FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

देश की अनोखी नीमच हर्बल मंडी, फूल, कांटे, पत्ती, छिलके, बीज, छाल, जड़ सब के मिलते अच्छे दाम किसानों के लिए है वरदान, औषधीय फसलों के उत्पादन में देश में आगे मप्र...

  Updated : May 16, 2026 03:38 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  कृषि

नीमच :- मध्यप्रदेश के नीमच जिले की हर्बल मंडी प्रदेश के औषधीय फसलों के उत्पादक किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। यह देश की एक मात्र मंडी है जहां कांटे, फूल, पत्ती, छिलके, बीज, छाल, जड़ सब बिकते हैं। किसानों को विभिन्न औषधीय फसलों के 500 रूपये से लेकर 2 लाख रूपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल जाते हैं। नीमच मंडी की प्रसिद्ध‍ि देखते हुए गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसान अपनी फसलें लेकर यहां आ रहे हैं। अप्रैल माह तक मंडी की भरपूर आवक बनी रहती है जो मई के आखरी सप्ताह तक कम होने लगती है। किसानों को निराश नहीं होना पड़ता। हर प्रकार की जड़ी-बूटी बिक जाती है। मुख्य मंडी प्रांगण में 16 शेड हैं। यह एक मात्र मंडी है जहां 40−50 प्रकार के औषधीय पौधों की खरीदी बोली लगाकर होती है। मसाला फसलों की खरीदी करने वाली देश की एक मात्र सबसे बड़ी मंडी है। श्री नीलेश पाटीदार नीमच के बड़े काश्तकार हैं। उनकी 45 एकड जमीन है। परिवार में 12 सदस्य हैं। वे पिछले दो-तीन सालों से मसाला फसलों की खेती कर रहे हैं। वे बताते हैं कि इसबगोल, इरानी अकरकारा, चिरायता, आजवाइन, किनोवा, चियासीड, तुलसी बीज जैसी फसलों के बहुत अच्छे दाम मिल जाते हैं। लहसून के भी अच्छे दाम मिलते हैं। नीलेश को इस बात की प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औषधीय फसलों के उत्पादन के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं। वे कहते हैं कि सरकार जड़ी-बूटी की खेती के तौर-तरीकों के संबंध में अच्छी ट्रेनिंग दिलवायेगी तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। फिलहाल सरकार की ओर से हर जरूरी सहूलियतें मिल रही हैं। मदद सरकार की और मेहनत हमारी। जड़ी-बूटी उगाने वाले किसानों के लिये नीमच मंडी एक बड़ा सहारा है। श्री प्रहलाद सिंह रतलाम जिले के आजमपुर डोडिया गांव में रहते हैं। उन्हें अश्वगंधा और अकरकारा बीज बेचने के अच्छे दाम मिले हें। मंडी में समय पर बोली लग जाती है और आसानी से फसल बिक जाती है। किसानों को जरा सी भी परेशानी नहीं होती। मंडी के सब लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है। सरकार ने हमारे जैसे छोटे और मझौले किसानों के लिए मंडी में अच्छी व्यवस्थाएं करा दी हैं। श्री पंचम सिंह भी इसी गांव के किसान है और आजवाइन, अश्वगंधा लेकर आते हैं। उन्हें तत्काल भुगतान हो जाता है। मंडी की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हो गई हैं। वे बताते हैं कि अब मंडी की प्रसिद्ध‍ि दूर-दूर तक फैल गई है। गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसान लंबी दूर तय कर यहां माल जाते हैं। अच्छी तुलाई और अच्छे दाम और तत्काल भुगतान के कारण सब यहां आना पसंद करते हैं। इसबगोल, अश्वगंधा, कलौंजी, सतावारी, सफ़ेद मूसली, केसर, सर्पगंधा, अकलकारा जड, जैसी फसलों के दाम ज्यादा है और मांग भी हमेशा बनी रहती है। मंडी की विशेषताओं की चर्चा करते हुए मंडी सचिव श्री उमेश बसेडिया शर्मा बताते हैं कि समय पर नीलामी, गुणवत्तापूर्ण तुलाई और भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। किसानों के हित में निरंतर सुविधाएं बढाई जा रही हैं। वित्तीय प्रबंधन निरंतर सुधरा है। वर्ष 2024−25 में 64.16 लाख क्विंटल और 2025−26 में 72.40 क्विंटल आवक हुई थी। वे बताते हैं कि मंडी ने किसानों के हित की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त कर दिया है। राष्ट्रीय पादप बोर्ड ने साढे पांच करोड़ रूपये का अनुदान भी मंडी की अधोसंरचनात्मक गतिविधियों के लिये उपलब्ध कराया है। इलेक्ट्रानिक नाप-तौल और सीधे व्यापारियों के गोडाउन में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। यह मंडी प्रांगण 10.9 हेक्टेयर में फैला है। करीब 1100 लाइसेंसधारी व्यापारी इससे जुडे हैं और 150 से ज्यादा तुलावटी उपलब्ध रहते हैं।
औषधीय फसलों के उत्पादन में देश में आगे मप्र - मध्यप्रदेश औषधीय फसलों के उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश में 46 हजार 837 हैक्टेयर क्षेत्र में औषधीय फसलों ईसबगोल, सफेद मूसली, कोलियस व अन्य फसलों की खेती की जा रही है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश में लगभग सवा लाख मीट्रिक टन औषधीय फसलों का उत्पादन हुआ है। देश और विदेश में औषधीय फसलों की बढ़ती मांग से किसान इन फसलों की ओर आकर्षित हुए हैं।
देश में औषधीय फसलों का 44 प्रतिशत हिस्सा मध्यप्रदेश में उत्पादित होता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को अनुदान और अन्य सहूलियतें दी जा रही है। औषधीय पौधों की खेती से किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार किसानों को औषधीय पौधों की खेती के लिए 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक का अनुदान देती है। औषधीय पौधों की खेती और संग्रह से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। प्रदेश में प्रमुख रूप से अश्वगंधा, सफेद मूसली, गिलोय, तुलसी और कोलियस जैसी कई औषधीय फसलों का उत्पादन होता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन फोर जीरो चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप...

