108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, महिला ने स्वस्थ बालिका को दिया जन्म...
Updated : June 19, 2026 03:31 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
गरोठ :- मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के अंतर्गत बाण्डीया खाल गांव निवासी 22 वर्षीय सीमा बघाना पति राहुल बघाना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने टोल फ्री नंबर 108 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना गांधीसागर की 108 एम्बुलेंस तत्काल गांव के लिए रवाना हुई और गर्भवती महिला को एम्बुलेंस में लेकर सिविल अस्पताल गरोठ के लिए निकली। रास्ते में गांव के बाहर महिला की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिल प्रजापति एवं पायलट ईश्वर माली ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर प्रसव कराने का निर्णय लिया। एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया, जहां महिला ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को प्राथमिक देखभाल प्रदान की गई तथा उन्हें सुरक्षित रूप से सिविल अस्पताल गरोठ में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला एवं नवजात बालिका दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस सफल और सुरक्षित प्रसव के बाद महिला एवं उसके परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा की सराहना करते हुए मेडिकल स्टाफ और चालक दल का आभार व्यक्त किया। 108 एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता और सेवा भावना के चलते एक बार फिर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपयोगिता और महत्व सामने आया है।
और खबरे
108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, महिला ने स्वस्थ बालिका को दिया जन्म...
June 19, 2026 03:31 AM
सत्संग के मार्ग पर चलकर जीवन को नई ऊँचाई और नया अर्थ मिलता है, रणावतों का खेड़ा में विशाल सत्संग का आयोजन, सैकड़ों भक्त हुए लाभान्वित....
June 19, 2026 03:27 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 19, 2026 03:07 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 19, 2026 03:00 AM
मोरवन मंडल में दो दिवसीय विकास पर्व, 20-21 जून को होंगे लोकार्पण और किसान कार्यशाला...
June 18, 2026 05:32 PM
भारत विकास परिषद शाखा नीमच का सात दिवसीय योग शिविर जारी..
June 18, 2026 04:45 PM
भारत विकास परिषद शाखा नीमच का सात दिवसीय योग शिविर जारी..
June 18, 2026 04:45 PM
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के दिए निर्देश, नहरों से अतिक्रमण हटाने और स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए....
June 18, 2026 04:34 PM
इंदौर से एक बेहद भावुक मामला सामने आया है, जहां ढाई साल की मासूम अनिका की जिंदगी बचाने के लिए अब कानूनी लड़ाई भी शुरू हो गई है...
June 18, 2026 04:31 PM
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...
June 18, 2026 04:28 PM
नगर निगम ने दाई हलीमा हॉस्पिटल ट्रस्ट की फायर एनओसी की निरस्त...
June 18, 2026 04:20 PM
प्रशासन आपके द्वार अभियान, कलेक्टर के नेतृत्व में सभी जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से ग्राम कंजार्डा हुए रवाना, रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर में होगा मौके पर समाधान, शासकीय वाहनों का त्याग कर सामूहिक यात्रा से दिया मितव्ययता का संदेश...
June 18, 2026 03:25 PM
सतखंडा, में खेत बचावो अभियान के अंतरागर्त किसान गोष्ठी का आयोजन....
June 18, 2026 03:19 PM
दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है विद्यालय के 2 पुराना खंडहर भवन, विभाग नहीं ले रहा सुध..
June 18, 2026 03:14 PM
श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर शनिवार को शिखर कलश पर चढेगी वार्षिक धर्म ध्वजा...
June 18, 2026 02:49 PM
नीमच जिले में नशामुक्त भारत सप्ताह अभियान का दूसरा दिन, थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित....
June 18, 2026 02:45 PM
मनासा के भाटखेड़ी नाका क्षेत्र में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, उपचार के दौरान मौत...
June 18, 2026 02:38 PM
ICAI के CA फाइनल मैं मनस्वी जैन कटारिया ने लहराया परचम, दोनों ग्रुप में हासिल किए उत्कृष्ट अंक...
June 18, 2026 02:24 PM
दशकों के अनुभव के साथ प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी अब संगम विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा...
June 18, 2026 02:20 PM