lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मोरवन मंडल में दो दिवसीय विकास पर्व, 20-21 जून को होंगे लोकार्पण और किसान कार्यशाला...

  Updated : June 18, 2026 05:32 PM

बबलु माली

  प्रशासनिक

सरवानिया महाराज :- मोरवन मंडल क्षेत्र में 20 एवं 21 जून को विकास कार्यों के लोकार्पण एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों में क्षेत्र की शिक्षा, कृषि एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, वहीं किसानों के लिए विशेष कार्यशाला का भी आयोजन रखा गया है। आयोजन में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। 20 जून को प्रातः 9:30 बजे लालपुर स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 11 बजे मोरवन में कृषि विभाग की किसान कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 12:30 बजे मोरवन में स्वास्थ्य विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण किया जाएगा। 21 जून को प्रातः 9 बजे मड़ावदा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके पश्चात प्रातः 10:15 बजे बांगरेड़ में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सरवानिया महाराज में स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के साक्षी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, महिला ने स्वस्थ बालिका को दिया जन्म...

June 19, 2026 03:31 AM

सत्संग के मार्ग पर चलकर जीवन को नई ऊँचाई और नया अर्थ मिलता है, रणावतों का खेड़ा में विशाल सत्संग का आयोजन, सैकड़ों भक्त हुए लाभान्वित....

June 19, 2026 03:27 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 19, 2026 03:07 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 19, 2026 03:00 AM

मोरवन मंडल में दो दिवसीय विकास पर्व, 20-21 जून को होंगे लोकार्पण और किसान कार्यशाला...

June 18, 2026 05:32 PM

भारत विकास परिषद शाखा नीमच का सात दिवसीय योग शिविर जारी..

June 18, 2026 04:45 PM

भारत विकास परिषद शाखा नीमच का सात दिवसीय योग शिविर जारी..

June 18, 2026 04:45 PM

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के दिए निर्देश, नहरों से अतिक्रमण हटाने और स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए....

June 18, 2026 04:34 PM

इंदौर से एक बेहद भावुक मामला सामने आया है, जहां ढाई साल की मासूम अनिका की जिंदगी बचाने के लिए अब कानूनी लड़ाई भी शुरू हो गई है...

June 18, 2026 04:31 PM

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...

June 18, 2026 04:28 PM

नगर निगम ने दाई हलीमा हॉस्पिटल ट्रस्ट की फायर एनओसी की निरस्त...

June 18, 2026 04:20 PM

प्रशासन आपके द्वार अभियान, कलेक्टर के नेतृत्व में सभी जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से ग्राम कंजार्डा हुए रवाना, रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर में होगा मौके पर समाधान, शासकीय वाहनों का त्याग कर सामूहिक यात्रा से दिया मितव्ययता का संदेश...

June 18, 2026 03:25 PM

सतखंडा, में खेत बचावो अभियान के अंतरागर्त किसान गोष्ठी का आयोजन....

June 18, 2026 03:19 PM

दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है विद्यालय के 2 पुराना खंडहर भवन, विभाग नहीं ले रहा सुध..

June 18, 2026 03:14 PM

श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर शनिवार को शिखर कलश पर चढेगी वार्षिक धर्म ध्वजा...

June 18, 2026 02:49 PM

नीमच जिले में नशामुक्त भारत सप्ताह अभियान का दूसरा दिन, थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित....

June 18, 2026 02:45 PM

मनासा के भाटखेड़ी नाका क्षेत्र में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, उपचार के दौरान मौत...

June 18, 2026 02:38 PM

ICAI के CA फाइनल मैं मनस्वी जैन कटारिया ने लहराया परचम, दोनों ग्रुप में हासिल किए उत्कृष्ट अंक...

June 18, 2026 02:24 PM

दशकों के अनुभव के साथ प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी अब संगम विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा...

June 18, 2026 02:20 PM