FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एआई तकनीक से पत्रकारिता में आएगा बड़ा बदलाव, निष्पक्षता और ग्रामीण मुद्दों पर जोर जरूरी देना जरूरी - प्रोफेसर आशीष जोशी...

  Updated : May 16, 2026 01:09 PM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  आयोजन

मनासा :- प्रेस क्लब मनासा द्वारा नगर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित एक दिवसीय पत्रकार कार्यशाला में एआई तकनीक, निष्पक्ष पत्रकारिता और ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों को नई तकनीक अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल के व्याख्याता प्रोफेसर आशीष जोशी ने कहा कि पहले टीवी चैनल स्थापित करने में लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च होते थे, लेकिन एआई तकनीक आने के बाद वही कार्य अब बहुत कम राशि में संभव हो गया है। उन्होंने बताया कि एआई के उपयोग से पत्रकार घंटों का काम मिनटों में कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी कई पत्रकार टीवी चैनलों में एजेंट या प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं।जिन्होंने ग्रामीण पत्रकारिता के महत्व को बताते हुए कहा कि भारत गांवों में बसता है और ग्रामीण क्षेत्रों से निकले मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर परिवर्तन ला सकते हैं। अंतिम पंक्ति में बैठे हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और सत्यापित खबर लिखनी चाहिए। वहीं प्रोफेसर जे.एस. दूबे ने भी सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम पत्रकारिता हमें सिखाती है कि हमें किस प्रकार समाज के सामने पेश होना है, हमारी खबरों में विश्वनीयता होनी चाहिए, ताकि लोग हम पर विश्वास कर सके, फेंक खबरों से हमें हमेशा बचना चाहिए, एक पत्रकार को खबर की तह तक पहुंचने के बाद उस खबर को प्रकाशित करना चाहिए। वहीं कार्यशाला का दूसरा सत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित था, जिसे संबोधित करते हुए जबलपुर जिला समन्वयक अभिलाष चौबे ने बताया कि एआई के माध्यम से भाषा परिवर्तन, शिक्षा, चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एआई जहां लाभदायक है, वहीं इसके दुरुपयोग से फेक वीडियो जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जिनकी सच्चाई भी एआई से सामने लाई जा सकती है। वहीं कार्यशाला के पश्चात सम्मान समारोह के दोरान कार्यक्रम को मुख्य अतिथि मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार का नैतिक कर्तव्य है कि वह समाज की अच्छाइयों के साथ बुराइयों को भी प्रमुखता से उजागर करे। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करे तो समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया जा सकता है। पत्रकारों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। मनासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी ने कहा कि पत्रकारिता आसान नहीं है। देश की आजादी में पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और उसे टीआरपी बढ़ाने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलते हुए सत्ता से सवाल पूछना पत्रकार का कर्तव्य है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सीमा तिवारी ने कहा कि पत्रकार और जनप्रतिनिधि दोनों को निरंतर नई चीजें सीखनी होती हैं। पत्रकारों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सही दिशा मिलती है। अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता और राजनीति दोनों का उद्देश्य सुधार और परिवर्तन होना चाहिए। नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर ने कहा कि एआई समय की मांग है और इससे पत्रकारिता में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। कार्यक्रम में प्रोफेसर जे.एस.जी. दुबे (मंदसौर), टीके झाला (मंदसौर), नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा जागीरदार, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 20 से अधिक समाजसेवियों का सम्मान किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में जगदीश छाबड़ा, रामप्रसाद कसेरा, रक्तदान के लिए राकेश खींची, पर्यावरण के लिए आनंद मानावत व अनूप शर्मा, विधवा पेंशन के लिए कुकडेवर की सेवा अर्पण संस्था, मरीजों को स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कर्तव्य एक प्रयास संस्था, गौसेवा के लिए सर्वेश झवर, लोकेश बंटू सचदेवा, नारायण चिचानी, कमलेश आगर तथा कला के क्षेत्र में मदनलाल राठौर का प्रमाण पत्र, शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दोरान कार्यशाला में सहभागी बने सभी पत्रकारों को भी प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब मनासा अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय ने की। कार्यक्रम में नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर, उपाध्यक्ष ललित सिंह चुंडावत, सचिव मुकेश शर्मा, सलाहकार भारत सोलंकी, पंकज श्री वास्तव कार्यकारिणी सदस्य राजू नागदा, अर्जुन सिंह जायसवाल, पवन राव शिंदे, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन सहित नीमच, सरवानिया, जावद, रतनगढ़, मोरवन, सिंगोली, डिक्केन, जीरन, रामपुरा, कुकडेश्वर, कंजार्डा, आतरी माता व मनासा क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत राठौर ने किया एवं आभार सचिव भरत कनेरिया ने व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन की प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत...

