आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Updated : January 17, 2025 08:32 AM

FIRST NEEMUCH NEWS

जीवन शैली
17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
2020 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित कर किया। यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद, नक्सली हिंसा या सांप्रदायिक दंगा पीड़ितों को सरकारी सहायता पाने हेतु 'आधार' को अनिवार्य कर दिया।
2013 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये।
2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो।
2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008- केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।
मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
2002 - अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
1995 - जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत।
1989 - कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
1987 - टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।
1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
1980 - नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1976 - यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
1948 - नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
1946 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
1913 - रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
1863 - अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध।
1852 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति -
1996 - अब्दुल्ला अबुबकर - भारतीय एथलीट हैं जो ट्रिपल जंप में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
1945 - जावेद अख़्तर, प्रसिद्ध कवि, गीतकार।
1941 -महावीर सरन जैन, प्रसिद्ध लेखक।
1930 - अरविंद कुमार, माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक।
1923 - रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म।
1920 - नाजिम हिकमत - तुर्की के क्रांतिकारी कवि का जन्म हुआ।
1918 - कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1917 - एम जी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म।
1908 - एल. वी. प्रसाद - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।
1906 - शकुंतला परांजपे - भारतीय लेखिका, अभिनेत्री और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
1905 - डी. आर. कापरेकर - भारतीय गणितज्ञ।
1888 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
1986 - निसिथ प्रमाणिक - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं जो बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं।
1863 - 'कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की - आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी का जन्म हुआ।
17 जनवरी को हुए निधन -
2022 - बिरजू महाराज - प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक थे।
2021 - ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान - भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक थे।
2020 - बापू नादकर्णी - पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
2010- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।
2014 - सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री
1951 - ज्योति प्रसाद अग्रवाल - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
1930 - गौहर जान - भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।
1582 - बेगा बेगम - मुग़ल बादशाह हुमायूँ की दूसरी पत्नी और अकबर की सोतेली माँ थीं।
17 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक
और खबरे
कलेक्टर ने निरोग्यम नीमच अभियान का जायजा लिया
February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर.…..
February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....
February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो - कलेक्टर, कलेक्टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….
February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......
February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....
February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....
February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....
February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....
February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...
February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...
February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...
February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....
February 06, 2025 03:22 PM

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता, चीते के कुनबे में हो रही निरंतर वृद्धि, पर्यटन के क्षेत्र में कूनो की बन गई है विशिष्ट पहचान, मुख्यमंत्री ने 2 चीते और 3 शावकों को बाड़े से स्वछंद विचरण के लिये किया मुक्त....
February 06, 2025 09:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 06, 2025 09:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 06, 2025 09:26 AM
