दशकों के अनुभव के साथ प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी अब संगम विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा...
Updated : June 18, 2026 02:20 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष, गर्व एवं सम्मान का विषय है कि वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया है।प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक वर्षों के समृद्ध शिक्षण, शोध एवं प्रशासनिक अनुभव के धनी हैं। आपने राजस्थान के अनेक प्रतिष्ठित राजकीय महाविद्यालयों में प्रोफेसर, प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की हैं। हाल ही में आपने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय), भीलवाड़ा में प्राचार्य के रूप में सफल नेतृत्व प्रदान करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, कौशल विकास एवं छात्र कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया आपकी विशेषज्ञता भूगोल, राजनीतिक भूगोल, ग्रामीण विकास, संसाधन प्रबंधन, निर्वाचन अध्ययन तथा उच्च शिक्षा प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रही है। आपके निर्देशन में अनेक शोधार्थियों ने पीएचडी शोधकार्य पूर्ण किए हैं तथा आपके 25 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त आपने कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का लेखन किया है तथा अनेक राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।यह विश्वविद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी अपने विशाल अनुभव, ज्ञान, दूरदृष्टि एवं शैक्षणिक नेतृत्व को समाज और शिक्षा जगत के हित में समर्पित करते हुए संगम विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। उनका मार्गदर्शन निश्चित रूप से कला एवं मानविकी संकाय को नई दिशा, नई ऊर्जा तथा उत्कृष्टता के नए आयाम प्रदान करेगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करूणेश सक्सेना ने प्रो. चतुर्वेदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका विशाल शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार ने स्वागत करते हुए कहा कि आपका शैक्षणिक दृष्टिकोण कला एवं मानविकी संकाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. राजीव मेहता ,वित्तीय अधिकारी आयुष जैन भी उपस्थित रहे।संगम विश्वविद्यालय परिवार प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी का हार्दिक स्वागत करता है तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
और खबरे
सतखंडा, में खेत बचावो अभियान के अंतरागर्त किसान गोष्ठी का आयोजन....
June 18, 2026 03:19 PM
दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है विद्यालय के 2 पुराना खंडहर भवन, विभाग नहीं ले रहा सुध..
June 18, 2026 03:14 PM
श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर शनिवार को शिखर कलश पर चढेगी वार्षिक धर्म ध्वजा...
June 18, 2026 02:49 PM
नीमच जिले में नशामुक्त भारत सप्ताह अभियान का दूसरा दिन, थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित....
June 18, 2026 02:45 PM
मनासा के भाटखेड़ी नाका क्षेत्र में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, उपचार के दौरान मौत...
June 18, 2026 02:38 PM
ICAI के CA फाइनल मैं मनस्वी जैन कटारिया ने लहराया परचम, दोनों ग्रुप में हासिल किए उत्कृष्ट अंक...
June 18, 2026 02:24 PM
दशकों के अनुभव के साथ प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी अब संगम विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा...
June 18, 2026 02:20 PM
सिंगोली में सर्वसमाज ने हर्षोल्लास से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, 251 दीपों से जगमगाया प्रतिमा स्थल, महंत रामप्रिय दास जी ने किया पंचामृत अभिषेक, वीर शिरोमणि व चेतक को किया जल स्नान, दिया साम्प्रदायिक सद्भावना का संदेश...
June 18, 2026 12:37 PM
शिक्षक समाज के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि, प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पैतृक गांव बोहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत...
June 18, 2026 12:27 PM
जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास..
June 18, 2026 12:24 PM
नगर पालिका में हुआ जिला स्तरीय पीएम आवास मेला एवं स्व निधि महोत्सव का आयोजन, विधायक, कलेक्टर व नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया हित लाभ वितरण, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि भी रहे मंचासीन..
June 18, 2026 12:19 PM
पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई 2026 अंतिम तिथि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन होंगे नामांकन...
June 18, 2026 12:14 PM
ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण....
June 18, 2026 12:11 PM
भक्ति के रंग में रंगा कथा पंडाल: भागवत कथा में गूंजे प्रभु अवतार के प्रसंग, हुआ श्री कृष्ण - रुक्मिणी विवाह....
June 18, 2026 11:40 AM
एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
June 18, 2026 11:30 AM
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...
June 18, 2026 11:24 AM
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM