शिक्षक समाज के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि, प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पैतृक गांव बोहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत...
Updated : June 18, 2026 12:27 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
सामाजिक
बड़ीसादड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने कहा कि शिक्षक समाज के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का अध्यापन करने वाला कार्मिक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के संवर्धन तथा राष्ट्रहित में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। बोहेड़ा निवासी रमेशचंद्र पुष्करणा को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान विद्यालय शिक्षा के प्रदेश स्तरीय निर्वाचन में लगातार चौथी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उनके निर्वाचन से क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के शिक्षक समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। शिक्षक हितों के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प रमेशचंद्र पुष्करणा लंबे समय से शिक्षक हितों, शैक्षिक सुधारों एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में महासंघ ने प्रदेशभर में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली और दूरदर्शी सोच के कारण ही उन्हें लगातार चौथी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्वाचन के बाद पुष्करणा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षक हितों की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों एवं शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
लाखनसुर बालाजी मंदिर परिसर में हुआ भव्य स्वागत - प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रमेशचंद्र पुष्करणा के पैतृक गांव बोहेड़ा पहुंचने पर गांव में स्थित लाखनसुर बालाजी मंदिर परिसर में उनके सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, शिक्षक समाज एवं संगठन पदाधिकारियों ने साफा एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
जुलूस के रूप में घर तक पहुंचाया - समारोह के उपरांत रमेशचंद्र पुष्करणा को भव्य जुलूस के रूप में उनके निवास तक पहुंचाया गया। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शिक्षक शामिल हुए। नगर वासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। गोपाल मालू, चंद्रकांत शर्मा, नर्बदाशंकर पुष्करणा, दिनेश चन्द्र वैष्णव, भूपेंद्र भंडारी, सुभाषचंद्र बुनकर, कैलाश चंद्र मालू, प्रवीण कुमार वैष्णव एवं महेंद्र कुमार जैन सहित सैकड़ों ग्रामवासियों ने रमेशचंद्र पुष्करणा का भव्य स्वागत किया तथा जुलूस के साथ उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। पूरे मार्ग में जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
घर पहुंचते ही लिया पिता का आशीर्वाद - घर पहुंचने पर रमेशचंद्र पुष्करणा ने सबसे पहले अपने बुजुर्ग पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भावुक क्षण उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं उनकी बहन, बेटी व पुत्र ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आरती उतारकर उनका आत्मीय स्वागत किया। पारिवारिक स्नेह, सम्मान और गौरव से ओतप्रोत इस दृश्य ने पूरे समारोह को और अधिक भावनात्मक एवं यादगार बना दिया।
पुनर्निर्वाचन पर उमड़ी बधाइयां - रमेशचंद्र पुष्करणा के लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा, डूंगला एवं चित्तौड़गढ़ जिले के शिक्षकों, संगठन पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासंघ भविष्य में भी शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती प्रदान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक और प्रभावी भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम की प्रारंभ में प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार भण्डारी एवं सुभाष चन्द्र बुनकर ने सभी शिक्षकों की ओर से शब्द सुमन से भावाभिव्यक्ति कर स्वागत किया। इस अवसर पर एबीआरएमएस उदयपुर संभाग के उपाध्यक्ष पूरणमल लोहार, प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित, बाबूलाल पोरवाल, पंकज वैष्णव, प्रकाश बक्षी, जिला मंत्री कैलाश चन्द्र मालू, भगतसिंह शक्तावत, रमेश चन्द्र पुरोहित, शम्भु दास वैष्णव व मोहनलाल जागरवाल आदि मौजूद थे।
और खबरे
शिक्षक समाज के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि, प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पैतृक गांव बोहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत...
June 18, 2026 12:27 PM
जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास..
June 18, 2026 12:24 PM
नगर पालिका में हुआ जिला स्तरीय पीएम आवास मेला एवं स्व निधि महोत्सव का आयोजन, विधायक, कलेक्टर व नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया हित लाभ वितरण, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि भी रहे मंचासीन..
June 18, 2026 12:19 PM
पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई 2026 अंतिम तिथि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन होंगे नामांकन...
June 18, 2026 12:14 PM
ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण....
June 18, 2026 12:11 PM
भक्ति के रंग में रंगा कथा पंडाल: भागवत कथा में गूंजे प्रभु अवतार के प्रसंग, हुआ श्री कृष्ण - रुक्मिणी विवाह....
June 18, 2026 11:40 AM
एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
June 18, 2026 11:30 AM
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...
June 18, 2026 11:24 AM
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM