उद्योग से कर रहे है 8 से 10 लाख रूपये की सालाना कमाई....

February 17, 2026 10:09 AM