NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन फोर जीरो चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप...
Updated : May 16, 2026 03:40 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार शाम जिला युवा कांग्रेस ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। फोर जीरो चौराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से देश के लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहनसिंह मन्नु बना ने कहा कि देश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। छात्र दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। मन्नु बना ने कहा कि युवा कांग्रेस देशभर के छात्रों की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने मांग की कि NEET पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर नेताओं ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग भी उठाई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कार्यक्रम में युवराज झरिया, राजेंद्र मीना, यश लोहार, कृपाल मंडलोई, राहुल बैरागी, वैभव जैन, साहिल, सोनू, अभिषेक टेलर, रघुवीर सिंह, अंकित जाजोरिया, प्रबल, पंकज, चंद्रपाल सिंह, नदीम सहित जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM