FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आत्मा की जागृति के बिना सच्चा शाश्वत सुख नहीं मिलता है - प्रशांतमन प्रियंकरा श्री जी, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

  Updated : February 04, 2025 04:39 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- संसार असार है भव लोक का अंत करना है तो स्वयं की आत्मा के कल्याण के लिए प्रतिदिन एक घंटा पूजा भक्ति तपस्या के लिए समय निकालना होगा तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। संसार में रहते हुए एक समस्या का निराकरण करते हैं तो दूसरी समस्या सामने आ जाती है। समस्या का दूसरा नाम ही संसार होता है।संसार भौतिक सुखों का संसाधन है। आत्मा के सच्चे सुख का नहीं।आत्मा की जागृति के बिना सच्चा शाश्वत सुख नहीं मिलता है.यह बात साध्वी महतरा मनोहर शिशु परम पूज्य प्रज्ञा नीधि प्रशांत मन प्रियंकरा श्री जी मसा ने कही।वे जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट पुस्तक बाजार के तत्वाधान में आराधना भवन में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि‌ संसार में रहते हुए आत्मा के लिए चाहे कितना ही पुरुषार्थ क्यों न कर ले लेकिन आत्मा की जागृति का उल्लास नहीं मिला तो परमात्मा की भक्ति करना भी सार्थक नहीं होती है। मोक्ष मार्ग की ओर जाना है तो आत्मा में चेतना लाना आवश्यक है। संसार के मोह को त्याग कर परमात्मा की तीर्थ यात्रा पर जाना चाहिए। यदि हम मंदिर के तीर्थ दर्शन की लाइन में खड़े हैं और कोई अनजान व्यक्ति हमारी लाइन में हमसे आगे आकर खड़ा हो जाता है तो हमें क्रोध आ जाता है लेकिन यदि कोई अपना व्यक्ति लाइन में आगे आगे खड़ा हो जाता है तो हम उसे कहते हैं की दर्शन कर ले लेकिन अनजान को नहीं, यह मन और आत्मा में भेद नहीं होना चाहिए तभी हमारी आत्म कल्याण हो सकता है। अपने मन को प्रसन्न करने के लिए मनपसंद वस्तु खरीदने हैं इसलिए हमें अच्छी बातें ही ग्रहण करना चाहिए पूरी बातों को त्याग कर देना चाहिए उन्हें ग्रहण नहीं करना चाहिए सहनशीलता का विकास होना चाहिए सहनशीलता की कमी ही हमें दर्द देती है सहनशीलता रहे तो दवाई की भी आवश्यकता नहीं होती है। हम इतने सरल है कि हमें प्रतिकूल वाणी व्यवहार भी सहन नहीं होता है सहन करेंगे तो आत्मा का विकास हो सकता है। यदि हम सहनशील बनेंगे तो परमात्मा चल के अपने पास आ सकते हैं। मानव जन्म दुर्लभ और कठिन है इसे हमें समझना होगा। मन की भक्ति में आनंद लेना चाहिए तभी जीवन सुखी हो सकता है। संसार के प्रत्येक जीव को हर हाल में सुख चाहिए। संसार के सभी व्यक्ति मानते हैं कि संत का जीवन सुखी होता है लेकिन संत कोई बना नहीं चाहता है। हम मंदिर में पहुंचकर अक्षय मृत्यु प्राप्त करने के लिए अक्षय तिथि की प्रार्थना करते हैं जन्म मरण परंपरा दुःख का कारण है हम जब जन्म लेते हैं तो हम रोते हैं जग हंसता है। जब मृत्यु होती है तो हम हंसते हैं और जग रोता है इस विषय को हमेशा समझना होगा तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। 55 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ क्षेत्र में भय का वातावरण था लोग धर्म से दूर रहते थे लेकिन साध्वी मनोहर शिशु जी महाराज साहब ने धर्म के लिए अलख जगाई और लोगों को धर्म की राह से जोड़ दिया था जो आज भी प्रेरणादाई प्रसंग है। जिन शासन की सेवा के लिए ही संत शिक्षा ग्रहण करते हैं जिन शासन की सेवा करना ही उनका कर्तव्य होता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 08, 2025 09:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 08, 2025 09:02 AM

आंगनबाड़ी, आशा, ग्रामसाथिन, मिड-डे मील की बहनो ने किया प्रदर्शन जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन....

February 07, 2025 06:05 PM

कलेक्‍टर ने निरोग्‍यम नीमच अभियान का जायजा लिया

February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर.…..

February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्‍टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....

February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….

February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......

February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....

February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....

February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....

February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....

February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...

February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...

February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...

February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....

February 06, 2025 03:22 PM