FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

MP शिक्षक भर्ती में EWS को Age और Qualification में छूट नहीं....

  Updated : February 04, 2025 11:49 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक अलग विवाद खड़ा होता दिख रहा है। आर्थिक रूप में कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों ने उस नियम पर सवाल उठा दिए हैं। इसके तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और शैक्षणिक योग्यता के अर्हताकारी अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय ईडब्ल्यूएस संघ उच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर रहा है।इसके तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और शैक्षणिक योग्यता के अर्हताकारी अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय ईडब्ल्यूएस संघ उच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग में माध्यमिक शिक्षक के विषयवार सात हजार 929 पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। कर्मचारी चयन मंडल ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू की है।
5 वर्ष तक की छूट निर्धारित - इसकी नियमावली सामने आई तो तीन आरक्षित वर्गों अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को आयु की अधिकतम सीमा में पांच वर्ष के छूट की बात थी, जबकि सामान्य तौर पर यह सीमा पुरुषों के लिए 40 वर्ष और महिलाओं के लिए 45 वर्ष निधारित है।
इसलिए खड़ा हुआ विवाद - वहीं शैक्षणिक योग्यता में अर्हताकारी अंक जो 50 प्रतिशत तय किए थे, उसमें भी इन वर्गों को पांच प्रतिशत तक की छूट दी गई थी। इस बीच परीक्षा में एससी-एसटी व ओबीसी को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दिए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) को ऐसी कोई छूट नहीं मिली है।
ईडब्ल्यूएस छोड़ सभी को छूट - मंडल की नियमावली में ईडब्ल्यूएस को छोड़कर शेष तीन आरक्षित वर्गों को शैक्षणिक योग्यता के अर्हताकारी अंकों में भी पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। अब ईडब्ल्यूएस वर्ग इसे समानता के अधिकार का उल्लंघन बताकर न्यायालय में याचिका दायर कर रहा है। कहा जा रहा है कि उन्होंने मंडल को इसका अभ्यावेदन किया था, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई एक संगठन भारतीय ईडब्ल्यूएस संघ ने इसे समानता के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए अदालत जाने की घोषणा की है।
ईडब्ल्यूएस छूट से वंचित - संगठन के अध्यक्ष धीरज तिवारी का कहना है कि ईडब्ल्यूएस को इस छूट से वंचित रखा गया है, यह समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है। हम इसके खिलाफ न्यायालय जा रहे हैं। यह नियम आरक्षित वर्गों के लिए है तो ऐसी छूट उन्हें भी मिलनी चाहिए इधर, कर्मचारी चयन मंडल का कहना है कि ईडब्ल्यूएस को इस तरह के छूट का कहीं प्रविधान नहीं है। मंडल की भर्ती प्रक्रिया नियमों के अनुसार सही है।
परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी - इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को 2018 या 2023 की शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नन्हें चीतों की किलकारियों से फिर गूँजा कूनो, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है, मुख्यमंत्री ने कूनो प्रोजेक्ट से जुड़े स्टॉफ को दी बधाई…..

February 05, 2025 09:00 AM

कार्य में लापरवाही के चलते दो कर्मचारी निलंबित, एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त.….

February 05, 2025 08:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 05, 2025 08:45 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 05, 2025 08:44 AM

ग्राम मोड़ी में धूमधाम से मनाया गया देवनारायण जन्मोत्सव , निकला चल समारोह....

February 04, 2025 09:04 PM

दौलतगढ़ (आसींद) तहसील में सत्यव्रत रावत चुंडा जयंती बुधवार को, बाण माता के रात्रि जागरण मंगलवार को....

February 04, 2025 07:40 PM

बाड़ी को पराजित कर पीपलिया राव जी टीम ए ने फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया, कबड्डी मैच के रोमांचक मुकाबलों में किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन, रेगर समाज की पांच दिवसीय इंटर स्टेट क्रिकेट,कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न....

February 04, 2025 07:25 PM

बंगला बगीचा व्यवस्थापन की फाइलें कलेक्टर कार्यालय मे अटकी,जनता परेशान, पार्षद पोरवाल व दीवान ने जनसुनवाई में दिया आवेदन....

February 04, 2025 06:11 PM

निरोग्‍यम नीमच अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे से कोई छूटे नही, शतप्रतिशत सेचुरेशन सुनश्चित हो - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

February 04, 2025 06:08 PM

ढाबा विद्यालय के दो विद्यार्थियों का ओलंपियाड परीक्षा में राज्य स्तर हेतु चयन....

February 04, 2025 05:55 PM

आत्मा की जागृति के बिना सच्चा शाश्वत सुख नहीं मिलता है - प्रशांतमन प्रियंकरा श्री जी, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

February 04, 2025 04:39 PM

संत रविदास जयंती महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 16को भादवा माता में मनाया जाएगा, मेघवाल समाज की बैठक भादवा माता में संपन्न.....

February 04, 2025 04:37 PM

चीताखेड़ा में भगवान श्री देवनारायण का 1113 वां मनाया गया जन्मोत्सव, निकला चल समारोह,हुआ हवन-पूजन....

February 04, 2025 04:24 PM

आचार्य श्री का 87 वा अवतरण महोत्सव बड़े धुमधाम के साथ मनाया गया, न्यायाधीश कुलदीप जी जैन आचार्य श्री के दर्शनार्थ पधारे...

February 04, 2025 04:18 PM

पी.एम.आवास योजना के तहत सर्वे कर शेष पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई- 91 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 04, 2025 03:37 PM

निरोग्‍यम नीमच स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा का महत्‍वपूर्ण अभियान है - श्री परिहार, निरोग्‍यम नीमच अभियान नागरिकों की स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा की अभिनव पहल है - श्री चौहान, विधायक श्री परिहार एवं जि.प.अध्‍यक्ष श्री चौहान ने नीमच में किया निरोग्‍यम नीमच अभियान का शुभारंभ......

February 04, 2025 03:35 PM

नीमच-झालावाड मार्ग फोरलेन प्राक्कलन प्रस्ताव भेजने के निर्देश, विधायक दिलीपसिंह परिहार ने संभागीय समीक्षा बैठक में उठाए विकास कार्यों के मुद्दे....

February 04, 2025 03:27 PM

MP शिक्षक भर्ती में EWS को Age और Qualification में छूट नहीं....

February 04, 2025 11:49 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय शालाओं के प्रतिभाशाली 7,900 बच्चों को प्रदान करेंगे ई-स्कूटी, भोपाल में 5 फरवरी को होगा कार्यक्रम....

February 04, 2025 09:05 AM