May 16, 2026 03:40 PM

देश की अनोखी नीमच हर्बल मंडी, फूल, कांटे, पत्ती, छिलके, बीज, छाल, जड़ सब के मिलते अच्छे दाम किसानों के लिए है वरदान, औषधीय फसलों के उत्पादन में देश में आगे मप्र...

May 16, 2026 03:38 PM

भाजपा विधायक प्रशिक्षण वर्ग में ई-रिक्शा से पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र प्रथम’ के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील....

May 16, 2026 03:20 PM

नीमच यातायात पुलिस का सख्त अभियान, बसों में अवैध लगेज परिवहन और ब्लैक फिल्म वाहनों पर कार्रवाई.….

May 16, 2026 01:52 PM

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन की प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत...

May 16, 2026 01:20 PM

अच्छी बारिश की कामना व क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया महारुद्राभिषेक..

May 16, 2026 01:15 PM

एआई तकनीक से पत्रकारिता में आएगा बड़ा बदलाव, निष्पक्षता और ग्रामीण मुद्दों पर जोर देना जरूरी - प्रोफेसर आशीष जोशी...

May 16, 2026 01:09 PM

झुलसा देने वाली भीषण गर्मी पर श्रद्धालुओं की आस्था पड़ी भारी, शनिदेव के दिव्य दर्शन करने उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, मनाया गया कर्मफल दाता का जन्मोत्सव..

May 16, 2026 01:04 PM

12 व 15 वर्ष से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत राशमी थाना पुलिस की कार्रवाई….

May 16, 2026 12:33 PM

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष को हटाएं, आप के पैंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...

May 16, 2026 12:30 PM

नीमच मंडी में आज 37,547 बोरी की आवक, लहसुन और पोस्ता के भाव में तेजी...

May 16, 2026 12:27 PM

नपा स्वीमिंग पूल पर 18 मई को होगी जिला तैराकी स्पर्धा, जिला तैराकी संघ की प्रतियोगिता से चयनित तैराक रीवा में होने वाली स्टेट तैराकी स्पर्धा में करेंगे सहभागिता...

May 16, 2026 11:39 AM

रतलाम सर्किल जेल में सनसनी, बंदी से यौन शोषण का मामला, कोर्ट सख्त, एसपी को FIR के आदेश, जेल अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज....

May 16, 2026 11:08 AM

आसावरा माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा 9 लाख का आधुनिक हॉल, मुंबई के उद्योगपतियों ने दी सौगात....

May 16, 2026 10:29 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ में 539 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, दो वाहनों सहित ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, तस्कर फरार...

May 16, 2026 10:18 AM

संस्कारवान पीढ़ी से ही होगा राष्ट्र का निर्माण - पं. चेतन शास्त्री, सिंगोली में जिन देशना बाल संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ...

May 16, 2026 10:10 AM

मंदसौर जिला अस्पताल में नवजात को ऑपरेशन के दौरान गंभीर चोट, तीन डॉक्टरों पर गिरी गाज, वेतनवृद्धि रोकी और 50-50 हजार की वसूली...

May 16, 2026 10:07 AM

गरोठ पुलिस ने अवैध मादक MD व डोडाचुरा जप्त कर दो तस्करो को गिरफ्तार किया...

May 16, 2026 09:35 AM

भीलवाड़ा के आर एन सी के पूर्व रजिस्टॉर सुमंत कुमार व्यास को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड....

May 16, 2026 09:18 AM