FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीताखेड़ा में भगवान श्री देवनारायण का 1113 वां मनाया गया जन्मोत्सव, निकला चल समारोह,हुआ हवन-पूजन....

  Updated : February 04, 2025 04:24 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- सृष्टि के पालनहार योगेश्वर भगवान श्री विष्णु के अवतारी लोकदेवता भगवान श्री देवनारायण जी का एक हजार एक सौ तेरह साल पूर्व धरती पर अवतरण हुआ था।भगवान श्री देवनारायण जी के 1113 वां जन्मोत्सव चीताखेड़ा में श्री देवनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में दुसरी बार मई छठ मंगलवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। पुरातन विभाग की दृष्टि से चीताखेड़ा की पावन धरा पर स्थित डेढ़ हजार वर्ष पूर्व देव शक्ति से उड़ाकर लाया गया अतिप्राचीन धरोहर अपना इतिहास समेटे हुए हैं। इस अलौकिक देवालय में विराजमान देवलोक लोकदेवता भगवान श्री देवनारायण जी की दिव्या प्रतिमा स्थापित है। इस अलौकिक देवालय पर देवनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में दिनांक 4 फरवरी 2025 मई छठ मंगलवार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर देवनारायण मंदिर से प्रातः 11 बजे से डीजे साउण्ड एवं ढोल ढमाकों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से चल समारोह प्रारंभ हुआ। चल समारोह में सबसे आगे देशी तोप से शौभायात्रा में फूलों की बारिश करते हुए चल रहे थे वहीं जिसके पीछे पुजारी (भोपा) कन्हैयालाल माली धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे, वहीं जिसके पीछे ट्रैक्टर ट्राली में भगवान देवनारायण की प्रतिमा को विराजमान कर रखी थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन नाचते झूमते देवनारायण भगवान के जयकारे लगाते हुए भटवाड़ा मौहल्ला,शेख मौहल्ला,माणक चौक, नीम चौक, चैनपुरा चौराहा,बस स्टैंड, आवरी माता जी दरवाजा से परिभ्रमण करते हुए श्री देवनारायण मंदिर पहुंचा। जहां विशेष आरती कर दोपहर बाद हवन-पूजन किया गया। इस अवसर पर देवालय को रंग बिरंगी बल्बों से विद्युत डेकोरेशन से जगमगाया गया। भगवान श्री देवनारायण जी के दिव्य दर्शन करने सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 08, 2025 09:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 08, 2025 09:02 AM

आंगनबाड़ी, आशा, ग्रामसाथिन, मिड-डे मील की बहनो ने किया प्रदर्शन जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन....

February 07, 2025 06:05 PM

कलेक्‍टर ने निरोग्‍यम नीमच अभियान का जायजा लिया

February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर.…..

February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्‍टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....

February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….

February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......

February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....

February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....

February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....

February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....

February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...

February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...

February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...

February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....

February 06, 2025 03:22 PM