FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मंदसौर जिला अस्पताल में नवजात को ऑपरेशन के दौरान गंभीर चोट, तीन डॉक्टरों पर गिरी गाज, वेतनवृद्धि रोकी और 50-50 हजार की वसूली...

  Updated : May 16, 2026 10:07 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

मंदसौर :- जिला चिकित्सालय मंदसौर में प्रसव के दौरान नवजात शिशु को गंभीर चिकित्सकीय चोट पहुंचने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश ने इस मामले में तीन डॉक्टरों को दोषी मानते हुए प्रत्येक से 50-50 हजार रुपये की वसूली तथा दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई 6 मई 2026 को भोपाल से जारी आदेशों में की गई। जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी 2024 को श्रीमती सीमा पत्नी दशरथलाल को प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय मंदसौर में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान नवजात शिशु को पेरीनियल टियर/कट लग गया। इससे शिशु की स्थिति गंभीर हो गई और उसे तत्काल आगे के उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल रतलाम तथा बाद में शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में जटिल सर्जरी से गुजरना पड़ा। इस पूरी घटना से परिजनों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ी। जांच में सामने आया कि डॉ. मीना वर्मा, जो इमरजेंसी ऑब्सट्रैट्रिक केयर (EMOC) में विधिवत प्रशिक्षित नहीं थीं, उन्होंने उच्च जोखिम वाली प्रसूता का सिजेरियन ऑपरेशन किया। इतना ही नहीं, रिकॉर्ड में गलत तरीके से स्वयं को सहायक चिकित्सक के रूप में दर्ज किया गया। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही और चिकित्सा दस्तावेजों में भ्रामक जानकारी दर्ज करने का मामला माना। वहीं, डॉ. संगीता पाटीदार, तत्कालीन महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ पर आरोप है कि उन्होंने एक गैर-प्रशिक्षित चिकित्सक को ऑपरेशन के लिए निर्देशित किया और पूरी प्रक्रिया में निर्धारित चिकित्सा मानकों का पालन नहीं किया। इसके अलावा शिशु की चोट के बाद उचित चिकित्सकीय प्रबंधन का रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया। तीसरे डॉक्टर डॉ. सिद्धार्थ शिंदे, जो उस समय ऑन-कॉल शल्यक्रिया विशेषज्ञ थे, उन्हें फोन पर तत्काल अस्पताल बुलाया गया था, लेकिन गंभीर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद वे अस्पताल नहीं पहुंचे। जांच में माना गया कि उनकी अनुपस्थिति के कारण नवजात को समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं मिल पाया और बाद में उसे बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा। इस पूरे मामले का संज्ञान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), नई दिल्ली और मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भी लिया था। आयोगों की कड़ी टिप्पणियों और मीडिया में खबरों के प्रकाशन से शासन की छवि धूमिल होने का उल्लेख आदेश में किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों चिकित्सकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि चिकित्सा सेवा में लापरवाही और नियम विरुद्ध कार्यवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंदसौर जिला अस्पताल का यह मामला अब प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ में 539 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, दो वाहनों सहित ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, तस्कर फरार...

May 16, 2026 10:18 AM

संस्कारवान पीढ़ी से ही होगा राष्ट्र का निर्माण - पं. चेतन शास्त्री, सिंगोली में जिन देशना बाल संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ...

May 16, 2026 10:10 AM

मंदसौर जिला अस्पताल में नवजात को ऑपरेशन के दौरान गंभीर चोट, तीन डॉक्टरों पर गिरी गाज, वेतनवृद्धि रोकी और 50-50 हजार की वसूली...

May 16, 2026 10:07 AM

गरोठ पुलिस ने अवैध मादक MD व डोडाचुरा जप्त कर दो तस्करो को गिरफ्तार किया...

May 16, 2026 09:35 AM

भीलवाड़ा के आर एन सी के पूर्व रजिस्टॉर सुमंत कुमार व्यास को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड....

May 16, 2026 09:18 AM

खाकी से बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने मकानों के ताले तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ...

May 16, 2026 07:52 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित....

May 16, 2026 06:08 AM

विधायक श्री परिहार एवं जि.प. अध्यक्ष श्री चौहान ने किया कृषि रथ को झंडी दिखाकर रवाना जिले के तीनों विकास खंड के गांवों में दस दिन भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी देगा कृषि रथ....

May 16, 2026 06:07 AM

50 लाख रुपयो की चोरी की वारदात का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, 46 लाख रूपये बरामद....

May 16, 2026 03:31 AM

महिला सुरक्षा संकल्प के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 5 मनचले गिरफ्तार...

May 16, 2026 03:27 AM

वन्यजीव तस्करी गिरोह के सरगना की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने हिरासत को माना वैध...

May 16, 2026 03:21 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 16, 2026 03:20 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 16, 2026 03:18 AM

ग्राम झोपड़िया में भीषण आग: दो ट्रॉली कड़प और ट्रेक्टर के टायर जले, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने पाया काबू...

May 15, 2026 05:01 PM

रतन स्वीट्स एंड बेकरी पर प्रशासन का बड़ा छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री और घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर दुकान सील...

May 15, 2026 04:40 PM

शनिदेव के दरबार में सुन्दरकाण्ड पाठ, कल होगा पंचकुंडीय यज्ञ हवन, शनिदेव जन्मोत्सव, भंडारा...

May 15, 2026 04:31 PM

नीमच मंडी में आज 45,888 बोरी की आवक, लहसुन और पोस्ता में दिखी तेजी....

May 15, 2026 03:11 PM

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच का जिला प्रशिक्षण वर्ग 16 एवं 17 मई को...

May 15, 2026 02:42 PM

नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस शनिवार को, केंद्र सरकार की लापरवाही ने लाखों छात्रों के भविष्य पर पानी फेरा - तरुण बाहेती....

May 15, 2026 01:51 PM