FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आसावरा माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा 9 लाख का आधुनिक हॉल, मुंबई के उद्योगपतियों ने दी सौगात....

  Updated : May 16, 2026 10:29 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  धार्मिक

बड़ीसादड़ी :- बांसी-बोहेड़ा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित प्रसिद्ध आसावरा माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नए हॉल का निर्माण कराया जाएगा। बांसी के मूल निवासी एवं मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी व श्री सांवलिया होम एलएलपी के डायरेक्टर बद्रीलाल मालू तथा रोशनलाल मालू ने शनिवार को अपनी माताजी मांगी बाई की पुण्य स्मृति में 9 लाख रुपए की लागत से हॉल निर्माण कराने की घोषणा की। आसावरा माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष चमनसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि मालू परिवार लंबे समय से समाजसेवा एवं सनातन धर्म से जुड़े कार्यों में बड़े स्तर पर सहयोग करता आ रहा है। हाल ही में मालू परिवार की ओर से बांसी में विशाल श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन करवाया गया था, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की सुन्दर व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर में हॉल निर्माण की घोषणा से ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों में भारी खुशी का माहौल है। इस दौरान ट्रस्ट के देवकिशन व्यास, पूर्व सीबीईओ हीरालाल शर्मा, भेरूलाल मेनारिया, फतहलाल मेनारिया, राजेन्द्र प्रसाद ओझा एवं मांगीलाल व्यास ने मालू परिवार को मंदिर ट्रस्ट की गतिविधियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। व्यवसायी व समाजसेवी रोशनलाल मालू ने माता आसावरा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया तथा कहा कि वे करीब 50 वर्ष पूर्व इस स्थान पर आए थे। उस समय की तुलना में वर्तमान में मंदिर परिसर का हुआ विकास एवं कायाकल्प देखकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि आसावरा माता के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह हॉल भविष्य में धार्मिक आयोजनों, सत्संग एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी मंदिर एवं क्षेत्र के धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यों में यथा संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उन्हें अन्नपूर्णा समिति द्वारा यहां आने वाले बीमारों एवं उनके परिजनों के लिए संचालित निःशुल्क भोजन व्यवस्था की जानकारी दी। इस पर मालू ने कहा कि अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रतलाम सर्किल जेल में सनसनी, बंदी से यौन शोषण का मामला, कोर्ट सख्त, एसपी को FIR के आदेश, जेल अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज....

May 16, 2026 11:08 AM

आसावरा माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा 9 लाख का आधुनिक हॉल, मुंबई के उद्योगपतियों ने दी सौगात....

May 16, 2026 10:29 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ में 539 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, दो वाहनों सहित ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, तस्कर फरार...

May 16, 2026 10:18 AM

संस्कारवान पीढ़ी से ही होगा राष्ट्र का निर्माण - पं. चेतन शास्त्री, सिंगोली में जिन देशना बाल संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ...

May 16, 2026 10:10 AM

मंदसौर जिला अस्पताल में नवजात को ऑपरेशन के दौरान गंभीर चोट, तीन डॉक्टरों पर गिरी गाज, वेतनवृद्धि रोकी और 50-50 हजार की वसूली...

May 16, 2026 10:07 AM

गरोठ पुलिस ने अवैध मादक MD व डोडाचुरा जप्त कर दो तस्करो को गिरफ्तार किया...

May 16, 2026 09:35 AM

भीलवाड़ा के आर एन सी के पूर्व रजिस्टॉर सुमंत कुमार व्यास को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड....

May 16, 2026 09:18 AM

खाकी से बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने मकानों के ताले तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ...

May 16, 2026 07:52 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित....

May 16, 2026 06:08 AM

विधायक श्री परिहार एवं जि.प. अध्यक्ष श्री चौहान ने किया कृषि रथ को झंडी दिखाकर रवाना जिले के तीनों विकास खंड के गांवों में दस दिन भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी देगा कृषि रथ....

May 16, 2026 06:07 AM

50 लाख रुपयो की चोरी की वारदात का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, 46 लाख रूपये बरामद....

May 16, 2026 03:31 AM

महिला सुरक्षा संकल्प के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 5 मनचले गिरफ्तार...

May 16, 2026 03:27 AM

वन्यजीव तस्करी गिरोह के सरगना की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने हिरासत को माना वैध...

May 16, 2026 03:21 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 16, 2026 03:20 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 16, 2026 03:18 AM

ग्राम झोपड़िया में भीषण आग: दो ट्रॉली कड़प और ट्रेक्टर के टायर जले, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने पाया काबू...

May 15, 2026 05:01 PM

रतन स्वीट्स एंड बेकरी पर प्रशासन का बड़ा छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री और घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर दुकान सील...

May 15, 2026 04:40 PM

शनिदेव के दरबार में सुन्दरकाण्ड पाठ, कल होगा पंचकुंडीय यज्ञ हवन, शनिदेव जन्मोत्सव, भंडारा...

May 15, 2026 04:31 PM

नीमच मंडी में आज 45,888 बोरी की आवक, लहसुन और पोस्ता में दिखी तेजी....

May 15, 2026 03:11 PM