May 16, 2026 01:20 PM

अच्छी बारिश की कामना व क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया महारुद्राभिषेक..

May 16, 2026 01:15 PM

एआई तकनीक से पत्रकारिता में आएगा बड़ा बदलाव, निष्पक्षता और ग्रामीण मुद्दों पर जोर जरूरी देना जरूरी - प्रोफेसर आशीष जोशी...

May 16, 2026 01:09 PM

झुलसा देने वाली भीषण गर्मी पर श्रद्धालुओं की आस्था पड़ी भारी, शनिदेव के दिव्य दर्शन करने उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, मनाया गया कर्मफल दाता का जन्मोत्सव..

May 16, 2026 01:04 PM

12 व 15 वर्ष से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत राशमी थाना पुलिस की कार्रवाई….

May 16, 2026 12:33 PM

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष को हटाएं, आप के पैंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...

May 16, 2026 12:30 PM

नीमच मंडी में आज 37,547 बोरी की आवक, लहसुन और पोस्ता के भाव में तेजी...

May 16, 2026 12:27 PM

नपा स्वीमिंग पूल पर 18 मई को होगी जिला तैराकी स्पर्धा, जिला तैराकी संघ की प्रतियोगिता से चयनित तैराक रीवा में होने वाली स्टेट तैराकी स्पर्धा में करेंगे सहभागिता...

May 16, 2026 11:39 AM

रतलाम सर्किल जेल में सनसनी, बंदी से यौन शोषण का मामला, कोर्ट सख्त, एसपी को FIR के आदेश, जेल अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज....

May 16, 2026 11:08 AM

आसावरा माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा 9 लाख का आधुनिक हॉल, मुंबई के उद्योगपतियों ने दी सौगात....

May 16, 2026 10:29 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ में 539 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, दो वाहनों सहित ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, तस्कर फरार...

May 16, 2026 10:18 AM

संस्कारवान पीढ़ी से ही होगा राष्ट्र का निर्माण - पं. चेतन शास्त्री, सिंगोली में जिन देशना बाल संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ...

May 16, 2026 10:10 AM

मंदसौर जिला अस्पताल में नवजात को ऑपरेशन के दौरान गंभीर चोट, तीन डॉक्टरों पर गिरी गाज, वेतनवृद्धि रोकी और 50-50 हजार की वसूली...

May 16, 2026 10:07 AM

गरोठ पुलिस ने अवैध मादक MD व डोडाचुरा जप्त कर दो तस्करो को गिरफ्तार किया...

May 16, 2026 09:35 AM

भीलवाड़ा के आर एन सी के पूर्व रजिस्टॉर सुमंत कुमार व्यास को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड....

May 16, 2026 09:18 AM

खाकी से बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने मकानों के ताले तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ...

May 16, 2026 07:52 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित....

May 16, 2026 06:08 AM

विधायक श्री परिहार एवं जि.प. अध्यक्ष श्री चौहान ने किया कृषि रथ को झंडी दिखाकर रवाना जिले के तीनों विकास खंड के गांवों में दस दिन भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी देगा कृषि रथ....

May 16, 2026 06:07 AM

50 लाख रुपयो की चोरी की वारदात का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, 46 लाख रूपये बरामद....

May 16, 2026 03:31 AM